फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जनपद हाल में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षों व वार्ड सदस्यों को सम्मान किया गया
जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जनपद हाल में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षों व वार्ड सदस्यों को सम्मान किया गया जनपद में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावो मे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर पार्टी का झंडा बुलंद किया। जीते हुए नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षों व वार्ड सदस्यो के सम्मान मे सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एड० की अध्यक्षता मे पार्टी मुख्यालय पर एक स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुनील निषाद ने किया। समारोह मे उपस्थित मुख्य अतिथि यासर शाह पूर्व कैबिनेट मंत्री, विशिष्ट अतिथि मुकेश श्रीवास्तव, के० के० ओझा पूर्व विधायक, रमेश गौतम पूर्व विधायक, हाजी इमलाक़ खान पूर्व एम.एल.सी, लक्ष्मी नारायण यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, अब्दुल मन्नान जिला कोषाध्यक्ष, जफ़र उल्ला खान बंटी सहित अन्य पार्टी नेताओं ने सर्वप्रथम पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा बहराइच मे समाजवादी पार्टी के तीसरी बार नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व जिला महासचिव सुनील निषाद को मनोनीत करने पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए उनका माल्याणपर्ण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात निकाय चुनाव मे पार्टी की तरफ से विजयी उम्मीदवार नगर पंचायत पयागपुर से विपिन श्रीवास्तव, नगर पंचायत कैसरगंज से युसूफ अली व नगर पंचायत जरवल से तस्लीमा बानो पत्नी इंतजार अहमद के साथ साथ वार्ड सदस्य हमजापुरा से साकरा बेगम, अकबर पुरा से फैबिना अफसर, दरगाह शरीफ मे फिरोज जंहा, कानूनगोपुरा उ० से मो० जावेद , सत्तिकुँवा से गजाला बेगम, काजीपुरा द० से सना और नाजिरपुरा पूर्वी से मारिया। नगर पंचायत जरवल से वार्ड सदस्य मुंडरू खान, रेहान कैफ, चांद बाबू, शावेज काजमी, अरमान, शमसेर। नगर पंचायत कैसरगंज, नानपारा व रिसिया से वार्ड सदस्य इरम् फातमा, सइद अहमद, सायमा और जो उम्मीदवार मेहनत करने के बावजूद चुनाव नही जीत पाये और दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे उन सभी को पार्टी जिलाध्यक्ष व नेताओं द्वारा माला व शाल भेंटकर उन सभी का जोरदार स्वागत व अभिननदन किया गया। स्वागत समारोह के बाद पूर्व मंत्री यासर शाह, पूर्व विधायक के० के० ओझा, पूर्व विधायक रामेश गौतम व अब्दुल मन्नान के साथ पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के पुनर्गठन तथा बूथ कमेटियों के नये सीरे से गठन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के अंत मे नानापारा विधान सभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष कर्मराज वर्मा व सभासद घासियारी पुरा धनंजय सिंह की माता जी के आकस्मिक निधन पर मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस समारोह मे देवेश चंद्र मिश्रा, राजेश चौधरी, डा० आशिक अली, नंदेशवर यादव्, सुमन शर्मा, मनु देवी, ई० राकेश सोनकर, लक्ष्मी नारयण निषाद, मो० अली, चाँद बाबू सभासद, भूरी सभासद, चुनऊ सभासद, शकिल सभासद, अफसर सभासद, इलियास प्रधान गोबराहा, गाजी इमाम आला, के० एन ० श्रीवास्तव, बबलू प्रधान गंडारा, विनोद यादव, अमर दीप यादव, अजीत प्रताप सिंह, बच्चा राम पासवान, आबाद खान, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, राम सुरेश यादव, शमीम अहमद, आमिर अली, तुफैल खान नाना सहित तमाम पार्टीजन् उपस्थित रहें। जिला ब्यूरो चीफ आमिर अली बहराइच
अयोध्या:—- *विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया बकाया विद्युत बिल वसूली अभियान*
अयोध्या:—-
*विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया बकाया विद्युत बिल वसूली अभियान*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
बकाया विद्युत बिल वसूली के लिए विद्युत उपकेंद्र बीकापुर द्वारा शनिवार को बीकापुर कस्बे में अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया विद्युत बिल ना जमा करने पर 10 विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन विच्छेद किया गया। तथा 75000 रुपए बकाया विद्युत बिल की वसूली भी की गई। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर सुशील गर्ग द्वारा भी बीकापुर कस्बे में पहुंचकर विद्युत उपकेंद्र बीकापुर द्वारा चलाए जा रहे विद्युत बकाया वसूली अभियान की समीक्षा की गई। तथा विद्युत उपभोक्ताओं से समय पर अपना विद्युत बिल जमा करा देने की अपील भी की गई। बकाया विद्युत बिल वसूली टीम में अवर अभियंता दिलीप कुमार कनौजिया के अलावा लाइनमैन पवन कुमार मौर्य, राहुल, पुनीत यादव, दिनेश कुमार, राजकुमार, राजेंद्र सहित अन्य विद्युत कर्मी शामिल।
अयोध्या:—- *बीकापुर की 2 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई ग्राम चौपाल।*

