फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*18 साल बाद रायबरेली में ‘ग्रेट राज सर्कस’ का शुरू हुआ रोमांच*, *रायबरेली भाजपा सदर विधायक अदिति सिंह ने सर्कस का किया उद्घाटन*

 

 

रायबरेली में 18 साल बाद एक बार फिर लौटा है सर्कस का रोमांच

*जी हां, शहर के जीआईसी मैदान में ‘ग्रेट राज सर्कस’ का भव्य आगाज हो गया है।

 

सदर विधायक अदिति सिंह ने सर्कस का उद्घाटन किया। लंबे अरसे बाद शहर में सर्कस लगने से बच्चों से लेकर बड़ों तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

सर्कस में देश-विदेश के कलाकार अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। खास बात ये है कि यहां रोजाना तीन शो आयोजित किए जाएंगे—दोपहर 1 बजे, शाम 4 बजे और रात 7:30 बजे।

 

वहीं, उद्घाटन के मौके पर विधायक अदिति सिंह ने बच्चों से मोबाइल की दुनिया से कुछ समय दूरी बनाकर सर्कस का आनंद लेने की अपील की।

 

यानी 18 साल बाद रायबरेली में फिर वही पुराना रोमांच…

फिर वही सर्कस का माहौल… और परिवार के साथ मनोरंजन का मौका।

 

 

Views: 121

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।