फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*सदर विधायक अदिति सिंह ने 12 किसानों को क्षतिपूर्ति के डमी चेक किए वितरित* 

 

 

 

रायबरेली  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित कृषकों को देय क्षतिपूर्ति का वितरण कार्यक्रम जनपद स्तर पर आज महात्मा गांधी सभागार विकास भवन मे माननीय सदर विधायक श्रीमती अदिति सिंह की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे लाभान्वित कृषकों मे से 12 किसानो को क्षतिपूर्ति के डमी चेक का वितरण किया गया । क्षतिपूर्ति से लाभान्वित सभी किसानो को क्षतिपूर्ति का भुगतान पी०एफ०एम०एस० प्रणाली के माध्यम से रबी वर्ष-2025-26 के 434 किसानो को रू0-2768324 डी०बी०टी० के माध्यम से किसानो के खातों मे भेजा गया इसके साथ ही खरीफ-2025 की अवशेष क्षतिपूर्ति की धनराशि रू0-1026553 सभी लाभान्वित कृषकों को सीधे खाते में भेजा जायेगा। उप कृषि निदेशक रायबरेली द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसलों की क्षति की स्थिति मे देय क्षतिपूर्ति की स्थितियों एवं फसलों की प्रीमियम दरो के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता द्वारा कृषि विविधीकरण एवं मत्स्य पालन को बेहतर तरीके से करते हुए किसानो की आय बढ़ाने पर बल दिया गया। मा० विधायक सदर अदिति सिंह द्वारा किसानो सम्बोधित करते हुए कहा कि अन्नदाता किसान सरकार की प्राथमिकता मे सम्मिलित है तथा क्षतिपूर्ति का भुगतान इस बार रिकार्ड समय मे सरकार द्वारा किसानो के हित में किया गया है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि खेती में प्राकृतिक कारणो के जोखिमों को रोका नही जा सकता है किन्तु फसल बीमा से आच्छादित रहने पर विपरीत परिस्थितियों मे क्षतिपूर्ति के माध्यम से कुछ सीमा तक उसकी भरपाई की जा सकती है। जनपद के अधिक से अधिक किसानो को इस योजना से जुडने का आह्वाहन किया गया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य मो० इरफान, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय, उपयुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, अग्रणी जिला प्रबन्धक विमल कुमार दुबे समेत बीमा कम्पनी के कर्मचारी सहित किसान उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन केन्वक्शन के तहत न्यायालय श्री मान ADJ 8th रायबरेली श्री अभिषेक कुमार सिन्हा ने मुकदमा अपराध संख्या 453/19 थाना डीह राज्य बनाम नीरज यादव के मामले मे अभियुक्त नीरज को अन्तर्गत धारा 376,506 ipc में दोषी पाए जाने पर दिनांक 04/05/26 को 10 वर्ष का कारावास व 12 हजार रुपये अर्थदंड से दण्डित करते हुए जिला कारागार रायबरेली भेज दिया

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन केन्वक्शन के तहत न्यायालय श्री मान ADJ 8th रायबरेली श्री अभिषेक कुमार सिन्हा ने मुकदमा अपराध संख्या 453/19 थाना डीह राज्य बनाम नीरज यादव के मामले मे अभियुक्त नीरज को अन्तर्गत धारा 376,506 ipc में दोषी पाए जाने पर दिनांक 04/05/26 को 10 वर्ष का कारावास व 12 हजार रुपये अर्थदंड से दण्डित करते हुए जिला कारागार रायबरेली भेज दिया

अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फ़ौजदारी दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी थाना डीह में प्रार्थिनी ने पंजीकृत करायी थी कि घटना दिनांक 23/04/2019 समय रात के 10 बजे की है प्रार्थनी गेहूं काटकर घर वापस आ रही थी जैसे ही गाँव के किनारे आम के बाग के पास पहुँची तो पड़ोस के नीरज यादव ने पकड़कर ज़मीन में गिरा दिया और ज़बरदस्ती कट्टा लगाकर बलात्कार किया

अभियोजन की ओर से 6 साक्षियों को परीक्षित कराया गया प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त नीरज को दस वर्ष के कारावास और 12 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल जी के लालगंज आगमन पर बछरावां अध्यक्ष ओमिक सोनी के नेतृत्व में चुरुवा बॉर्डर पर भव्य स्वागत

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल जी के लालगंज आगमन पर बछरावां अध्यक्ष ओमिक सोनी के नेतृत्व में चुरुवा बॉर्डर पर भव्य स्वागत एवं गुरुबख्श गंज में लाला गुप्ता के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं लालगंज सीमा पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया, लालगंज के युवा व्यापारी शुभम पांडे के नवीन प्रतिष्ठान “नेचुरेक्स एनर्जी सॉल्यूशन” का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष /पूर्व मंत्री संदीप बंसल के कर कमलो द्वारा किया गया, इस मौके पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, युवा प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा, जिला महामंत्री संदीप शुक्ला जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल,नगर अध्यक्ष केके गुप्ता,जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राईनी नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, बछरावां महामंत्री अंजनी गुप्ता, अमित वर्मा कोषाध्यक्ष सतीश सोनकर, लालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा उपस्थित रहे