अयोध्या:—-
*बीकापुर की 2 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई ग्राम चौपाल।*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के लुत्फाबाद बछौली और गुन्नधौर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर ग्राम विकास विभाग द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। शासन के प्राथमिकता में शामिल ग्राम चौपाल के दौरान कुछ विभागों की उदासीनता देखने को मिली। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी ग्राम चौपाल से नदारद रहे। आयोजित की गई ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। जरूरतमंदों को मिल रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों का भी सत्यापन किया। 15 वे वित्त के कार्यों का भी लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। राज्य आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने, निशुल्क बोरिंग, वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, शौचालय निर्माण, पेयजल के लिए हैंडपंप सहित गांव में चल रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। ग्राम प्रधान लवकुश यादव द्वारा‌ जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हर घर नल योजना में कार्यदाई संस्था के ठेकेदारों द्वारा गांव में पाइप डालने के लिए संपर्क मार्गों की खुदाई करके क्षतिग्रस्त करने का मुद्दा उठाया गया। और बताया गया कि ठेकेदार आधा अधूरा कार्य छोड़कर चले जाते हैं जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों द्वारा गांव की जन समस्याओं को भी नोट कराया गया। जिसे दूर करने का अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया। ग्राम चौपाल में एडीओ पंचायत अजय तिवारी, अवनीश शुक्ला, प्रधान लवकुश यादव, सीमा वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी जयप्रकाश वर्मा, भीम सिंह रौनक, राजाराम वर्मा, परिषदीय स्कूल के शिक्षक अनूप दिवेदी, प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार, रोजगार सेवक फूलचंद, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कर्मी, सफाई कर्मी आदि उपस्थित रहे।

पत्रकारिता के मूल स्वरूप और उद्देश्य को बचाना सभी की जिम्मेदारी— बलराम तिवारी तिवारी

अयोध्या:—-

*मिल्कीपुर में आयोजित किया गया पत्रकारों का सम्मान समारोह।*

*पत्रकारिता के मूल स्वरूप और उद्देश्य को बचाना सभी की जिम्मेदारी— बलराम तिवारी तिवारी।*

