फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
ईमानदारी का मिला शिला सच्चाई और विकास की हुई जीत

ईमानदारी का मिला शिला सच्चाई और विकास की हुई जीत

नगर निगम के निकाय चुनाव का आया परिणाम कही खुशी कही गम ऐसे ही वार्ड 69 के निर्दलीय उम्मीदवार श्री संजू सिकरवार ने फिर से मारी बाजी पिछली बार उनकी पत्नी कल्पना सिकरवार ने निर्दलीय ही पार्षद हुई और अपने छेत्र में काम भी करवाया उनके पति श्री संजू सिकरवार अपने छेत्र की जनता के प्रति खरे उतरे उन्होंने न समय की परवाह की नही नींद की सिर्फ जनता के बीच रहे और जनता की सेवा की उसी का जवाव जानता ने दिया पुनः 1126 वोटो से विजय श्री प्राप्त करवाई। बिपक्छ में कई उम्मदीवार आए सत्तादल के भी आए पर काम और विकास बोलता है आवास विकास वार्ड 69 की जनता जनार्दन ने पहले से ही मन बना लिया था सिर्फ औपचारिकता ही पूरी की सेक्टरों में संजू भईया नाम ही काफी है नारा भी दिया गया कार्यकर्ताओं के द्वारा संजू भईया विकास का पहिया हमारे संवाददाता ने पार्षद श्री संजू सिकरवार से बात की उन्होंने कहा जो सेवा जनता की रह गई थी उसको पूरा करना कुछ वार्ड उनके छेत्र में नही थे अब वो वार्ड भी है जिसमे पहले कभी किसी ने विकास नहीं किया उसको पूरा करूंगा छोटे शब्दो में कहा अभी तो अंगड़ाई ह आगे भी लड़ाई ह मतलब उनका इशारा था जनता की सेवा करता रहूंगा आने वाले समय में भी काम करता रहूंगा इस चुनाव में विष्णु पंडित जी ने हर पल साथ दिया जैसे अर्जुन का साथ श्री कृष्ण ने दिया वही काम पंडित जी ने किया जनता का प्यार हमेशा ऐसे ही मिलता रहेगा विकास का पहिया ऐसे ही चलता रहेगा सेक्टरों में खुशी का माहोल ह सतेंद्र ठाकुर संगीत लहरी ,अजय, गुड्डू ,सौरभ, अमन ,अमित , प्रयांक वर्मा,अनिल जैन,राम प्रसाद गोला, ब्रिज मोहन,सुरेश चंद वर्मा, आदि

एक ही समुदायके लोगों ने जमकर कीपत्थरबाजी दबंगों द्वारा प्रधान के घर पर जमकर की पत्थरबाजी और जम कर चले लाठी-डंडे

एक ही समुदायके लोगों ने जमकर कीपत्थरबाजी

दबंगों द्वारा प्रधान के घर पर जमकर की पत्थरबाजी और जम कर चले लाठी-डंडे

आगरा। कमिश्नरेट थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाजिदपुर पर आज सुबह समय 10:00 बजे के आसपास जमकर पत्थरबाजी होने का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल एक ही -समुदाय के लोगों में जमकर की पत्थरबाजी, लाठी, लोहे की सरिया के साथ एक समुदाय के लोगों द्वारा प्रधान के घर पर जमकर पत्थरबाजी कीमामला थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाजिदपुर का है पीड़ित भूपेंद्र प्रधान द्वारा दीया थाना डौकी में शिकायती प्रार्थना पत्रजहां भूपेंद्र पुत्र रामबाबू मौजूदा प्रधान ग्राम पंचायत वाजिदपुर अपने भाइयों की तेल मिल की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी कोटरा निवासी दरव सिंह पुत्र बनवारी लाल, बंटू पुत्र भागीरथ निवासी कोटरा मलिंगा पुत्र प्रेम सिंह निवासी पूठपुरा, मुकेश उर्फ तुक्का निवासी नगला, देवहष योगेश पुत्र दीनदयाल , महिलाल निवासी नगला गडरिया औरऔर कई अन्य लोग दरव सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में आकर मेरे घर पर लाठी-डंडों से और पत्थरबाजी कर मेरे भाइयों से मारपीट करने लगे और मेरे सिर में लोहे की सरिया से प्रहार किया । शरीर के निचले से में लोहे की सरिया से मारपीट की गई जिससे पीड़ित के शरीर में काफी गंभीर चोटे आई। सूत्रों की जानकारी के अनुसार आज सुबह एक ही समुदाय के लोगों ने प्रधान के घर पर हमला कर दिया बताया जा रहा है कि हमलावर निषाद समाज से संबंधित थे इन लोगों में 1 दिन पूर्व वॉलीबॉल मैच को लेकर कहासुनी हो गई थी। प्रातः 10:00 निषाद समाज के लोगो द्वारा इकट्ठे होकर प्रधान पति के घर पर लाठी-डंडे और लोहे की धारदार सरिया के साथ प्रधान के घर पर धावा बोल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाया जा रहा है कि प्रधान के घर पर दबंगों द्वारा जमकर पत्थरबाजी की गई है
आज सुबह वाजिदपुर चौराहे पर अलग ही नजारा देखने को मिला पत्थरबाजों ने बाजार में इतनी दहशत फैला दी कि रोड पर चल रहे वाहन अलग-अलग दिशाओं में खड़े हो गए जमीनी स्तर से पत्थरबाजी करते लोगों ने बाजार में भय का माहौल बना दिया दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर कर भागने लगे। यह नजारा तकरीबन 45 मिनट तक चला। भूपेंद्र पुत्र रामबाबू जो मौजूदा वर्तमान प्रधान हैं उनके मकान पर कुछ लोगों ने आकर हमला कर दिया। वाहनों में बैठे यात्री पत्थरबाजी को देखकर भागने लगे। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा तब जाकर बवाल शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है

