18 अक्टूबर को बांसी में आएंगे प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह, अनुदेशक करेंगे स्वागत
बांसी (सिद्धार्थनगर)। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह 18 अक्टूबर, रविवार को सिद्धार्थनगर जिले के बांसी पहुंचेंगे। उनके आगमन पर रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।
जिला अध्यक्ष माहेश्वरी पाठक ने जनपद के समस्त अनुदेशक भाई-बहनों से प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह का स्वागत पूरे अनुदेशक परिवार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। सभी साथी एकजुट होकर कार्यक्रम में सहभागिता करें और संगठन की ताकत का परिचय दें।
माहेश्वरी पाठक ने कहा कि अनुदेशकों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। जब सभी साथी एक मंच पर एकजुट होकर खड़े होते हैं, तो संगठन की आवाज और मजबूत होती है। उन्होंने जिला कार्यकारिणी, सभी ब्लॉक अध्यक्षों और अनुदेशकों से आह्वान किया कि वे अपनी उपस्थिति से समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाएं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जिलेभर के अनुदेशकों की भागीदारी संगठन के प्रति उनके विश्वास, सम्मान और एकजुटता का संदेश देगी। सभी साथी समय से पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
स्वागत एवं सम्मान समारोह 18 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका, बांसी, सिद्धार्थनगर में सेंट्रल बैंक के निकट आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोजक माहेश्वरी पाठक, समस्त जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं जनपद के अनुदेशकगण हैं।
Views: 215
सत्यपाल सिंह कौशिक को कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट लेखन का लंबा अनुभव है। वर्तमान में कौशिक जी FT NEWS DIGITAL में डिजिटल मीडिया सह- संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