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन अयोध्या के तहसील ईकाई मिल्कीपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान समारोह एवं संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। मिल्कीपुर तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार में शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला अध्यक्ष अयोध्या बलराम तिवारी की अध्यक्षता एवं तहसील इकाई अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन का परिचय पत्र प्रदान करते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि सभी सम्मानित पत्रकार साथी कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे संगठन को शर्मसार होना पड़े। उन्होंने मौजूद पत्रकार साथियों को बताया कि आगामी जून माह के अंतिम सप्ताह में संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन अयोध्या धाम में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सहयोग करें। उन्होंने ऐलान किया कि मिल्कीपुर तहसील मुख्यालय पर जब भी जिस भी महीने में जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा, उसी दिन तहसील इकाई की बैठक आयोजित होगी।जिसमें सभी सदस्यों का उपस्थित होना अनिवार्य होगा। बैठक को संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव नरसिंह, प्रदेश कार्यकारिणी प्रचार मंत्री राजेश उपाध्याय, मंडल सचिव दिनेश जायसवाल, जिला महासचिव रमानिवास पांडे, तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, महेंद्र तिवारी, सत्यनारायण तिवारी एवं शिव कुमार पाण्डेय सहित मौजूद लोगों ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से विजय पाठक, रामेंद्र भूषण पांडे, राहुल कुमार, दुर्गेश मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, एम हसन, रवि शुक्ला, मनोज मिश्रा, बृजेश उपाध्याय, मंसाराम, धर्मेंद्र तिवारी, बृजेश मिश्रा, विजय, डॉ अनिल तिवारी, रामबाबू तिवारी, मोहम्मद इरफान, दिनेश कुमार गौड़, राकेश कुमार मिश्र, योगेंद्र प्रताप सिंह व रमेश कुमार मिश्रा सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Black Money : सरकारी दफ्तर की अलमारी से बरामद हुए 2000-500 के करोड़ों के नोट

Black Money : सरकारी दफ्तर की अलमारी से बरामद हुए 2000-500 के करोड़ों के नोट

Black Money : बताया जा रहा है कि अलमारी से 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार 500 रुपये नकद, एक किलो सोने के बिस्किट बरामद हुए हैं.ये सभी नोट 2000 और 500 रुपये के हैं. इस संबंध में जांच चल रही है। शक के आधार पर 7-8 लोगों से पूछताछ की जा रही है।

2000 Rs Note : देश में शुक्रवार को 2 हजार के नोटों को बंद करने का फैसला आया, उसी दिन राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक सरकारी डिपार्टमेंट के बेसमेंट में रखी एक अलमारी से कुबेर का खजाना निकल आया. योजना भवन के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DOIT) में भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है. इस मामले को लेकर शुक्रवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई, जिसमें जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि बरामद राशि का कोई मालिक सामने नहीं आया है.

बताया जा रहा है कि अलमारी से 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार 500 रुपये की नकदी, एक किलो सोना का एक बिस्किट बरामद हुआ है.ये सारे नोट 2000 और 500 रुपये के हैं. इस मामले की जांच जारी है. 7-8 लोगों को संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ की जा रही है.

प्रशासन में मच गया हड़कंप

DOIT के UID विभाग के बेसमेंट में मिली नकदी नई मुद्रा नहीं है बल्कि ये सभी इस्तेमाल किए हुए नोट हैं. दरअसल पुलिस को विभाग के ही एक अधिकारी ने अलमारी की रखी नकदी और सोने के बिस्किट की सूचना दी थी. जैसे ही योजना भवन के बेसमेंट में करोड़ों रुपये की नकदी मिलने की बात सामने आई तो प्रशासन व पुलिस में हड़कंप मच गया. जिस अलमारी में करोड़ों रुपये मिले हैं, वह फाइलों के डिजिटलीकरण के काम को लेकर कई दिनों से बंद थी.

मामले का खुलासा होने के बाद मुख्य सचिव उषा शर्मा, डीजीपी उमेश मिश्रा, एडीजी क्राइम दिनेश एमएन और जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने शॉर्ट नोटिस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए कहा कि योजना भवन के DOIT डिपार्टमेंट के बेसमेंट से यह राशि बरामद हुई है. आधार कार्ड का कामकाज देखने वाले यूआईडी विभाग की अलमारी में यह रकम रखी हुई थी.

लैपटॉप बैग और ट्रॉली वाले सूटकेस से यह पैसा और सोना निकला है, जो 500 और 2000 रुपये की शक्ल में है.इसके अलावा सोने का बिस्किट भी मिला है. अब इस रकम और अलमारी के जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है.