अयोध्या:—— *बीकापुर नगर पंचायत मे पहली बार खिला कमल राकेश पांडेय राना बने अध्यक्ष *

अयोध्या:——
*बीकापुर नगर पंचायत मे पहली बार खिला कमल राकेश पांडेय राना बने अध्यक्ष *
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
नगर पंचायत बीकापुर मे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और वीडियोग्राफी के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न हुई। उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी, कोतवाल राजेश कुमार राय की देखरेख और सुरक्षा व्यवस्था के बीच में मतगणना कराई गई। अध्यक्ष पद और वार्ड सभासद पद के निर्वाचित घोषित किए गए उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारी द्वारा जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी राकेश पांडे राना ने 2090 मत पाकर 331 मतों से जीत हासिल किया है। बीकापुर नगर पंचायत में पहली बार राकेश पांडे राना भगवा फहराने में सफल रहे। पिछले चार चुनाव से राकेश पांडे राना अध्यक्ष पद पर कड़ा संघर्ष कर रहे थे एक बार उनकी माताजी, एक बार उनकी पत्नी और दो बार से वह खुद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे थे। पिछली बार 2017 के चुनाव में रनर थे। लेकिन इस बार उनके द्वारा घड़ी मुकाबले की बीच सम्मानजनक जीत हासिल की गई है। भाजपा उम्मीदवार की जीत पर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने पहुंचकर जीत की बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है। नगर पंचायत के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी लालमणि निषाद को 1759 मत मिले हैं। और तीसरे स्थान पर रहे सपा उम्मीदवार निवर्तमान चेयरमैन जुग्गीलाल यादव को 1565 मतों से संतोष करना पड़ा। नगर पंचायत के गठन के बाद पहली बार सामान्य जाति के उम्मीदवार को चुनाव में सफलता मिली है। निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार पांडे ने बताया कि निर्वाचित किए गए सभी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

