फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
गौरव पहलवान बने छाता ब्लॉक के कुश्ती चैंपियन ।।

गौरव पहलवान बने छाता ब्लॉक के कुश्ती चैंपियन ।।

कुश्ती के विकास के लिए मथुरा के प्रत्येक गांव में बनाये जाए मल्ल विधा केंद्र —- श्री लक्ष्मण गुर्जर जिला पंचायत सदस्य ।।

जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा के तत्वावधान में अखाड़ा शिवशक्ति आधुनिक मल्ल विधा केंद्र के सहयोग से छाता ब्लॉक की कुस्ती प्रतियोगिता का आयोजन 12 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से छाता ब्लॉक के श्री बजरंग अखाड़ा पटेल चौक शेरगढ के खेल मैदान पर आयोजित किया गया अधिक जानकारी देते हुए कुश्ती आयोजक जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा के अध्यक्ष खेलगुरू बृजरत्न अशोकशेखर पहलवान ने बताया कि छाता ब्लॉक की कुश्ती प्रतियोगिता में युवा पहलवानो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया प्रतियोगिता का शुभारंभ व उद्घाटन श्री लक्ष्मण गुर्जर जिला पंचायत सदस्य शेरगढ़ छाता व उत्तर प्रदेश केसरी सोहनलाल पहलवान जी ने युवा पहलवानों के हाथ मिलवा कर किया इस मोके पर उन्होंने कहा की कुश्ती बृज का प्राचीन खेल है इसके विकास के लिए मथुरा के प्रत्येक गांव में मल्ल विधा केंद्र बनाए जाएं जिससे कुश्ती खेल का विकास हो सके मुख्य अतिथियों का उम्मेद खलीफा द्वारा स्वाफ़ा, माला, पटुका, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया कुश्ती प्रतियोगिता का समापन साय 4:00 बजे से युवा पहलवानों को पुरुस्कार वितरण कर किया गया जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा के अध्य्क्ष खेलगुरू बृजरत्न अशोकशेखर पहलावन ने बताया की छाता ब्लॉक की कुश्ती प्रतियोगिता 35 किलो से लेकर 85 किलो तक कराई गई जिसमें छाता ब्लॉक का कुश्ती चैंपियन गौरव पहलवान को चुना गया 35 किलो में मनदीप प्रथम, संजय द्वितीय रहे, 40 किलो में मोहित प्रथम , जगदीप द्वितीय रहे, 45 किलो में लोकेश प्रथम , भूपेंद्र द्वितीय रहे ,50 किलो में मोहित प्रथम , नारयण द्वितीय रहे, 55 किलो में अफरीदी प्रथम, सहीद द्वितीय रहे ,60 किलो में मनमोहन प्रथम, जगराम द्वितीय रहे ,65 किलो में चिंटू प्रथम, चमन द्वितीय रहे ,70 किलो में लोकेश प्रथम , रामकुमार द्वितीय रहे, 74 किलो में प्रथम रिंकू प्रथम , कुलदीप द्वितीय रहे 80 किलो में राहुल प्रथम , हरीश द्वितीय रहे 84 किलो में गौरव प्रथम , देवेंद्र द्वितीय रहे सभी युवा पहलवानों ने अपनी कुश्ती का अच्छा प्रदर्शन किया सभी विजेता पहलवानों को मेडल, शील्ड, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया निर्णायक की भूमिका भगवान सिंह कोच व भूपेंद्र मिश्रा ने निभाई , टाइमिंग कोच लक्ष्य अरोरा जी रहे कार्यक्रम का संचालन जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा के महासचिव राष्ट्रीय पहलवान शशांक शेखर यादव ने किया इस अवसर पर सतीश पहलवान जिला केसरी , रज्जो पहलवान , धीमरी पहलवान , कपिल पहलवान , उम्मेद ख़लीपा आदि उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *