फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
अज्ञात वाहन ने वृद्धा को मारी टक्कर मौके पर ही मौत

अज्ञात वाहन ने वृद्धा को मारी टक्कर मौके पर ही मौत

पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला भरी निवासी रामा देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी चरण सिंह बुधवार की देर शाम को अपने घर के दरवाजे से आवारा पशुओं को खदेड़ रही थी। बताया गया है कि आगरा बाह मुख्य मार्ग पर आवारा पशुओं को खरीदते समय वृद्धा महिला को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर परिजनों द्वारा थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई और ना ही कोई कार्रवाई कराई गई है। परिजनों द्वारा गुरुवार को वृद्ध महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थाना डौकी पुलिस की नाक के नीचे चल रहे हैं जुआ के अड्डे थाना डौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर जुआ का अड्डा बैखोफ होकर चला रहे हैं माफिया

थाना डौकी पुलिस की नाक के नीचे चल रहे हैं जुआ के अड्डे

थाना डौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर जुआ का अड्डा बैखोफ होकर चला रहे हैं माफिया

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि थाना डौकी पुलिस की मिलीभगत से चलता है जुआ का खुला खेल

डौकी,आगरा। जनपद आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर काफी समय से माफियाओं के द्वारा जुआ खिलाया जाता है। जो कि बहुत पुराने समय से बताया जा रहा है। गौरतलब है कि जुआ का अड्डा जहां सजता है, वह जगह भी थाना डौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। फिर भी थाना डौकी पुलिस इन सब से अनजान बनी हुई है। दिनेश कुमार डौकी,विजय सिंह व माधव चमरपुरा डौकी ये तीनों जुआ कराने के बड़े ठेकेदार बताये गये हैं।और पुलिस से बेख़ौफ होकर जुआ खिलवाते हैं।
थाना डौकी पुलिस का माफियाओं को बिल्कुल भी डर नहीं रहता है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें जुआ अड्डे से 20 मीटर की दूरी पर चौकीदार बैठा था। चौकीदार ने सबके फोटो वीडियो वायरल हुए हैं। जो कि बैखोफ होकर जुआरी जमकर दांव लगवाते हैं। जुआ के अड्डा पर जुआरी दांव लगाने आते हैं, वह आए दिन ग्रामीणों से गालीगलौज बदतमीजी,अभद्रता करते हैं। लेकिन जुआ माफियाओं के कारण उनके हौसले बुलंद रहते हैं।अब देखने वाली बात तो होगी कि चौकीदार से बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद थाना डौकी पुलिस जुआ के माफियाओं पर क्या कार्रवाई करती है ? सूबे के मुख्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश ,माफियाओं,जुआरियों,सटोरियों पर जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाने की धज्जियां उड़ती रहेंगी। गौरतलब है कि पूर्व में आगरा के एसएसपी ने माफियाओं के खिलाफ कई बार अभियान चलाए थे। और माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही भी हुई थी, लेकिन उनके जाने के बाद माफिया फल-फूल रहे हैं। अब बड़ा सवाल बना हुआ है कि पुलिस कमिश्नर आगरा इस पर कोई संज्ञान लेते हैं ? या थाना डौकी क्षेत्र में थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर जुआ के माफिया इसी तरह अवैध रूप से जुए के अड्डे चलाते रहेंगेञ

महेवा धाम पर जनकल्याण को नवकुंडी शतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू
  1. महेवा धाम पर जनकल्याण को नवकुंडी शतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू,

