फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
बासोनी पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

बासोनी पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

बासोनी। क्षेत्र में पुलिस के उच्चाधिकारियों के आदेश पर शनिवार की शाम को सुरक्षा दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी बासोनी वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों के साथ संदिग्ध व्यक्ति वाहन को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बासोनी चौराहा मार्ग पर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चैकिंग की गई। एवं शराब के ठेकों के पास बने हुए होटल ढाबों सहित बैंकों के पास सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया। और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। किसी भी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध व्यक्ति वाहनों को पूरी तरह से चेक किया। चैकिंग के बाद ही वाहन और व्यक्तियों को आगे जाने दिया गया। इस दौरान उप निरीक्षक शैलेंद्र यादव, सूबेदार सिंह, मनोज यादव, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे

किसानों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और दिनेश शर्मा से प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ में मिले भाकियू (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष विवेक शास्त्री

किसानों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और दिनेश शर्मा से प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ में मिले भाकियू (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष विवेक शास्त्री

किसानों के बिल माफी के वादे को भूल गई है योगी सरकार :- विवेक शास्त्री

आगरा। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष मजदूर मोर्चा पंडित विवेक शास्त्री ने शनिवार लखनऊ में जिला आगरा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम, एमएलसी दिनेश शर्मा से अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर मुलाकात की। जिसमें यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने चुनाव के समय अपने घोषणापत्र में किसानों के लिए नलकूपों के बिल फ्री करने का वादा किया था। जिसको लेकर अभी तक माफी नहीं की गई है और विवेक शास्त्री ने आरोप लगाया है, कि किसान अगर विद्युत विभाग के अधिकारियों के पास इस विषय को लेकर जाते हैं,तो अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारी किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और किसानों के कार्य नहीं करते हैं। और किसानों की फसल में गाय से नुकसान की समस्या है,विवेक शास्त्री ने क्षेत्र में गौशालाओं के निर्माण की, और गौशालाओं के रखरखाव भी भी समस्या से अवगत कराया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भाकियू (भानु) प्रदेश अध्यक्ष मजदूर मोर्चा विवेक शास्त्री को सभी क्षेत्र की समस्याओं को निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल के साथ में रहे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मजदूर मोर्चा मदन
भारद्वाज,अवधेश ठाकुर जिला उपाध्यक्ष,गणेश शर्मा जिलाध्यक्ष मजदूर मोर्चा आदि रहे।

द केरला स्टोरी फिल्म में आसिफा का किरदार निभाने वाली आगरा की बेटी सोनिया बालानी श्री कृष्ण गौशाला पर पत्रकारों से रूबरू हुई। उन्होंने फिल्म को लेकर पत्रकारों से विस्तार से चर्चा की एवं अब तक फिल्म व सीरियलों में किरदार निभाने की जानकारी दी।

द केरला स्टोरी फिल्म में आसिफा का किरदार निभाने वाली आगरा की बेटी सोनिया बालानी श्री कृष्ण गौशाला पर पत्रकारों से रूबरू हुई। उन्होंने फिल्म को लेकर पत्रकारों से विस्तार से चर्चा की एवं अब तक फिल्म व सीरियलों में किरदार निभाने की जानकारी दी।

जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति ने सोनिया बालानी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।

इस दौरान योगी रुद्रनाथ सोनिया बालानी के पिता रमेश बालानी, समाजसेवी हेमंत भोजवानी जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति से जुडे महेश मंघरानी,श्याम भोजवानी, गिरधारीलाल भक्तयानी, सुंदरलाल हरजानी, सूर्यप्रकाश मदनानी, जितेंद्र त्रिलोकानी,जयप्रकाश धर्माणी, प्रदीप बनवारी,नरेश लखवानी,मनोज नोतनानी,भगवान आवतानी,सुनील कर्मचन्दानी, सुरेश सीतलानी, जयप्रकाश , विनोद सीतलानी, सुंदर चेतवानी, हरीश टहल्यानी , संजय नोतनानी, तुलजाराम, भोजराज लालवानी लालचंद मोटवानी, चिम्मन पेरवानी आदि मौजूद रहे। भवदीय हेमंत भोजवानी

अयोध्या:—– *सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व बेटियों को अयोध्या विधायक ने दिखाई द केरल स्टोरी फिल्म*