कई दिनों से नहीं मिल रही थी चाबी

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि योजना भवन में फाइलों को स्कैन कर डिजिटल करने का काम चल रहा है. इसी के तहत डीओआईटी के यूआईटी विभाग की फाइल भी स्कैन होनी थी. सैकड़ों अलमारियों में रखी फाइलों को स्कैन करने का काम किया जा चुका है. लेकिन UID विभाग के बेसेमेंट में रखी दो अलमारियों की चाबी कई दिनों से नहीं मिल रही थी. इस कारण इनमें रखी फाइलें स्कैन नहीं हो सकी थी.

इसी के चलते तकनीकी​ विशेषज्ञों को बुलाकर अलमारियों को खुलवाया गया तो इनमें से एक अलमारी से फाइलें निकलीं जबकि दूसरी अलमारी से सिर्फ एक लैपटॉप बैग व एक ट्रॉली सूटकेस निकला. जब इनको खोलकर देखा गया तो इसमें से नकदी व सोना निकला. इसको देखते ही कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए. इसके बाद DOIT में तैनात एडिशनल डायरेक्टर महेश गुप्ता ने पहले मुख्य सचिव को मामले के बारे में बताया फिर पुलिस को जानकारी दी.
पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

7-8 लोगों से पूछताछ जारी

श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में कौन लोग शामिल हैं, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है. मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है जो मालूम करेगी कि ये पैसा किसका था. हालांकि अभी तक इस पैसे की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है. हालांकि पुलिस 7 से 8 कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और यहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

पुलिस इस पहलू पर जांच कर रही है कि किस कर्मचारी की पहुंच यहां तक थी और कौन लोग इसके मेंटेनेंस और चाबी रखने की जिम्मेदारी संभालते थे. मामले में किसी बड़े अधिकारी का हाथ भी हो सकता है, पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है.

पेयजल व भीषण गर्मी मे बिजली विभाग की मनमानी से परेशान ग्रामीण

पेयजल व भीषण गर्मी मे बिजली विभाग की मनमानी से परेशान ग्रामीण

आगरा (डौकी) -! आगरा जनपद के दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड विभाग के विद्युत उपकेंद्र धमौटा के फीडर बिसारना पर जर्जर तारों में आए दिन हो रहे फोल्ड के कारण क्षेत्र में बिजली की किल्लत से लगातार परेशान हो रहे हैं ग्रामीण जहाँ उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया है। वही एक ओर विद्युत कटौती मे कोई सुधार देखने नही मिल रहा है। विद्युत का वितरण 220kv बरौलीअहीर के 33 /11 केoवीo विद्युत उपकेंद्र धमौटा से किया जाता है। जहाँ के कर्मचारियों की घोर लापरवाही मिल रही है।आये दिन और लगातार बिजली संकट को झेल पडता है।इस चिलचिलाती गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र में गर्मी मौसम के चलते लोग उल्टी बुखार की चपेट में आ रहे हैं देहात क्षेत्र मैं अधिकांश गांवो मे लगातार जर्जर हालत मे हो रहे तरो मे फाल्ट के चलते आए दिन बिजली गुल रहती है और क्षेत्र में जर्जर हालत में बंच जगह जगह पड़ी हुई है जिसमें आए दिन अपने आप आग लगती रहती है जिसके कारण ग्राम परेशान हैं और हाईटेंशन 11,000 के विद्युत पोलो से नीचे लटक रहे तारों का बिजली विभाग ने कोई मरम्मत कार्य अभी तक नहीं कराया है । भीषण गर्मी में पेयजल समस्या ग्रामीण क्षेत्र में बिजली ना होने के कारण लगातार बढ़ रही है कभी-कभी पूरे दिन मे बिजली का नामोनिशान नही है और रात मे भी बच्चों की पढ़ाई लिखाई मैं भी बिजली सही तरीके से ना आने के कारण बच्चों के लिए मुसीबत बनी रहती है जो इस भीषण गर्मी मे कारगर नही है।आये दिन विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा ये वायदे किये जाते है की बिजली की समस्या से देहात क्षेत्र को निजात दिलाया जायेगा पर धरातल पर ये वायदे खोखले साबित हो रहे है।आक्रोशित ग्रामीणों से बात करने पर उनके मुख से बस ये ही सुनने को मिलता है की आम आदमी की परेशानी समझने वाला कोई नहीं है। आगरा के जनप्रतिनिधियों की बात की जाये तो वो केवल झूठा दिलासा देने मे लगे है की सब कुछ ठीक हो जायेगा अब तो जनता ने भी आस छोड़ दिया है की कभी देहात क्षेत्र का भला होगा। अभी के वर्तमान तापमान की स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है की आने वाले समय मे बढ़ते तापमान को देखकर देहात क्षेत्र के लिए मुसीबत का कारण होगा और ऐसे समय क्षेत्र मे बिजली की कटौती आम जनता के लिए परेशानी कारण बनने वाला है और जिसपे सुनवाई करने वाला कोई नही । जर्जर हालत में लटक रहे तार एवं हो रहे गांव में फाल्ट के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हुआ अब देखना यह होगा कि बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीण को कब तक निजात मिल पाएगी।

