फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*अखिलेश यादव सरकार में हुआ ऊँचाहार का सर्वांगीण विकास-इ.वीरेंद्र*

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जनपद रायबरेली के विधानसभा क्षेत्र ऊँचाहार की जनसमस्याओं टूटी सड़कें,सूखी नहरें,सरकारी मशीनरी में व्याप्त भ्रष्टाचार,सीपज की समस्या से परेशान किसान एवं बिजली की बढ़ी दरों,गैस,पेट्रोल,डीजल से परेशान आमजनों के हित के लिए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप ज़िलाधिकारी ऊँचाहार को तहसील प्रांगण ऊँचाहार में दिया गया।कस्बा ऊँचाहार से जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अगुवाई में हज़ारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च कर प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर में धरना दिया।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार में ऊंचाहार में कई पॉवर स्टेशन बनाकर बिजली की व्यवस्था सोलह घण्टे,कई सीएचसी पीएचसी,गंगा पर पूल निर्माण,सैकड़ों किमी सड़कों का निर्माण किया गया था परन्तु योगी सरकार में इस क्षेत्र का विकास अवरुद्ध है।

धरने को पार्टी के जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि ऊंचाहार का किसान बिजली की अंधाधुंध कटौती एवं दाम बढ़ने के कारण परेशान है किसान सीपेज के कारण एवं नहरों में सिंचाई का पानी नहीं मिलने के कारण दुखी है सड़कें टूटी एवं सरकारी मशीनरी भाजपा नेताओं की शह पर भ्रष्टाचार कर आम आदमी के साथ अन्याय व धोखा कर रही है।

विधायक बछरावा श्याम सुंदर भारती ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में गैस सिलेंडर,डीजल पेट्रोल के दाम नित प्रतिदिन बढ़ाकर जनता को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है यह सरकार ग़रीब किसान छात्र बेरोजगार युवाओं की विरोधी एवं चंद धन्नासेठों की हितैषी है।विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का वोट लेकर क्षेत्र के विधायक ने ऊंचाहार की जनता के साथ विश्वासघात एवं अपना निजी हित देख भाजपा सरकार में शामिल होकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

प्रदेश सचिव ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए ऊंचाहार से सपा प्रत्याशी को विधायक बनाया जाएगा कार्यक्रम को युवा नेता आकाश मौर्य,अखिलेश यादव,मानसिंह पटेल,अरुणव पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष हसनैन ख़ान,विंदेश्वरी पासी,देवराज यादव,सुरेश पासी,मदन यादव,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव,राजेश मौर्य,ओपी यादव,हसीन अहमद,महासचिव मो.अरशद खान,शिवदुलारी यादव,कोषाध्यक्ष श्रवण चौधरी,शुभम लोहिया,शुभम पाल,रेहान कज़ियाना,नरेंद्र यादव,घनश्याम मौर्य,अरुणव राज पांडेय,बब्लू लोधी,रज्जू ख़ान,मो.सलीम,सौरभ यादव,अजय यादव,रामनेवाज,ज्ञान प्रकाश पासी,जेपी यादव,राजेंद्र बहादुर,अजय सिंह यादव आदि ने संबोधित करते कहा कि वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा,जबसे दलबदलू बने सरकार तबसे ऊँचाहार में हाहाकार,जबसे भाजपा आयी है कमरतोड़ महँगाई है बिजली पानी दे न सके जो वह सरकार बदलनी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चौ.सुरेश निर्मल,डा.शशिकांत शर्मा,सुरेश पासवान,पुत्तन सिंह यादव,राकेश यादव,मो.मुशीर,धीरेंद्र प्रताप यादव,इजहार खान,देवेंद्र भीमराज,राजीव गौतम,विनोद यादव,राहुल मौर्य,अरविंद चौधरी,आशुतोष यादव,नरेंद्र मटीहा,सुरजीत सिंह,आदर्श यादव,सोनी भारती,गुड़िया यादव,देशराज यादव,शिवराम प्रधान,राजेंद्र सरोज,छविनाथ यादव,अभय यादव,मीना यादव,अभिषेक यादव,शिवकांत यादव,जितेंद्र यादव,नीरज यादव,दारा यादव,वीरेंद्र किसान,अनुराग यादव,दीपू शुक्ला,दिनेश यादव,सुंदरलाल यादव,चंद्रभान यादव,श्रवण आज़ाद,राजेश यादव,अरशद सुल्तान,कुलदीप यादव,जितेंद्र यादव,राम अभिलाख यादव,महमूदुल हसन,विनय यादव,शिवनारायण सोनकर,देवतादीन यादव,जय सिंह यादव,धर्मेंद्र यादव आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।

Views: 115

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।