15 दिन से लापता बुजुर्ग का कंकाल नहर किनारे मिला, इलाके में सनसनी
सिद्धार्थनगर।
जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब चीताही नहर के किनारे एक लगभग 60 वर्षीय व्यक्ति का कंकाल बरामद हुआ। सुबह की शांत फिजा अचानक दहशत में बदल गई। आसपास के ग्रामीणों ने जब कंकाल देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी।
5 फरवरी से था लापता…
मृतक की पहचान धनोरी निवासी जवाहिर गौतम के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह 5 फरवरी को भड़रिया गांव में बैंड-बाजा बजाने गए थे। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।
परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में खोजबीन की…
लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
और अब…
चीताही नहर किनारे मिला यह कंकाल कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
हादसा या साजिश?
क्या यह महज एक हादसा है?
या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है?
स्थानीय लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। घटना की खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
लेकिन फिलहाल…
सिद्धार्थनगर में इस कंकाल की गुत्थी ने लोगों की नींद उड़ा दी है।
Views: 43

