फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सिद्धार्थनगर: SBI ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी और कैमरे लेकर फरार हुए चोर

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा मसिना में रोड वारदात, पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
रिपोर्ट: FT News Digital
सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करौंदा मसिना गांव में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रात के समय केंद्र के शटर का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र के कैश काउंटर का लॉक खोलकर लगभग तीन लाख रुपये से अधिक नकदी, दो डीएसएलआर कैमरे तथा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने साथ ले गए। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।
सोमवार सुबह जब केंद्र संचालक देवेंद्र कर पाठक दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही जोगिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। वहीं चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
बताया जा रहा है कि ग्राहक सेवा केंद्र में ही संचालित फोटो स्टूडियो में लैपटॉप सहित अन्य सामान मौजूद था, लेकिन चोरों ने उन वस्तुओं को हाथ नहीं लगाया। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों को नकदी और उपकरणों की पहले से जानकारी हो सकती है।
इस संबंध में जोगिया थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ताला तोड़कर चोरी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस टीम सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।

Views: 475

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।