बांसी में अनुदेशक संघ प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह का भव्य स्वागत, अनुदेशक जल्द होंगे नियमित
बांसी में अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, जिलाध्यक्ष पद पर महेश्वरी पाठक का नाम प्रस्तावित
बांसी (सिद्धार्थनगर)। रानी लक्ष्मी वाटिका, बांसी में प्रसिद्घ अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुदेशकों ने हिस्सा लेकर संगठन के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। इस दौरान नियमितीकरण और एरियर भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठा।
2027 में अनुदेशक होंगे नियमित
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि अनुदेशकों का नियमितीकरण संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि अप्रैल 2027 से पहले नियमितीकरण कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुदेशकों के अधिकारों के लिए संगठन लगातार संघर्षरत है और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
जल्द मिलेगा 9 लाख एरियर
विक्रम सिंह ने एरियर भुगतान को लेकर भी सकारात्मक संकेत देते हुए कहा कि अनुदेशकों का एरियर जल्द मिलने जा रहा है। उनके इस बयान से कार्यक्रम में मौजूद अनुदेशकों में उम्मीद और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने सभी अनुदेशकों से एकजुट रहने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
माहेश्वरी पाठक बने जिलाध्यक्ष
कार्यक्रम के दौरान सिद्धार्थनगर जिले में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने जिले की इकाई गठित करते हुए जिलाध्यक्ष पद के लिए महेश्वरी पाठक का नाम प्रस्तावित किया। इस पहल को जिले में अनुदेशकों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को सक्रिय बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
समारोह में मौजूद अनुदेशकों ने नियमितीकरण सहित अपनी लंबित मांगों के समाधान की उम्मीद जताई। कार्यक्रम ने संगठन की एकजुटता और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। अब अनुदेशकों की निगाहें नियमितीकरण की दिशा में होने वाली आगामी कार्रवाई और एरियर भुगतान पर टिकी हैं।
कार्यक्रम में संतोष सिंघानिया, दिलीप कुमार, रविकांत, अशोक यादव, संतोष सिंह, अभिषेक सिंह, नागेंद्र सिंह, शशिकांत पांडेय, विनीता मिश्रा, सीमा निषाद सहित कई अनुदेशक मौजूद रहें।
Views: 176
सत्यपाल सिंह कौशिक को कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट लेखन का लंबा अनुभव है। वर्तमान में कौशिक जी FT NEWS DIGITAL में डिजिटल मीडिया सह- संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