पिनाहट। ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव करकौली के चंबल के बीहड़ में स्थित प्राचीन महेबा धाम शिवमंदिर पर जन कल्याण के लिए नवकुंडी शतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई। जिसमें भारी संख्या में भक्त सम्मिलित हुए।
जानकारी के अनुसार चंबल के बीहड़ में नदी किनारे बसा सैकड़ों वर्ष पुराना महेबाधाम शिव सिद्ध मंदिर जिसकी महिमा अलग ही है यहां जिस वक्त ने जो मांगा उसे बाबा ने दिया। आज तक कोई खाली हाथ नहीं लौटा ऐसी मान्यता है। 12 महीने भक्त यहां उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,राजस्थान दिल्ली ,हरियाणा से पूजा अर्चना करने के लिए दूरदराज से पहुंचते हैं। और उनकी मनोकामना भी भगवान शिव सिद्ध पूरी करते हैं। इसी महेवा धाम आश्रम पर कई संत मुनियों ने अपनी तपस्या को पूरा किया और गोलोक पधार गए। जन कल्याण हेतु भागवत, रामायण, पूजा अर्चना अक्षर धाम पर चलती रहती हैं। विश्व जनकल्याण के लिए महंत श्री श्री 1008 बाबा राम रूप दास जी के सानिध्य आशीर्वाद से महंत श्री श्री 108 राधिका दास जी महाराज धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा नवचंडी शतचंडी महायज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। गुरुवार से 101 कलश यात्रा के साथ महायज्ञ प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा में महिलाएं युवतियां शामिल हुई और चंबल नदी से कलसो को भरकर यज्ञ स्थान आश्रम पर लेकर पहुंची। जहां पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ शुरू हुई। शतचंडी महायज्ञ में भारी संख्या में दूरदराज से भक्त और श्रद्धालु पहुंचे हैं। जन कल्याण हेतु यज्ञ के कुंडों में आहुतियां शुरू हो गई है। 11 मई से महायज्ञ शुरू होकर 19 मई तक चलेगा जिसके बाद पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

सड़क किनारे खड़े स्कूली बस का इंतजार कर रहे हैं बच्चों कार ने मारी टक्कर 3 की मौत 3 गंभीर घायल
  1. सड़क किनारे खड़े स्कूली बस का इंतजार कर रहे हैं बच्चों कार ने मारी टक्कर 3 की मौत 3 गंभीर घायल

डौकी के कछपुरा में स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चो को कार ने रौंदा, 3 की मौत, 3 घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

फतेहाबाद 11 मई। थाना डौकी क्षेत्र के कछपुरा में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। अनियंत्रित कार ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे मासूमों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 मासूमों छात्रों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार चार लोग फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आगरा- फतेहाबाद रोड जाम लगा दिया। एसीपी फतेहाबाद और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल बच्चों को इलाज के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक थाना डौकी के अंतर्गत कछपुरा, बांस महावत गांव के दस के लगभग बच्चे क्षेत्र के स्प्रिंग फील्ड स्कूल में पढ़ते थे। गुरुवार सुबह आठ बजे के लगभग सभी सड़क किनारे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टाटा नेकसन UP 14 DM 5274 अनियंत्रित होकर रांग साइड में आ गई और बच्चों को रौंद दिया।

हादसे के बाद गाड़ी में बैठे चार लोग फरार हो गए और एक को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। मौके पर आई पुलिस ने युवक की जान बचाते हुए उसे पब्लिक से छुड़ाया और हिरासत में ले लिया है। हादसे में कक्षा तीन की छात्रा प्रज्ञा और कक्षा 1 के छात्र अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कक्षा सात की छात्रा गुंजन, कक्षा आठ की दीप्ति, की मृत्यु हो गई 15 साल की बताई जा रही है कक्षा 6 के नमन और लमनया यूकेजी गंभीर घायल हो गए पुलिस ने मृतक बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों का इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार फतेहाबाद की तरफ से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी साइड की तरफ जाकर बच्चों को रौंदती चली गई। हादसे को देखकर लग रहा था की चालक को अचानक झपकी आ गई है। लोगों ने एक युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया था और उसको पीटना शुरू कर दिया था। सही समय पर पुलिस ने आकर उसको मुक्त कराया और हिरासत में लिया है। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहाबाद आगरा मार्ग पर जाम लगा दिया जानकारी एसीपी सौरव सिंह एवं एसडीएम सदर मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया, इस दौरान करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा।