अयोध्या:—–
*सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व बेटियों को अयोध्या विधायक ने दिखाई द केरल स्टोरी फिल्म*

*ऐसी फिल्में बेटियों को जागरूक करने का सबसे बेहतर तरीका- वेद गुप्ता*
( द केरल स्टोरी फिल्म लव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है)

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

लव जिहाद धर्मांतरण तथा आतंकवाद के षड्यंत्र के विरूद्ध अपनी बेटियों को जागरूक करने के लिए हम बेटियों को यह फिल्म दिखाने के अभियान का प्रारंभ अयोध्या नगर से कर रहे हैं। उक्त बातें नगर विधायक अयोध्या वेद गुप्ता ने फिल्म शुरू होने से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में ही हमारी बहन बेटियों को जागरूक कर उनकी रक्षा करने में और धर्म और समाज को विषाक्त होने से रोकने में कारगर हो रही है।
हम सभी को केरल स्टोरी फिल्म सभी महिलाओं, बेटियों को दिखाने का अभियान चलाना चाहिए। हमारी धर्म, समाज, महिलाओं, रीति-रिवाजों की रक्षा का दायित्व हम पर ही है।
द केरल लव स्टोरी देखने सपरिवार पहुंचे नगर विधायक के साथ उनकी पत्नी श्रीमती नर्वदा गुप्ता को भी पाकर हाल में मौजूद सैकड़ों महिलाओं व बेटियों में काफी जोश और उत्साह वर्धन आया।
फिल्म देखने के अवसर पर नगर विधायक के साथ भाजपा महिला मोर्चा की रीना द्विवेदी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता हरि भजन गौड़, मोनू सिंह समेत तमाम महिलाएं बेटियां व छात्राएं मौजूद रही।

अयोध्या:—– *सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई के निधन पर जताया दुख*

अयोध्या:—–
*सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई के निधन पर जताया दुख*

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई जी एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की दादी श्रीमती सुभद्रा देवी के निधन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन विधायक अभय सिंह पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव वरिष्ठ नेता हाजी फिरोज खान गब्बर पूर्व विधायक जय शंकर पांडे पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव विशाल वर्मा लीलावती कुशवाहा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव जिला महासचिव बख्तियार खान मेयर पद के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्णा श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम पूर्व सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव छेदी सिंह रमाकांत यादव एजाज अहमद दान बहादुर सिंह राकेश यादव बाबूराम गौड राम अचल यादव डॉ अनुराग यादव राहुल सिंह शिव बरन यादव पप्पू पंकज पांडे छोटे लाल यादव श्री चंद यादव सरोज यादव अपर्णा जयसवाल हाजी असद अहमद जगन्नाथ यादव जसराज यादव दुर्गेश वर्मा विजय यादव मंजीत यादव मो इश्तियाक खान करन यादव आदि लोगों ने शोक प्रकट किया एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया कि अपने चरणों में स्थान दे ।

एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हो गया

सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार हुआ घायल

सरताज आलम
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर

एनएच 730 शोहरतगढ़ – बढनी मार्ग पर स्थित मड़वा चौराहे के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हो गय। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिला का रहने वाला 32 वर्षीय युवक शिव कौशल शोहरतगढ़ कस्बे मे दीन दयाल के घर में किरायें पर कमरा लेकर अपने माता के साथ रहता था और ठेला पर कपड़ा रखकर बाजार और गांव मे फेरी का काम करता था। बृहस्पतिवार को दोपहर में किसी काम से शोहरतगढ़ से बढनी के तरफ बाइक से जा रहा था कि अचानक ट्रैक्टर ट्राली के आ जाने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने घायल युवक को आनन – फानन मे सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया।

लखनऊ राजधानी के 2 थाना क्षेत्रो में लगी आग।

लखनऊ

राजधानी के 2 थाना क्षेत्रो में लगी आग।

कैसरबाग थाना के लालबाग में लगी आग।

लालबाग स्थित एक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में लगी आग।

मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू ।

वही थाना ठाकूरगंज के भुहर चौकी के अंतर्गत लगी आग।

पुराने फरीदीपुर में एक घर मे लगी आग।

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग।

मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों ने बुझाई आग।

दमकल कर्मियों और पुलिस की सूझबूझ से सिलेंडर को बाहर निकाला गया, कोई हताहत नही

हरिशंकर तिवारी लोकप्रिय नेता थे कुशल राजनीतिज्ञ व संघर्षशील थे हरिशंकर तिवारी-टापर बाबा

