फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सरकारी नॉकरी और शादी का झांसा देकर महिला से योन शोषण फर्जी दरोगा बन महिलाओं का शारीरिक शोषण तीरथ सिंह उर्फ पंकज आर्य ने दर्जनों युवतियों से बनाए अवैध संबंध पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार आगरा:नौकरी और शादी के नाम पर युवती की आबरू से खिलवाड़ मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार..

सरकारी नॉकरी और शादी का झांसा देकर महिला से योन शोषण

फर्जी दरोगा बन महिलाओं का शारीरिक शोषण

तीरथ सिंह उर्फ पंकज आर्य ने दर्जनों युवतियों से बनाए अवैध संबंध

पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

आगरा:नौकरी और शादी के नाम पर युवती की आबरू से खिलवाड़ मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार..

एटा की रहने वाली पीड़िता ने पंकज सिंह उर्फ तीरथ सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 5 के खिलाफ एत्माद्दौला थाने में शारीरिक शोषण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है लेकिन वही पुलिस पर कोई कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया है पीड़िता ने बताया कि पंकज सिंह ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठग लिए वही शादी का झांसा देते हुए उसका शारीरिक शोषण भी किया पीड़िता ने बताया कि अब वह उसे मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहा है फिरता ने बताया कि वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है और अब पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है वहीं पीड़िता ने बताया की पंकज सिंह कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है और इसी तरह उनका शोषण करता रहा है पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह बहुत दबंग है और कोई भी उसके खिलाफ कार्यवाही नहीं करता है बड़ा सवाल यही है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं तो आखिरकार पीड़िता को न्याय क्यों नहीं मिल रहा है देखना होगा आगे पुलिस क्या कार्यवाही करती है

आगत सिचाई विभाग में तैनात कर्मचारी ने पीड़ित महिला की आबरू की तबाह कर दी। उसे नौकरी और शादी का झासा देकर उसका योन शोषण करता रहा। बात यहीं नहीं थमी उसने उसे जान से मारने की पूरी योजना भी बना ली थी। लेकिन युवती ने जैसे तैसे अपनी जान बचा कर पुलिस को फोन कर दिया। जिसके चलते उसकी जान बच गई। आपको बता दें कि एटा की रहने वाली युवती काल्पनिक नाम राधा शहर के एक अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। इसी दौरान सिचाई विभाग का कर्मचारी तीरथ सिंह उर्फ पंकज अर्चा अपनी भांजी को देखने
अस्पताल आता था। उसी दौरान तीरथ की मित्रता राधा से हो गई और उसने उसे सरकारी नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। राधा को नौकरी लगवाने के नाम पर उसके पीएफ और फंड से पैसे और गहने भी ले लिए और उसे झूठी शादी कर आवास विकास के सेक्टर छः से ले गया। जहां उसने महीनों तक राधा के साथ उसका शोषण किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसेन नशीला पदार्थ पिला कर योन शोषण किया गया। इस दौरान तीरथ सिंह ने उसके अश्लील फोटो भी नशे की हालत मे बनाकर उसे बायरल करने और उसके पारिजनो को मारने को धमकी दे दी। राधा ने इस बात को लेकर थाना जगदीशपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई चक्कर लगाए। लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। उसके बाद युवती ने पुलिस कमिश्नर और महिला आयोग व अन्य स्थानों पर भी संपर्क किया। युवती ने मीडिया के सामने मुखातिब होते हुए अपनी आपबीती बताई और कहा कि इस युवक की पहले से ही शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। वह महिलाओं और युवतियों को अपने जाल में फंसा कर उनका शोषण करता है । उसके तमाम प्रमाण राधा ने पेश किए। वहीं राधा ने बताया युवक अपने बहनोई जो कि पुलिसकर्मी है उसकी वर्दी पहनकर कभी एसएचओ तो कभी सीओ बनकर लोगों को धमकाने का काम भी करता है। जिसके फोटो साफ देखे जा सकते हैं। युवती ने कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा वह चुप बैठने वाली नहीं है ।

पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार आगरा:नौकरी और शादी के नाम पर युवती की आबरू से खिलवाड़ मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार..

पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

आगरा:नौकरी और शादी के नाम पर युवती की आबरू से खिलवाड़ मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार..

