सदर विधायक अदिति सिंह ने 1करोड़ 30 लाख की लागत से 1.50 किमी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करते हुए सदर विधायक श्रीमती अदिति सिंह द्वारा विकास खंड राही के ग्राम सभा सनही में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर ग्राम सनही में सेमनाथ पासी के घर से महारानी चबूतरा होते हुए सलोन रोड तक बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया।
यह सड़क निर्माण कार्य त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 130.33 लाख रुपये है। सड़क की कुल लंबाई 1.50 किलोमीटर है।
सदर विधायक अदिति सिंह जी ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बेहतर आवागमन व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Views: 105

