फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सीमा के गांवों तक सरकार की सीधी दस्तक दुल्हा सुमाली में डीएम की चौपाल, योजनाओं की हकीकत परखी

सिद्धार्थनगर।
भारत-नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर जिले के विकास खण्ड बर्डपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति जानी और अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ हर हाल में पहुंचे।
ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने सीमावर्ती गांवों की सुरक्षा, विकास और जनकल्याण

IMG 20260508 WA1048योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की “वाइब्रेंट विलेज” योजना के तहत सीमा क्षेत्र के गांवों में सड़क, कनेक्टिविटी और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि सीमावर्ती इलाकों का विकास तेज हो सके।

IMG 20260508 WA1049
डीएम ने खुली भारत-नेपाल सीमा का जिक्र करते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में जागरूकता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है और तस्करी जैसी गतिविधियों को रोकने में जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।
चौपाल में आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पेंशन, राशन, बिजली बिल समाधान योजना, भूमि विवाद और वरासत जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

IMG 20260508 WA1046जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीब, किसान और जरूरतमंदों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील भी की गई। वहीं ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

IMG 20260508 WA1038
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वर्तमान ग्राम प्रधान नीतू पांडे एवं प्रधान प्रतिनिधि/प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पांडे की भूमिका भी सराहनीय रही। ग्रामीणों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने तथा चौपाल को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में उनका विशेष योगदान देखने को मिला।

Screenshot 20260508 163305
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से वंचित रखने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Views: 123

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।