फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
दबंगों ने चरवाहे पर बोला हमला जमकर की मारपीट गंभीर घायल

संवाददाता सुमित शर्मा पिनाहट आगरा

दबंगों ने चरवाहे पर बोला हमला जमकर की मारपीट गंभीर घायल

पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव सिकतरा में खाली खेत में गायों को चरा रहे चरवाहे मजदूर को दबंगों ने लाठी-डंडों कुल्हाड़ी से हमला बोलकर जमकर मारपीट की जिसमें मजदूर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया शिकायत पर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।
जानकारी के अनुसार सरवन सिंह पुत्र मंगूराम निवासी गांव डाबली थाना मानपुर जिला श्योपुरा मध्य प्रदेश का आरोप है कि हर वर्ष की भांति वह है उत्तर प्रदेश की तरफ अपने गायों के झुंड पशुओं को लेकर खाली खेतों में चलाने के लिए आते हैं। बुधवार को दोपहर बाद वह अपने गाय के झुंड को गांव सिकतरा के पास खाली पड़े खेत में चरा रहे थे। तभी दबंग पूरन सिंह पुत्र बनवारी एवं लवकेश पुत्र बनवारी लाठी-डंडे कुल्हाड़ी लेकर आ गए। और भद्दी भद्दी गालियां देने लगे विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों जमकर मारपीट करते हुए जमीन पर पटक दिया। और पैर में कुल्हाड़ी मार दी जिससे चरवाहा मजदूर सरवन गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य साथियों ने उसे किसी तरह बचाया। और डायल यूपी 112 पर मामले की सूचना दी मगर एक घंटा भी जाने के बावजूद भी डायल 112 मौके पर नहीं पहुंची। जिस पर घायल अवस्था में किसी तरह मजदूर थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने पीड़ित का अस्पताल में इलाज मेडिकल कराया है और प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

धूमधाम से निकली भगवान परशुराम शौभायात्रा केबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय समेत गणमान्य लोग रहै उपस्थित

संवाददाता सुमित शर्मा पिनाहट आगरा

धूमधाम से निकली भगवान परशुराम शौभायात्रा

केबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय समेत गणमान्य लोग रहै उपस्थित

पिनाहट भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे बुधवार को कस्बा पिनाहट मे भव्य परशुराम शौभायात्रा निकालकर कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे केबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहै।
सुबह करीब दस बजे चामण माता मंदिर से बरिष्ठ समाज सेवी रमेश पुजारी ने दीप प्रज्वलित कर शौभायात्रा का शुभारंभ किया।11 भव्य परशुराम समेत देवताओ की प्रतिमाओ के साथ शौभायात्रा बाजार मे भ्रमण करती हुई।आगरा रोड स्थित शिवनारायण मार्केट स्थित आयोजित कार्यक्रम मे पहुची।इस दौरान बाजार मे शौभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर जल पान कराकर लोगो ने स्वागत किया।आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश शास्त्रीने की।मंच संचालन पूनम शर्मा ने किया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सूबे के केबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय,पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, सुग्रीव सिह चौहान,संतोष कटारा,हिमेश वित्थरिया,पंकजा शर्मा प्रवेश भारद्वाज,कैलास मंदिर के महंत निर्मल गिरि,प्रशांत तिवारी उपस्थित रहै। सभी का अध्यक्ष शनि महेरे ने फूल माला पहनाकर व स्वाफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम मे सभी ने भगवान परशुराम प्रतिमा पूजन कर अपने अपने बिचार ब्यक्त किये।केबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि ब्रहामणो को सबका मार्ग दर्शन करना चाहिये। इस दौरान शंभू दयाल शर्मा,भूरा उपाध्याय,दिनेश मिश्रा,अतुल महेरे,गौरव निबेरिया,संतोष पाराशर,सुरेन्द्र पाण्डेय,हरीकांत शर्मा,हरिशंकर शर्मा पंकज तैनगुरिया समेत हजारो की संख्या मे ब्रहामण समाज समेत सभी समाज के लोग मौजूद रहै।