एटा की रहने वाली पीड़िता ने पंकज सिंह उर्फ तीरथ सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 5 के खिलाफ एत्माद्दौला थाने में शारीरिक शोषण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है लेकिन वही पुलिस पर कोई कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया है पीड़िता ने बताया कि पंकज सिंह ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठग लिए वही शादी का झांसा देते हुए उसका शारीरिक शोषण भी किया पीड़िता ने बताया कि अब वह उसे मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहा है फिरता ने बताया कि वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है और अब पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है वहीं पीड़िता ने बताया की पंकज सिंह कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है और इसी तरह उनका शोषण करता रहा है पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह बहुत दबंग है और कोई भी उसके खिलाफ कार्यवाही नहीं करता है बड़ा सवाल यही है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं तो आखिरकार पीड़िता को न्याय क्यों नहीं मिल रहा है देखना होगा आगे पुलिस क्या कार्यवाही करती है

अयोध्या:——-*पत्रकार महा संगठन अयोध्या में कराएगा राष्ट्रीय सम्मेलन*
अयोध्या:——-*पत्रकार महा संगठन अयोध्या में कराएगा राष्ट्रीय सम्मेलन*
*बीकापुर तहसील के कार्यकारिणी गठित केके शुक्ला बने तहसील अध्यक्ष*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन तहसील इकाई बीकापुर की बैठक बृहस्पतिवार को बीकापुर कस्बे में ग्राम न्यायालय के पास सभागार में संपन्न हुई। बैठक में तहसील की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। युवा पत्रकार केके शुक्ला को संगठन का एक बार फिर तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी गई। तहसील की नई कार्यकारिणी में तहसील संयोजक एवं संरक्षक विनोद कुमार श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष केके शुक्ला, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, योगेंद्र नाथ उपाध्याय, महासचिव पुष्पेंद्र कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, तहसील सचिव राहुल दुबे, संयुक्त सचिव तरुण कुमार मिश्र एवं उमाकांत विश्वकर्मा जबकि कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के तहसील अध्यक्ष केके शुक्ला एवं संचालन विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में मौजूद मुख्य अतिथि संगठन के जिला अध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि संगठन से जुड़े सदस्य संगठन की रीढ़ हैं। संगठन के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन से जुड़े सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित होने की बात कही। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारों द्वारा चौथे स्तंभ के रूप में सजग प्रहरी की भूमिका निभाई जा रही है। सरकारों को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के संबंध में संवेदनशीलता पूर्वक पहल करनी चाहिए। और पत्रकारों को उनका अधिकार तथा सम्मान मिलना चाहिए। जिसके वह हकदार हैं। पत्रकारों के उत्पीड़न पर भी चर्चा की गई। और उत्पीड़न से बचने के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया। बैठक में संगठन का राष्ट्रीय सम्मेलन कराने पर भी चर्चा की गई और तय किया गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धर्म नगरी अयोध्या में जून महीने में राष्ट्रीय सम्मेलन कराया जाना चाहिए। राष्ट्रीय सम्मेलन कराए जाने के लिए रूपरेखा बनाई गई। और संगठन से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान संगठन से जुड़े पत्रकारों को जिला अध्यक्ष बलराम तिवारी, और तहसील अध्यक्ष के के शुक्ला द्वारा संगठन का परिचय पत्र भी सौंपा गया। तहसील अध्यक्ष केके शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि सहित बैठक में आए पत्रकारों को फूल मालाओं के साथ धार्मिक प्रतिमा और अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाठक, विनोद कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र तिवारी, पुष्पेंद्र मिश्रा अमित तिवारी सहित अन्य कई पत्रकारों द्वारा भी संबोधित किया गया। और संगठन को मजबूत बनाने की बात कहीं गई। इस मौके पर संगठन से जुड़े उमाकांत विश्वकर्मा, अरुण प्रताप सिंह, योगेंद्र नाथ उपाध्याय, सुभाष यादव तरुण मिश्रा मनोज तिवारी राहुल कुमार दुबे सहित संगठन से जुड़े अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
राष्ट्रीय एकता शिविर में दिखेगी कला व संस्कृति की झलक

राष्ट्रीय एकता शिविर में दिखेगी कला व संस्कृति की झलक
***********************************

