फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, किसान यूनियन का प्रदर्शन

अमेरिका-भारत किसान डील के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन
सिद्धार्थनगर।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आवाहन पर जिले में किसानों ने अमेरिका-भारत के बीच प्रस्तावित किसान डील के विरोध में प्रदर्शन किया। इस क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम (न्यायिक) ललित कुमार मिश्रा को सौंपा गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप प्रधान ने की, जबकि जिला संरक्षक अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से कथित किसान-विरोधी नीतियों पर पुनर्विचार की मांग उठाई।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र चौधरी, राणा चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुदामा गुप्ता, जिला महासचिव अनिल मौर्य, जिला सचिव उपेंद्र यादव, विश्वकर्मा जी, राजकुमार जी, पवन श्रीवास्तव, नबीला जी, सबलू खान सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान नेताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे भी चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *