अखिल भारतीय हिंदू महासभा एवं विधि प्रकोष्ठ की ओर से महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री
रायबरेली से बड़ी खबर है। न्यू हाईकोर्ट, लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा एवं विधि प्रकोष्ठ की ओर से महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन और विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे गए।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिवक्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
वहीं राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रभारी एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा ने भी संगठन की मजबूती और अधिवक्ता हितों के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया।
कार्यक्रम में हाईकोर्ट चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Views: 103