गाय से बाइक टकराने पर घायल बालिका की इलाज के दौरान मौत, पिता की मौके पर ही हुई थी मौत पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

गाय से बाइक टकराने पर घायल बालिका की इलाज के दौरान मौत,

पिता की मौके पर ही हुई थी मौत पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

पिनाहट। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव कयेड़ी के पास शुक्रवार की देर शाम आवारा गाय से बाइक टकराने पर पिता की मौके पर मौत हो गई थी एवं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बालिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतक पिता पुत्री के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी के अनुसार प्रदीप पुत्र कृपाल सिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी गांव मनसुखपुरा शुक्रवार को अपनी 10 वर्षीय पुत्री वैष्णवी के साथ बाइक द्वारा राजाखेड़ा बाजार गया था। शुक्रवार की देर शाम बाजार से पिता पुत्री घर गांव वापस लौट रहे थे। तभी पिनाहट राजाखेड़ा मार्ग पर गांव कयेड़ी के पास बाइक सड़क पर आवारा गाय से टकरा गई। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक पर सवार पिता प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसकी पुत्री वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बालिका वैष्णवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतक को पिता प्रदीप के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। वही शुक्रवार की देररात को इलाज के दौरान अस्पताल में पुत्री वैष्णवी की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वही बालिका की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजकर कार्रवाई की गई। शनिवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद दोनों पिता-पुत्री के शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा दोनों पिता पुत्री के शवों का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। इसी संदर्भ में थाना प्रभारी मनसुखपुरा अमरदीप शर्मा ने बताया गाय से बाइक टकराने पर सवार युवक की मोके पर ही मौत हो गयी थी। वही उसकी पुत्री घायल हो गई थी। इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई।दोनों पिता पुत्री के शवों को पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई की गई है।

तहसील दिवस में स्टॉल लगाकर टीबी के प्रति किया जागरूक – देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए किया जागरूक – सीएमओ व डीटीओ ने लोगों को लक्षण व उपचार के बारे में बताया

तहसील दिवस में स्टॉल लगाकर टीबी के प्रति किया जागरूक

– देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए किया जागरूक
– सीएमओ व डीटीओ ने लोगों को लक्षण व उपचार के बारे में बताया

