फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
“नए जिला प्रभारी का भव्य स्वागत, पहली बैठक में बूथ से संगठन मजबूत करने का संदेश”

सिद्धार्थनगर में भाजपा के नए जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता का जोरदार स्वागत, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

IMG 20260928 WA11891

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के सिद्धार्थनगर जिला प्रभारी बनाए गए प्रवीण गुप्ता के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं के बीच कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA1191

भाजपा की ओर से हाल ही में जारी जिला प्रभारियों की सूची में सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी प्रवीण गुप्ता को सौंपी गई है।

IMG 20260928 WA1324

संगठन की मजबूती पर केंद्रित रही पहली बैठक

 

स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने संगठनात्मक गतिविधियों, मंडल स्तर की सक्रियता और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

IMG 20260928 WA1192

बैठक को संबोधित करते हुए प्रवीण गुप्ता ने कहा कि “न पद बड़ा, न कद बड़ा, जो पार्टी के साथ खड़ा, वो सबसे बड़ा।” उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।

IMG 20260928 WA1197

उन्होंने अपने संगठनात्मक अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि बूथ स्तर से संगठन में कार्य करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों तक पहुंचने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि अपने अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा करने के साथ-साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सीखने का भी प्रयास रहेगा।

बूथ अध्यक्ष को बताया संगठन की अहम कड़ी

जिला प्रभारी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र की परिस्थितियों और जनता से सीधे जुड़ा रहता है। इसलिए बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत रखना बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने जिलाध्यक्ष से मंडल अध्यक्षों के साथ नियमित संवाद और मंडलवार गतिविधियों की समीक्षा करने की बात कही। उनका कहना था कि संगठन की गतिविधियों को बूथ तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए लगातार संवाद और सक्रियता जरूरी है।

प्रवीण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि परिवार, मोहल्ला और समाज किसी व्यक्ति को भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पहचानता है तो संगठन के प्रति जिम्मेदारी भी उसी भावना के साथ निभाई जानी चाहिए।

आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर सक्रियता का संदेश

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सिद्धार्थनगर को भगवान बुद्ध की धरती बताते हुए जनपद में प्रथम आगमन को अपने लिए सौभाग्य की बात बताया।

 

वरिष्ठ नेताओं ने भी रखे विचार

 

बैठक का संचालन जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय, क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, सदर विधायक श्यामधनी राही, साधना चौधरी सहित पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे।

 

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी ने जिला पदाधिकारियों एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG 20260928 WA11891

इस अवसर पर आशीष शुक्ला, पवन मिश्रा, सच्चिदानंद चौबे, विजयकांत चतुर्वेदी, रवि अग्रवाल, मुन्नी देवी, अशोक अग्रहरि, सिद्धार्थ पाठक, अविनाश सिंह, रामनारायण, बजरंगी वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, दशरथ चौधरी, तेजू विश्वकर्मा, अर्चिष्मान मिश्र, सीमा मिश्रा, अनुपमा सिंह दुबे, राघवेंद्र मिश्रा, प्रभात तिवारी, विक्की रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Views: 103

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।