फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
रायबरेली में चार दिवसीय विरसा कैंप का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह

 

रायबरेली। गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल द्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, गुरु नानक नगर, रायबरेली के सहयोग से चार दिवसीय विरसा कैंप का आयोजन 1 से 4 अक्टूबर तक किया गया। कैंप में लखनऊ, कानपुर, बहराइच और रायबरेली से 11 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कैंप के दौरान सुबह पांच बाणियों का पाठ, कीर्तन, गुरमत विचार एवं विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई वर्षों बाद रायबरेली में आयोजित इस प्रकार के विरसा कैंप को लेकर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

बच्चों के उत्साह को देखते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के गुरमत कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरमीत सिंह कानपुर, प्रतिपाल सिंह लखनऊ, डॉ. बलनीत कौर बहराइच, गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल के सदस्यों तथा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

कैंप के आयोजन में मुख्य संरक्षक बसंत सिंह बग्गा, अध्यक्ष हरमंदर सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरभेज सिंह सलूजा, महामंत्री बलवीर सिंह गांधी, धार्मिक मंत्री इंदरजीत सिंह एवं मीडिया प्रभारी सतपाल सिंह बग्गा का विशेष योगदान रहा।

Views: 101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।