फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
11 वर्षों से घर से दूर महिला शिक्षिकाओं का फूटा दर्द

उत्तर प्रदश जनपद सिद्धार्थ नगर

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर जोरदार धरना

Screenshot 20260511 193046उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाओं ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में शिक्षिकाओं ने वर्षों से गृह जनपद से दूर रहकर सेवा देने की पीड़ा को खुलकर सामने रखा।

Screenshot 20260511 192953

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि आकांक्षी जिलों में तैनात महिला शिक्षिकाएं पिछले लगभग 11 वर्षों से अपने परिवार से दूर रहकर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं। बावजूद इसके अब तक उन्हें गृह जनपद में स्थानांतरण का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक असर उनके छोटे बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता, सास-ससुर और पारिवारिक जीवन पर पड़ रहा है।

Screenshot 20260511 192907

उन्होंने कहा कि महिला शिक्षकों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जिले को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में सरकार को उनकी मानवीय और पारिवारिक समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए।

Screenshot 20260511 192833

जिला महामंत्री रश्मि जायसवाल ने कहा कि शासन की ट्रांसफर नीति में दो वर्षों के भीतर गृह जनपद भेजने की बात कही गई थी, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं स्थानांतरण से वंचित हैं। इससे उनका पारिवारिक और सामाजिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

Screenshot 20260511 193057

वहीं जिला कोषाध्यक्ष शशि वंदना दुबे ने कहा कि पूर्व में लागू भारांक प्रणाली में कई विसंगतियां सामने आई थीं। उन्होंने वरिष्ठता आधारित पारदर्शी स्थानांतरण व्यवस्था लागू करने की मांग की।

Screenshot 20260511 193122

धरना प्रदर्शन के बाद महिला शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को सौंपकर जल्द समाधान की मांग उठाई।

धरने में रिचा अग्रवाल, निधि त्रिपाठी, रंजना निरंजन, अनिता आर्या, सुषमा मौर्या, मधुरानी, आरती शुक्ला, बीनू शर्मा, श्रेया तिवारी, शिखा गुप्ता, कविता शर्मा, श्रुति शुक्ला, मंजुला पांडेय, शशिकला सिंह, अंकिता सिंह, शालिनी कुमारी, रेनू सिंह, प्रतिभा सिंह, साधना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

 

Views: 234

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।