पनियरा:खण्ड शिक्षा अधिकारी – प्रधानाध्यापक की मासिक बैठक आयोजित*

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत माह मई 2023 की बी०ई०ओ० – प्रधानाध्यापक मासिक बैठक खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में रामरतन महाविद्यालय रामपुर के सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से निपुण भारत मानीटरिंग सेन्टर पोर्टल के द्वारा विद्यालय में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विद्यालय वार समीक्षा की गई। जिसमें विद्यालयों के क्लासरूम ट्रांजेक्शन, शिक्षक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति की समीक्षा की गई।

खण्ड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव ने निपुण मानीटरिंग पोर्टल के आधार पर निम्न प्रदर्शन वाले विद्यालयों को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों के क्रियान्वयन में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया ।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में प्रिंट रिच का प्रदर्शन, कक्षा शिक्षण में T L M का समुचित उपयोग, पुस्तकालय का सक्रिय उपयोग, बच्चों का निपुण लक्ष्य ऐप से एसेसमेंट, विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई विभिन्न शैक्षणिक सामग्री का समुचित उपयोग,C W S N बच्चों का समर्थ ऐप पर उपस्थित दर्ज कराने,यूं डायस सत्र 2022-23 के स्टूडेंट्स माड्यूल भरने आदि को प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु निर्देशित किया। बैठक मे ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के पठन पाठन में निरन्तरता बनाये रखने के लिए विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म ( दीक्षा ऐप ,रीड एलांग ऐप, ह्वाट्सएप ग्रुप , दूरदर्शन) के प्रयोग हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में विकास खण्ड के अच्छा कार्य करने वाले शिक्षक सुमन कुमारी स० अ० उच्च प्रा० वि० जंगल बड़हरा, रामनरायन स० अ० उच्च प्रा० वि० सूचित पुर, रामविलास सिंह यादव स०अ० प्रा० वि० रानीपुर, संदीप कुमार गुप्त स० अ० प्रा० वि० बुढेली, संदीप कुमार शर्मा स० अ० प्रा० वि० उस्का, जितेन्द्र कुमार सिंह स०अ० कम्पो० वि० हेमछापर बरई टोला,नीलम चतुर्वेदी स० अ० कम्पो० वि० भवानीपुर, राजेश सिंह स०अ० प्रा० वि० खजुरिया और सरोज मौर्या शि० मि० प्रा० वि० रुद्रा पुर को खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शोधार्थी सत्य प्रकाश ने कहा कि शिक्षा विकास का आधार है। विद्यालयों की सुनियोजित कार्य योजना बना कर विद्यालय को निपुण बना लिया जाय।

बैठक में विकास खण्ड पनियरा के ए०आर०पी० महेन्द्र कुमार चौहान, संजय कुमार पासवान, अवधेश कुमार गुप्ता, और समस्त प्र०अ० उपस्थित रहे बैठक का संचालन ए० आर० पी० संजय कुमार यादव ने किया ।

अयोध्या:—— *नगर पंचायत में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान, जमकर बरसे वोट
अयोध्या:——
*नगर पंचायत में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान, जमकर बरसे वोट*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
बीकापुर नगर पंचायत चुनाव में बृहस्पतिवार को जमकर वोट बरसे। अयोध्या जनपद में सर्वाधिक बीकापुर नगर पंचायत में 69.3 प्रतिशत मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान किया। नगर पंचायत का मतदान बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 5 मतदान केंद्र  बनाए गए थे। जहां पर मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मत पेटियों को लेकर तहसील में पहुंचे पीठासीन अधिकारियों द्वारा मतपत्रों के मिलान के बाद बनाए गए स्ट्रांग रूम में पेटियों को रात तक जमा कराने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी नींबू लाल, उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा, खंड विकास अधिकारी सहित तहसील कर्मी तथा ब्लॉक कर्मी मत पेटियों को जमा कराने की व्यवस्था में लगे रहे। शाम को नगर पंचायत का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी और अधिकारियों द्वारा निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों मतदाताओं सहयोगी और लोगों का आभार जताया।