ब्राह्मण युवा संगठन ने किया भगवान परशुराम मंदिर बनवाने का संकल्प ब्राह्मण युवा संगठन की प्रमुख मोहित बिधौलिया ने कहा भगवान परशुराम का मंदिर बनवाने का सपना मुझे साकार होता नहीं दिख रहा इसलिए मोहित बिधौलिया ने एक बड़ी सहयोग राशि मंदिर निर्माण के लिए दान दी इसमें सभासद प्रशांत तिवारी का भी सहयोग रहा युवा टीम चाहती है की मंदिर जल्द से जल्द बंद कर तैयार हो युवा टीम का सहयोग कर रहे छोटू दूरबार छोटू तेंगुरिया रवी दैपुरिया विपिन राहुल आदि लोग रहे

अयोध्या/जाना बाजार *फरार हुए प्रेमी प्रेमिका ने मंदिर में सिंदूरदान कर रचाई शादी*

अयोध्या/जाना बाजार
*फरार हुए प्रेमी प्रेमिका ने मंदिर में सिंदूरदान कर रचाई शादी*
ब्यूरो मनोज तिवारी के साथ शेर बहादुर शेर की रिपोर्ट
प्रेमी के साथ घर से फरार हुई प्रेमिका ने मंदिर में सिंदूर दान करके एक दूसरे के गले में जयमाल डाल कर एक दूसरे के हो गए। इस मौके पर वर और कन्या पक्षों के दोनों ग्राम सभाओं के प्रधान तथा माता-पिता भी इस अवसर के गवाह बने ।मंदिर में शादी करने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर शान से घर चला गया । जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
मामला थाना हैदरगंज क्षेत्र के सेमरी बल्लीपुर का है । गांव निवासी बृजलाल विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री को महीनों पहले बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप थाना तारुन के चरावां निवासी अरुण कुमार मौर्या पुत्र ओमप्रकाश पर थाना हैदरगंज शिकायती पत्र देकर लगाया था। जिसकी खोजबीन करने में हैदरगंज पुलिस लगी हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका दोनों को पकड़ कर थाने ले आई। और दोनों के माता और पिता को थाने बुलवाया । दोनों पक्षों के परिजनों के थाने पर पहुंचने पर प्रेमी और प्रेमिका को सभी के सामने बुलवाया अपने अपने माता-पिता के सामने ही प्रेमी और प्रेमिका दोनों ने एक दूसरे से शादी करके साथ रहने की बात कही । बालिग होने की दशा में दोनों पक्षो के लोगों ने थाने के पीछे स्थित बाबा भुखालीदास मंदिर पर सिंदूरदान कराकर गले में जयमाला डालकर विवाह करा दिया। मौके पर एसआई राहुल पांडे, एसआई राकेश कुमार शर्मा , तथा कांस्टेबल विकेश भारती, कृष्ण कुमार यादव , राम नयन भारती , कुलदीप ,
दीवान अवधेश सहित थाने के करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने अपनी मौजूदगी में रस्मो रिवाज के साथ वर वधू का एक दूसरे के गले में माला पहनवाकर शादी करवा दिया । शादी करने के बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों ने मंदिर पर माथा टेक कर बाबा से आशीर्वाद लेकर दूल्हा और दुल्हन हंसते हुए कार से घर के लिए चले गए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रोशन लाल जायसवाल ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव , राम धीरज मौर्या , अमित कुमार , तथा मंदिर के पुजारी लव कुश पांडे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे । इस संबंध में थानाध्यक्ष हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने बताया कि बरामद किए गये प्रेमी और प्रेमिका दोनों बालिग थे। थाने में लाने के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की बात कही जिसके बाद दोनों पक्षों के माता-पिता को बुलाकर उनके सहमत होने के बाद दोनों की मंदिर पर शादी करवा दिया गया ।