सेमरियावा ब्लॉक में दस्तावेज बनवाने वालों की भीड़, मौके पर ही निस्तारण से मिली राहत

संतकबीरनगर। सेमरियावा ब्लॉक में इन दिनों परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। विभिन्न गांवों से आए फरियादी सुबह से ही ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर अपने जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए लाइन में लगे नजर आ रहे हैं। लगातार बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासनिक व्यवस्था भी सक्रिय दिखाई दे रही है।

ग्राम पंचायत अधिकारी योगेंद्र गौड़ ने मौके पर मौजूद रहकर फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और कई आवेदनों का तत्काल निस्तारण किया। उनकी सक्रियता के चलते लोगों को राहत मिली और उन्हें बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से बचाव हुआ। मौके पर ही कार्य होने से आमजन में संतोष देखने को मिला।

हालांकि, कुछ लोग अधूरे प्रपत्र और आवश्यक दस्तावेजों के बिना ही पहुंच रहे हैं, जिसके कारण उनका कार्य लंबित हो रहा है। इस पर अधिकारी ने स्पष्ट अपील की कि सभी आवेदक पूर्ण प्रपत्र और जरूरी कागजात के साथ ही कार्यालय आएं, ताकि उनके कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

ब्लॉक में पारदर्शिता और तेजी से कार्य निष्पादन को लेकर स्थानीय लोगों ने संतुष्टि जताई है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह समयबद्ध तरीके से काम होता रहा तो आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

सेमरियावा ब्लॉक में इस तरह की सक्रिय व्यवस्था और अधिकारियों की तत्परता से प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

मुमताज अहमद के दरवाजे पर मंत्री राजभर की दस्तक से बढ़ी चर्चाएं

संतकबीरनगर– जिले के सेमरियावां ब्लॉक अंतर्गत सुकरौली गांव में हाल ही में हुई एक मुलाकात ने इलाके की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद के आवास पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का भव्य स्वागत हुआ, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात को सिर्फ शिष्टाचार भेंट मानना जल्दबाजी होगी।

स्थानीय स्तर पर इसे आने वाले समय में बड़े सियासी बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद की पत्नी समीउन्निशा भी जल्द ही सक्रिय राजनीति में कदम रख सकती हैं।

गांव से लेकर जिले तक इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ लोग इसे आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे नए राजनीतिक समीकरणों की शुरुआत मान रहे हैं।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जिस तरह से मंत्री राजभर का स्वागत हुआ और बंद कमरे में बातचीत हुई, उसने सियासी पारा जरूर बढ़ा दिया है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में यह मुलाकात कौन सा नया मोड़ लेती है—क्या यह सिर्फ एक मुलाकात थी या फिर किसी बड़े राजनीतिक बदलाव की आहट?

*डीएम-एसपी ने तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं* *शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण कराए अधिकारी – डीएम*_ *सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 शिकायतें आयी, 15 मौके पर हुआ निस्तारण*_

 

 

रायबरेली  जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।

जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील सलोन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 16, पुलिस विभाग 07, विकास विभाग 05, चकबंदी विभाग 04, नगर पंचायत विभाग 10, समाज कल्याण विभाग 05, जिला पूर्ति विभाग 06, विद्युत 01 व लोक निर्माण विभाग 01 कुल 55 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 15 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा, उपजिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, तहसीलदार सलोन दीपिका सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

_*विशेष प्रवर्तन अभियान 15 मई तक*_ _*अवैध मदिरा के निर्माण एवं तस्करी पर अंकुश के लिए तहसीलवार टीमें गठित – डीएम*

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की संभावना के दृष्टिगत 01 मई से 15 मई 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाना है। जिसमें अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी तथा अवैध अल्कोहल/शीरा के परिवहन पर अंकुश लगाए जाने हेतु समस्त तहसीलवार टीमों का गठन किया है।