देश के विभिन्न राज्यों के 500 से अधिक स्काउट गाइड करेंगे प्रतिभाग

महराजगंज। भारत स्काउट गाइड की ओर से सिसवा के चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता शिविर लगेगा। इसमें देश के विभिन्न स्थलों से 500 से अधिक स्काउट गाइड हिस्सा लेंगे। वे अपनी संस्कृति व सभ्यता का प्रदर्शन भी करेंगे।
जिला बने 35 वर्ष हो चुके हैं। लंबे समय से स्कूलों में स्काउट-गाइड से जुड़ी गतिविधियां कराई जाती हैं। जिला से लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी हो चुके हैं, मगर कभी भी राष्ट्रीय एकता शिविर नहीं लगा। विभिन्न राज्यों की कला व संस्कृति को जानने व समझने के लिए पहली बार सिसवा के चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज मेें 26 से 30 मई के बीच एकत्र होंगे। पांच दिन तक चलने वाली गतिविधियों से वे एक-दूसरे पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने का प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, प्रशाशनिक अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, प्रशाशनिक अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश

आज दिनांक 18.05.2023 को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद महराजगंज के चौक नगर में 22 मई 2023 के संभावित आगमन/भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी महराजगंज सत्येन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व एडीएम पंकज वर्मा, द्वारा संयुक्त रुप से थाना चौक क्षेत्रान्तर्गत स्थित कार्यक्रम स्थल तथा होलीपैड,पार्किंग स्थल आदि के तैयारियों के सम्बन्ध में बारीकी से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को समय से तैयारी पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न होने पाये के संबंध में सभी को कड़े निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार एवं एडीएम पंकज वर्मा,व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, सहित प्रशासनिक एवं पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अयोध्या:——– * राम की नगरी अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : जितिन प्रसाद*

अयोध्या:——–
* राम की नगरी अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : जितिन प्रसाद*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने अयोध्या में संचालित लोक निर्माण विभाग की विभिन्न विकास परियोजनाओं रामपथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ अयोध्या सुल्तानपुर मार्ग (एन0एच0 330) से एयरपोर्ट मार्ग, अयोध्या से अकबरपुर बसखारी मार्ग, एन0एच0 27 बाईपास से मोहबरा टेढ़ीबाजार मार्ग, मयाबाजार फोरलेन बाईपास, गोशाईगंज बाईपास, बिल्हरघाट बंधा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, पंचकोसी एवं चौदहकोसी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण सम्बंधी कार्य, रेलवे ओवरब्रिजों की प्रगति सहित जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित मार्गो से सम्बंधित कार्यो आदि के प्रगति की सर्किट हाउस स्थित सभागार में सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, विधायक डा. अमित सिंह चौहान, विधायक रामचन्द्र यादव, नवनिर्वाचित महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाधिकारी नितीश कुमार आदि की उपस्थिति में गहन समीक्षा की।
बैठक में लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि अयोध्या धाम का विकास केन्द्र एवं राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति में और तेजी लाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया। उन्होंने समस्त कार्यो को अपेक्षित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम के समस्त कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता पर रखकर पूर्ण करायें। कार्यो में किसी भी स्तर पर ढिलाई अथवा गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर तत्काल जिम्मेदारी तय करते हुये कार्यवाही की जायेगी। बैठक में उन्होंने एक-एक करके समस्त परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की तथा उसमें आ रही बाधाओं के कारणों को जानकर उसका समाधान कराया जाय। उन्होंने रामपथ एवं भक्ति पथ पर कम से कम दो शिफ्टों में पर्याप्त मेनपावर लगाकर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कार्य कराने हेतु ठेकेदार को निर्देशित किया साथ ही लोक निर्माण विभाग को रोजाना की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बारिश से पूर्व सीवर लाइन, वाटर पाइप लाइन, ड्रेन डक्ट आदि कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न पथों पर कार्य के दौरान आवागमन की व्यवस्था की सुदृढ़ रखने हेतु पीडब्लूडी व सम्बंधित ठेकेदार को निर्देशित किया। बैठक के उपरांत लोकनिर्माण मंत्री द्वारा सम्बंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न पथों एवं विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।