फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*डीएम व एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से की मुलाकात*

 

 

रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र में गंगा नदी में डूबने से तीन व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई जिसमें ग्राम रानीखेड़ा के निवासी हरिओम 22 वर्ष, हरिशंकर 16 वर्ष व सत्येन्द 26 वर्ष एवं हिमांशु सीएचसी सरेनी में भर्ती है जिनका उपचार किया जा रहा है। उक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

जिलाधिकारी ने शोकाकुल परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा अनुमन्य राहत राशि/मुआवजा शीघ्र दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

पुलिस अधीक्षक ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया कि मामले की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सतर्कता बढ़ाई जाएगी।

जनपद प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नदी-तटों पर जाते समय विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ0 पुष्पेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Views: 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।