जिलाधिकारी ने आबकारी, पुलिस एवं राजस्व प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्य सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, तस्करी, परिवहन आदि पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। इस कार्य के लिए प्रत्येक तहसील में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा आबकारी निरीक्षक विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। पूरे जनपद में 6 प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह टीमें पूर्ण निष्ठा एवं गंभीरता से विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त माफियाओं/तस्करों की सूची के अनुसार उनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस के सहयोग से नियमानुसार गैंगस्टर/गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कठोरतम कार्यवाही की जाए तथा उन पर सतत निगरानी की जाए। संदिग्ध वाहनों की सघनता एवं सूक्ष्मता से चेकिंग कराई जाएगी और राष्ट्रीय/राज्य राजमार्ग पर स्थित ढाबों, जहां अल्कोहल के टैंकर प्रायः रूकते है, की भी संघ एवं आकस्मिक जांच कराई जाए। इन टीमों द्वारा जनपद में अवैध मदिरा के संदिग्ध स्थानों/अड्डों पर छापेमारी की कार्यवाही की जाए। आबकारी दुकानों एवं थोक अनुज्ञापनों का निरीक्षण चेकलिस्ट के अनुसार किया जाए। स्टॉक के बारकोड व क्यू0आर0 कोड की सूक्ष्मता एवं सतर्कता पूर्वक स्कैनिंग/जांच की जाए। देशी/विदेशी मदिरा/बियर एवं माडल शाप की फुटकर बिक्री की दुकानों पर ओवर रेट के सम्बन्ध में रैंडम टेस्ट परचेज की कार्यवाही भी की जाए। दुकानों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरा के सुचारू रूप से निरंतर क्रियाशील रहते हुए रियल टाइम मॉनिटरिंग की उपलब्ध निश्चित की जाए। असेवित क्षेत्रों तथा ऐसे स्थानों जहां पर मदिरा की दुकानें अव्यवस्थित है, वहां पर अवैध कारोबार की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए सतर्क निगरानी रखी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर संचालित टोल फ्री नंबर 14405 तथा व्हाट्सएप नंबर 9454466019 का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि आमजन बिना किसी भय के इन नंबरों पर अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री की सूचना दी जा सके। जनपद में विशेष सतर्कता बरती जाए एवं नियमित रूप से रोड चेकिंग कराई जाए जिससे किसी भी दशा में अवैध मदिरा की तस्करी ना हो पाए।

*डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण* 

 

 

 

रायबरेली   जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बैरकों का भ्रमण किया तथा कारागार की पाकशाला में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था का अवलोकन किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार दुरुस्त रखी जाएं और बंदी गृह में रह रहे मरीजों के लिए समुचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जेल की सभी व्यवस्थाएं जेल मैनुअल के अनुरूप ही संचालित हों।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

_*दिव्यांगजनों के चिन्हांकन शिविर का आयोजन 04 मई से प्रारम्भ*_

 

 

रायबरेली  जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया है कि दिव्यांगजन को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार एवं दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान करने उद्देश्य से विकास खण्ड स्तर पर वृहद चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले चिन्हांकन शिविर में कृत्रिम अंग/सहायक उपरकरण योजना, शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, शल्य चिकित्सा योजना, जे0ई0एस0/जेई0 (संचारी रोग) एवं दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन यू0डी0आई0डी0 प्रोजेक्ट योजनाओं/कार्यक्रमों का चिन्हांकन किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने विकास खण्डों पर 10 बजे से 03ः00 बजे तक आयोजित होने वाले शिविर की तिथियों के बारे में बताया है कि 04 मई 2026 को विकास खण्ड महराजगंज, 05 मई को बछरावां में, 06 मई को शिवगढ़ में, 07 मई को हरचन्दपुर, 08 मई को सतावं, 11 मई को खीरों, 12 मई को सरेनी, 13 मई लालगंज, 14 मई अमावां, 15 मई राही, 16 मई जगतपुर, 18 मई ऊँचाहार, 19 मई रोहनियां, 20 मई डलमऊ, 21 मई दीनशाहगौरा, 22 मई सलोन, 23 मई डीह एवं 25 मई को विकास खण्ड छतोह में दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जायेगा।

*हाईस्कूल बोर्ड में लहराया सफलता का परचम, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान-अलहम्द पब्लिक हाई स्कूल रायबरेली।*

 

रायबरेली हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम आने पर ह्यूमैनिटेरियन ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अंतर्गत संचालित अलहम्द पब्लिक हाई स्कूल, रायपुर अहिया रायबरेली में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों के साथ-साथ सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र (Merit Certificate) देकर सम्मानित किया गया।

 

विद्यालय की छात्रा जेबा परवीन ने होम साइंस विषय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान पर सौम्या सोनकर तथा तृतीय स्थान पर खानसा फातिमा रहीं।

 

कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. मोहम्मद औसाफ खान ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी अधिक परिश्रम कर बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा अपना मार्गदर्शन दिया।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य सैयद मुहम्मद मुअव्विज़ ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार विषय चयन करने एवं निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जेबा परवीन, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सौम्या सोनकर तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली खानसा फातिमा को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया व वह परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

साथ ही, छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनके शिक्षकों—श्री ताजुद्दीन सिद्दीकी, श्रीमती उम्मे अम्मारह एवं श्री सुनील कुमार—को भी सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में सीनियर कोऑर्डिनेटर सुश्री तुबा अख्तर को भी उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं उनके संरक्षण में छात्रों द्वारा बेहतर परिणाम प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

 

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शाहिद खान, शफकत खान, शोभा दीक्षित, अनस, आसिफ व सैफी सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

अंत में पासआउट छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा सभी को बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।