अयोध्या:—-  *भगवान राम की नगरी में 35625 वोटों से जीतने वाले मेयर बने महंत गिरीश पति त्रिपाठी
अयोध्या:—-
 *भगवान राम की नगरी में 35625 वोटों से जीतने वाले मेयर बने महंत गिरीश पति त्रिपाठी*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
  अयोध्या के मेयर सीट पर लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है। इस सीट पर बीजेपी से प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने 35,625 वोटों से जीत हासिल की। राम नगरी अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी पर प्रभु श्री राम ने अपना पूरा आशीर्वाद दे दिया है। इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने 365625 वोटों से जीत हासिल की है। बता दे कि वर्ष 2017 में अयोध्या नगर निगम की स्थापना होने के बाद नगर निगम के पहले महापौर भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय बने। लेकिन दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी पर भगवान राम की कृपा ऐसी रही कि अयोध्या का नेतृत्व करने वाला एक पीठ का महंत  मेयर बना। अयोध्या नगर निगम की दूसरी बार मेयर पद की सीट बीजेपी के खाते में डालने वाले गिरीश पति त्रिपाठी को अयोध्या की जनता ने रिकॉर्ड मतों से चुनाव जिताकर   अयोध्या का महापौर चुना है।, गिरीश पति त्रिपाठी भगवान राम की नगरी की सिद्ध पीठ तीन कलश मंदिर वशिष्ठ भवन के महंत है। शिक्षित संपन्न और सरल स्वभाव के धनी गिरीश त्रिपाठी के साथ अयोध्या के संत महंत और मठ मंदिर के अलावा दूसरे समाज के लोग भी जुड़े हुए हैं। हालांकि तीन कलश मंदिर भगवान राम के कुलगुरू गुरु वशिष्ट की पीठ है धार्मिक मान्यताओं पर वशिष्ठ पीठ का विशेष महत्व है। गिरीश पति त्रिपाठी के राजनीतिक जीवन की अगर बात करें तो कभी कांग्रेस से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले गिरीश पति त्रिपाठी राम मंदिर के फैसले के पहले ही बीजेपी में आस्था व्यक्त करते हुए शामिल हुए थे। अयोध्या की सबसे महत्वपूर्ण और प्राचीन पीठ मणिरामदास छावनी के महंत और राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे महंत नृत्य गोपाल दास के भी बेहद करीबी माने जाते हैं अयोध्या के संत महंतों की मांग थी कि अयोध्या का नेतृत्व करने वाला कोई संत हो शायद यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ को अयोध्या में एक महंत पसंद आया हालांकि वह महंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए हुए वचनों पर भी जीत दर्ज कर एक इतिहास रच दिया है।
आगरा से मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर विजयी, औपचारिक घोषणा बाकी, शुरू हुआ जश्न

आगरा से मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर विजयी, औपचारिक घोषणा बाकी, शुरू हुआ जश्न

भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा की लता वाल्मिक को भारी मतों से पराजित किया, आगरा में भाजपा ने शुरू किया जश्न, जगह-जगह बधाई एवं मिष्ठान का वितरण, लगाए जा रहे जय श्रीराम के नारे

मथुरा से भी भाजपा की बड़ी जीत, मैनपुरी और करहल में रीकाउंटिंग हुई शुरू, भाजपा प्रत्याशी ने की थी रिकाउंटिंग की मांग

आगरा महापौर हेमलता दिवाकर को विजयश्री पर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं, उनसे आशा है कि वह आगरा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी

गौरव पहलवान बने छाता ब्लॉक के कुश्ती चैंपियन ।।

गौरव पहलवान बने छाता ब्लॉक के कुश्ती चैंपियन ।।

कुश्ती के विकास के लिए मथुरा के प्रत्येक गांव में बनाये जाए मल्ल विधा केंद्र —- श्री लक्ष्मण गुर्जर जिला पंचायत सदस्य ।।

जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा के तत्वावधान में अखाड़ा शिवशक्ति आधुनिक मल्ल विधा केंद्र के सहयोग से छाता ब्लॉक की कुस्ती प्रतियोगिता का आयोजन 12 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से छाता ब्लॉक के श्री बजरंग अखाड़ा पटेल चौक शेरगढ के खेल मैदान पर आयोजित किया गया अधिक जानकारी देते हुए कुश्ती आयोजक जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा के अध्यक्ष खेलगुरू बृजरत्न अशोकशेखर पहलवान ने बताया कि छाता ब्लॉक की कुश्ती प्रतियोगिता में युवा पहलवानो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया प्रतियोगिता का शुभारंभ व उद्घाटन श्री लक्ष्मण गुर्जर जिला पंचायत सदस्य शेरगढ़ छाता व उत्तर प्रदेश केसरी सोहनलाल पहलवान जी ने युवा पहलवानों के हाथ मिलवा कर किया इस मोके पर उन्होंने कहा की कुश्ती बृज का प्राचीन खेल है इसके विकास के लिए मथुरा के प्रत्येक गांव में मल्ल विधा केंद्र बनाए जाएं जिससे कुश्ती खेल का विकास हो सके मुख्य अतिथियों का उम्मेद खलीफा द्वारा स्वाफ़ा, माला, पटुका, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया कुश्ती प्रतियोगिता का समापन साय 4:00 बजे से युवा पहलवानों को पुरुस्कार वितरण कर किया गया जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा के अध्य्क्ष खेलगुरू बृजरत्न अशोकशेखर पहलावन ने बताया की छाता ब्लॉक की कुश्ती प्रतियोगिता 35 किलो से लेकर 85 किलो तक कराई गई जिसमें छाता ब्लॉक का कुश्ती चैंपियन गौरव पहलवान को चुना गया 35 किलो में मनदीप प्रथम, संजय द्वितीय रहे, 40 किलो में मोहित प्रथम , जगदीप द्वितीय रहे, 45 किलो में लोकेश प्रथम , भूपेंद्र द्वितीय रहे ,50 किलो में मोहित प्रथम , नारयण द्वितीय रहे, 55 किलो में अफरीदी प्रथम, सहीद द्वितीय रहे ,60 किलो में मनमोहन प्रथम, जगराम द्वितीय रहे ,65 किलो में चिंटू प्रथम, चमन द्वितीय रहे ,70 किलो में लोकेश प्रथम , रामकुमार द्वितीय रहे, 74 किलो में प्रथम रिंकू प्रथम , कुलदीप द्वितीय रहे 80 किलो में राहुल प्रथम , हरीश द्वितीय रहे 84 किलो में गौरव प्रथम , देवेंद्र द्वितीय रहे सभी युवा पहलवानों ने अपनी कुश्ती का अच्छा प्रदर्शन किया सभी विजेता पहलवानों को मेडल, शील्ड, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया निर्णायक की भूमिका भगवान सिंह कोच व भूपेंद्र मिश्रा ने निभाई , टाइमिंग कोच लक्ष्य अरोरा जी रहे कार्यक्रम का संचालन जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा के महासचिव राष्ट्रीय पहलवान शशांक शेखर यादव ने किया इस अवसर पर सतीश पहलवान जिला केसरी , रज्जो पहलवान , धीमरी पहलवान , कपिल पहलवान , उम्मेद ख़लीपा आदि उपस्थित रहे ।।

