फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
नेपाल तस्करी का बड़ा खुलासा: 3 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ 2 गिरफ्तार, डिजायर कार जब्त

सिद्धार्थनगर | FT News Digital
जनपद सिद्धार्थनगर की थाना डिडई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक डिजायर कार भी कब्जे में ली है, जिसका इस्तेमाल शराब तस्करी में किया जा रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसी के नेतृत्व में थाना शिवनगर डिडई की पुलिस टीम 23/24 मार्च की रात बेलगड़ी टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान HR55AZ2012 नंबर की डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच में कार के भीतर रखे 6 कपड़े के झोलों से कुल 475 अदद (750 एमएल) अंग्रेजी शराब (ओल्ड मंक) बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, बरामद शराब के संबंध में आरोपियों से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इस मामले में थाना डिडई पर आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह शराब गाजियाबाद से नेपाल ले जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी
सनी, निवासी उन्नाव/दिल्ली
मानबहादुर, निवासी पालपा (नेपाल)
कार्रवाई करने वाली टीम
थाना शिवनगर डिडई के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य सहित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यह सफलता हासिल की।


पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Views: 225

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।