अयोध्या:——-  * सपा विधायक अभय सिंह, को MP-MLA कोर्ट ने किया दोषमुक्त*
अयोध्या:——-
* सपा विधायक अभय सिंह, को MP-MLA कोर्ट ने किया दोषमुक्त*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
वर्ष 2010 के एक मुकदमे में आरोपित गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह व 6 अन्य आरोपियों को विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट अंबेडकरनगर द्वारा दोषमुक्त कर दिया गया। वादी मुकदमा विकास सिंह पुत्र सूर्य प्रताप सिंह पुत्र उर्फ भूटानी निवासी ग्राम देवगढ़ थाना महाराजगंज जनपद फैजाबाद द्वारा दिनांक 10.5. 2010 को अभय सिंह व 6 अन्य के खिलाफ धारा 147/ 149/ 504/506 व 307 आईपीसी तथा धारा 27 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत थाना महाराजगंज में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप पत्र फैजाबाद न्यायालय में दाखिल हुआ था ।
कुछ दिन पूर्व उपरोक्त मुकदमा माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद (लखनऊ खंडपीठ) के आदेश पर फैजाबाद से अंबेडकर नगर के एमपी एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था । जिसमें दोनों पक्षों की दलीले सुनने के उपरांत सभी आरोपों से विधायक अभय सिंह सहित सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया l वही मुकदमे की पैरवी अधिवक्ता आफाक हुसैन, अधिवक्ता गुलरेज़ हैदर जैदी एवं अधिवक्ता सौरभ मिश्रा फैजाबाद द्वारा किया गया।
आगरा पहुंची पहली ऑल वीमेन इंटरसिटी बस:चालक से लेकर सभी स्टाफ महिला, केवल महिला यात्रियों ने किया सफर

आगरा पहुंची पहली ऑल वीमेन इंटरसिटी बस:चालक से लेकर सभी स्टाफ महिला, केवल महिला यात्रियों ने किया सफर

आगरा। आगरा में ऑल वीमेन इंटरसिटी बस सेवा की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली से पहली बार बस आगरा पहुंची। इस बस की खास बात है कि इसमें ड्राइवर, कंडक्टर से लेकर सभी स्टाफ महिला ही हैं। इसमें सभी यात्री भी महिला ही थीं। बस से आगरा पहुंची महिलाओं ने सफर को बेहद यादगार और सुविधाजनक बताया। महिलाओं को बेहतर और सुरक्षित सफर उपलब्ध कराने के लिए न्यूगो कंपनी ने कदम आगे बढ़ाया है। न्यूगो कंपनी की ओर से सफल ऑल वीमेन इंटरसिटी बस सेवा की शुरुआत की। ग्रीनसेल मोबिलिटी के तत्वावधान में दिल्ली से चलकर वीमेन इंटरसिटी बस सेवा आगरा पहुंची। जिसका संचालन कुशल और अनुभवी महिला पायलट, इन-बस होस्ट की एक टीम द्वारा संचालित किया गया था। दुनिया की पहली महिला इंटरसिटी बस आगरा आयी। ऑल वीमेन इंटरसिटी बस को कुशल और अनुभवी महिला पायलट, इन-बस होस्ट की एक टीम द्वारा संचालित किया गया था। इसमें सभी यात्री महिला थीं।
न्यूगो की ओर से ऑल वीमेन इंटरसिटी बस राइड के लिए, महिला पायलट को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। दिल्ली से आगरा महिला चालक ही इस बस को राइड करके आगरा लाई। इलेक्ट्रिक बस ब्रांड न्यूगो महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा दे रही है। बस में सफर कर आगरा आई महिलाओं ने बताया कि सफर बेहद आरामदायक और सुविधाजनक रहा। पहली बार किसी बस में ट्रेवल किया, जिसमें चालक से लेकर सभी स्टाफ महिलाएं हैं। उन्हें बड़ी खुशी हुई कि एक महिला ड्राइवर बहुत ही सुरक्षित तरीके से सबको दिल्ली से लेकर आगरा पहुंची। ये महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण है। बस में जो सुविधाएं हैं, वो भी बहुत अच्छी हैं।