अयोध्या:—– *गोमती नदी के बिगिनिया घाट पर पुल बनकर  तैयार
अयोध्या:—–
*गोमती नदी के बिगिनिया घाट पर पुल बनकर  तैयार*
*विधायक ने किया  निरीक्षण, कहा जल्द होगा उद्घाटन*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
 लगन और मेहनत वह हथियार है,जिससे समस्या रूपी जंग जीती जा सकती है। आजादी से विकास की बाट जोह रहे मवई ब्लाक के दर्जनों गांवों के लोग अब नई इबारत लिख सकेंगे।यह संभव हुआ है रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के अथक परिश्रम व प्रयासों से बिगिनिया घाट पर पुल निर्माण पूरा होने के बाद।अब पुल बनकर तैयार हो चुका है सिर्फ उद्घाटन का इंतजार है।जिसको लेकर स्थानीय गांवो के किसानों व मजदूरों सहित लखनऊ आने जाने वालो में खुशी की लहर है।
शुक्रवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने नवनिर्मित पुल का पहली बार निरीक्षण किया। यूं तो नदियों के किनारे बसे गांव समृद्धि का प्रतीक होते हैं, लेकिन मवई ब्लाक के रामपुर जनक,हँसराजपुर,नौगवां डीह,संमगड़ा,देवइत,खेमनी पुरवा,लोखड़िया,बादराज पुरवा,रिसाल पुरवा सहित दर्जनों गांवों के लोगो के लिए गोमती नदी अभिशाप बन चुकी थी।यहाँ पुल न होने से लोगो को नाव का सहारा लेना पड़ता था।कभी कभी नाव के डूबने की घटनाएं भी झकझोर देती थी जिसके चलते विकास के राह नही खुल पाते थे।नदी बारिश के दिनों में मुश्किलें खड़ी कर देती थी।चार महीने नदी में पानी अधिक रहता था,तो पुल न होने की वजह से यहां के लोग कस्बाई व शहरी क्षेत्रों से जुड़ ही नहीं पाते थे।रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने यहाँ के बाशिंदों का दर्द महसूस किया तो जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक दौड़ शुरू की।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का साथ मिला तो नदी पर भाजपा सरकार ने यहां पुल बनवा दिया।फिर क्या था अब दर्जनों गांव के किसान बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ तो अमेठी जनपद के शुकुल बाजार जैसी बाजारों से जुड़कर रोजगार को नया आयाम दे सकेंगे।अब किसानों को अपनी उपज का अच्छा लाभ मिल सकेगा तो वही राजधानी की दूरी भी यहां से सिर्फ 65 किलोमीटर हो गई है।शुक्रवार को विधायक रामचंद्र यादव के निरीक्षण के बाद अब उद्घाटन की आस जग गई है।विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि पुल बनकर तैयार हो गया है पिच मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है जिसके बाद पुल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेश यादव,ग्राम प्रधान पति नौरोजपुर बघेडी भानु यादव,ग्राम प्रधान हँसराजपुर समेत अन्य मौजूद रहे।