आगरा, 20 मई 2023।
देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए जनपद आगरा में शनिवार को समाधान दिवस (तहसील दिवस ) के मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीएल यादव के दिशा-निर्देशन में जागरूकता स्टॉल लगाया गया। इसमें आशा कार्यकर्ताओं द्वारा एक हजार लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया।
सीएमओ डॉ.अरुण श्रीवास्तव ने टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों से जागरुक रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा क‌ि जिले में टीबी मरीजों को खोजने और उनका उपचार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अंतर्गत आशाएं घर-घर जाकर मरीजों को खोज रही हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. सीएल यादव ने बताया कि तहसील दिवस में क्षय रोग विभाग की ओर से कैंप लगाया जाता है। जिसमें आने वाले लोगों को आईईसी मैटेरियल व विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा टीबी के लक्षण, उपचार, निःक्षय पोषण योजना आदि की जानकारी दी जाती है।
उन्होंने टीबी रोग के ऊपर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि टीबी दो प्रकार की होती है। पहला, पल्मोनरी टीबी, दूसरा एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी। पल्मोनरी टीबी में फेफड़े संक्रमित होते हैं। इसके फैलने की आशंका रहती है। एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी में फेफड़ों के बजाय शरीर के अन्य अंगों पर असर होता है। यह नहीं फैलती है।
इसी क्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी ने तहसील फतेहाबाद में स्टॉल का निरीक्षण किया। इस मौके पर एमओईसी फतेहाबाद डॉ.वीके सोनी, अरविंद कुमार यादव, शशिकांत पोरवाल, सौरभ कुमार, पारस आदि मौजूद रहे
—————–
सात मरीज मिले,14 सैंपल लिए
-सीएचओ वीरेंद्र स‌िंह ने भलोखरा गांव का भ्रमण किया। वहां सात मरीजों के 14 सैंपल लिया गया। उनके साथ आशा शबनम भी मौजूद रहीं।

संवाददाता सुमित शर्मा घर में कूदा दबंग युवक विरोध करने पर महिला के साथ जमकर मारपीट

संवाददाता सुमित शर्मा

घर में कूदा दबंग युवक विरोध करने पर महिला के साथ जमकर मारपीट

पिनाहट।थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव कल्यानपुरा में रात के समय महिला के घर में पड़ोसी दबंग युवक कूदकर घुस आया विरोध करने पर दबंग ने महिला के साथ जमकर मारपीट की जगह होने पर आरोपी मौके से भाग गया। पिटाई से घायल हुई महिला नहीं पुलिस को शिकायत की जिस पर महिला का मेडिकल कराकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राखी पत्नी दीपक निवासी गांव कल्यानपुरा थाना पिनाहट का आरोप है कि शुक्रवार की रात को वह अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी। तभी देर रात 11:30 बजे उसके घर में पड़ोसी दबंग युवक बंटी पुत्र मुन्नालाल कूदकर घुस आया। घर में आवाज सुनकर उसका पुत्र कुलदीप जाग गया। आवाज शुरू कर वह जाग गई देखा कि उसके घर में युवक घुस आया है जिस पर उसने चिल्लाना शुरु कर दिया। विरोध करने पर दबंग ने गाली गलौज करते हुए महिला का गला पकड़ लिया और जमकर उसके साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर घायल हो गई। वीरता की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग जाग गए जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को मामले से अवगत कराकर आरोपी के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंहगौली में कलश यात्रा के साथ शिवपुराण देवी भागवत मूल पाठ कथा शुरू

मंहगौली में कलश यात्रा के साथ शिवपुराण देवी भागवत मूल पाठ कथा शुरू

पिनाहट। ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव मंहगोली में शिव पुराण कथा एवं देवी भागवत मूल पाठ का आयोजन गांव के परीक्षित बने श्रीमती शशि तिवारी एवं जनार्दन तिवारी द्वारा कराया जा रहा है। शनिवार को शिव पुराण कथा एवं देवी भागवत मूल पाठ की 51 कलशों की कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। घोड़ी पर सवार कथावाचक पंडित राहुल पाराशर के साथ महिलाएं गांव के मंदिर से कलशों में पानी भर अपने सिर पर भजन कीर्तन गाते हुए कथा पंडाल तक पहुंची। कलश स्थापना के बाद 12:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक प्रथम दिन की शिव महापुराण की कथा का कथावाचक द्वारा श्रोताओं भक्तों को श्रवण कराया गया। भगवान शिव की लीलाओं में श्रोता लीन हो गए। कथा का आयोजन 20 मई से शुरू होकर 29 मई को समापन के साथ पूर्णाहुति भंडारे का आयोजन होगा। कथा सुनने के लिए लोगों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। इस दौरान सुनासीर तिवारी,सरना देवी, प्रवीण तिवारी, भूरी देवी, करण,बासू तिवारी आदि मौजूद रहे।