बस कम कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए समर्पित है। यात्रियों को पर्यावरण के अनुकूल यात्रा के लिए न्यूगो की इलेक्ट्रिक बस सेवा एक बेहतर विकल्प है। बसों को सीसीटीवी सर्विलांस, आरामदेह सीटिंग के साथ प्रशिक्षित कोच होस्ट की सुविधा भी है।

सर्वोच्च प्राथमिकताओं के रूप में सुरक्षा और आराम के साथ, न्यूगो दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-आगरा, दिल्ली-जयपुर, आगरा-जयपुर, इंदौर-भोपाल, बैंगलोर-तिरुपति और हैदराबाद-विजयवाड़ा सहित देश के कुछ सबसे लोकप्रिय गंतव्यों के बीच चलाई जा रही है।

आरएसएस के कार्यकताओं ने विधर्मियों,जिहादियों से जागरूकता के लिए 250 हिन्दू बहनों को दिखाई द केरला स्टोरी फिल्म

आरएसएस के कार्यकताओं ने विधर्मियों,जिहादियों से जागरूकता के लिए 250 हिन्दू बहनों को दिखाई द केरला स्टोरी फिल्म

भविष्य में विधर्मियों के द्वारा द केरला स्टोरी जैसी घटनाओं से बचने के लिए युवाओं को फिल्म जरूर देखनी चाहिए:- विभाग प्रचारक आनंद कुमार

शमसाबाद,आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से बुधवार को संजीव शर्मा के नेतृत्व में फतेहाबाद जिले की माता बहनों को द केरला स्टोरी जो कि सत्य घटना पर आधारित है। जिसमें जिहादी मानसिकताओं के द्वारा बहला-फुसलाकर हिंदू लड़कियों को इस्लाम धर्म स्वीकार करा कर उनको मानव बम बनाना ऐसा इस फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है, हिंदू बहन बेटियों में हिंदू धर्म, हिंदू संस्कृति को जानने तथा इस्लाम की गंदगी को प्रदर्शित किया गया है। जिसमें बुधवार पन्ना पैलेस में हिंदू बहन बेटियों की संख्या 250 रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा विभाग के प्रचारक आनंद कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ में फतेहाबाद जिले के प्रचारक कुलदीप कुमार, महानगर प्रचारक ललित,जिला कार्यवाह महिपाल, सह जिला विधार्थी प्रमुख अंकित रघुवंशी,विहिप से बंटी ठाकुर, विमल तिवारी,पंकज शर्मा,हरिकेश,राजू शर्मा,राहुल परिहार, लवकेश, टिंकू आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

सड़क दुर्घटना में पुलिस की भूमिका पर ग्रामीणों में आक्रोश पुलिस की कार्यशैली पर लगा प्रश्नचिन्ह

सड़क दुर्घटना में पुलिस की भूमिका पर ग्रामीणों में आक्रोश

पुलिस की कार्यशैली पर लगा प्रश्नचिन्ह

फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में आगरा- फतेहाबाद मार्ग पर कछपुरा गांव के ‘पास तेज रफ्तार कार के रौंदने से तीन बच्चों की मौत के मामले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। दुर्घटना करने वाली कार से सिपाही द्वारा पैसे निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने पैसे निकालने वाले सिपाही, प्रभारी निरीक्षक व एसीपी फतेहाबाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांग का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। जिस समय एक ही मां के 3 बच्चों की मौत हुई थी उस समय पर पुलिस के द्वारा गाड़ी से मोटी रकम निकाली गई। क्षेत्र में गांव के अंदर किसी घर में चूल्हे नहीं जलेपुलिस अपना घिनौना कार्य कर रही थी इस बात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं की है आपको बता दें कि स्कूल जाने के लिए एक ही परिवार के 6 बच्चे सड़क किनारे खड़े थे। तभी कार चालक ने अपनी गाड़ी को जान से मारने की नियत से बच्चों के ऊपर चढ़ा दिया जिसमें मौके पर तीन बच्चों की मौत हो गई और अन्य का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और गाड़ी में से पैसे निकालने लगे पैसे निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है

गांव बास महापत के ग्रामीण चंदन सिंह तोमर ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक कालीचरण सुमन पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं से शिकायत की है।