हरिशंकर तिवारी लोकप्रिय नेता थे
कुशल राजनीतिज्ञ व संघर्षशील थे हरिशंकर तिवारी-टापर बाबा
हरपुर महंत शिव मंदिर परिसर में लोगों ने हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि

महराजगंज भिटौली
हरपुर महंत शिव मंदिर परिसर में पूर्व ग्राम प्रधान अरुण कुमार उर्फ बबलू मिश्र की अध्यक्षता में पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के निधन पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन, माल्यार्पण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण लोगों ने किया।अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि वह जमीनी नेता थे।अपने पौरुष के बल पर लोगों में लोकप्रिय थे। जिससे उनके निधन पर लोग मर्माहत है। राजेंद्र दुबे उर्फ टापर बाबा ने कहा कि हरिशंकर तिवारी कुशल राजनीतिज्ञ और संघर्षशील नेता थे। प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव आशीष गौतम , सुशील शुक्ल,गुड्डू पांडेय,रंजन पांडेय, मुन्ना दुबे, अमरनाथ तिवारी,राम आधार पांडेय, सुरेश दुबे, मुन्ना चौबे, वशिष्ठ दुबे, शत्रुघ्न कन्नौजिया, संजय लाल श्रीवास्तव, मंदिर के पुजारी सुभाष शर्मा,पारस चौधरी, महेश प्रसाद,प्रवीण कुमार, रामानंद यादव,रामकरण, महेश आदि लोग मौजूद रहे।

अयोध्या:—- *भारत के हिंदुओं की सबसे बड़ी आवश्यकता आरती के समय मंदिर अवश्य जाएं – अजय सिन्हा दादा*

अयोध्या:—-
*भारत के हिंदुओं की सबसे बड़ी आवश्यकता आरती के समय मंदिर अवश्य जाएं – अजय सिन्हा दादा*

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

आज के दौर की सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि लोग मंदिर की ओर चले ऐसा हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिन्हा ने अपने संदेश में कहते हुए बताया है कि वर्तमान में मंदिरों में आरती के वक्त हिंदू बहुत कम दिखते हैं इलेक्ट्रिक इंस्ट्रूमेंट के द्वारा आरती होती है यह हमारे लिए खतरे की घंटी है इसलिए सब आरती के समय मंदिर में आए एक दूसरे को मिले एक दूसरे को समझे अपने सुख-दुख आसपास की परिस्थिति की चर्चा करें एक दूसरे को सहयोग करें जिससे हिंदू एकता बढ़ेगी जब हम पूरे विश्व को समझने में लगे हैं आसपास के लोगों को ही ना जाने तो हम क्या समझेंगे देश के बड़े मंदिरों की आय सरकार ले लेती है ऐसा नहीं होना चाहिए मंदिरों की आय से आश्रम की समाजसेवा गुरुकुल चलते हैं मंदिरों की आय को लेकर आजादी के बाद सरकार का ध्यान चर्च और मस्जिद की ओर गया है सरकार ने ध्यान नहीं दिया इसलिए मंदिरों के द्वारा चल रहे गुरुकुल लुप्त हो गए अगर हम राष्ट्र का विकास चाहते हैं अगर हम संस्कृति को मजबूत करना चाहते हैं अगर हम अपने परिवार की सुखी और खुशहाल देखना चाहते हैं तो हमें मंदिर की ओर लौटना ही पड़ेगा और हमारे बच्चों को पंडित हो या साधु हो उनके पास भेजना पड़ेगा ताकि उनके बीच चर्चा हो बच्चों की शंका का निवारण हो सबकी जिज्ञासा का समाधान हो ज्यादा से ज्यादा समाज सत्संग से जुड़े धार्मिक आध्यात्मिक सामाजिक विषयों पर चर्चा करें किसी भी समय मंदिर में बैठकर दर्शनार्थी धार्मिक टीवी चैनल अवश्य देखें इस तरह के प्रयासों से हम हिंदू राष्ट्र की ओर तथा भारतीय संस्कृति और सनातन सभ्यता की ओर अग्रसर हो सकेंगे ।

सरकारी नॉकरी और शादी का झांसा देकर महिला से योन शोषण फर्जी दरोगा बन महिलाओं का शारीरिक शोषण तीरथ सिंह उर्फ पंकज आर्य ने दर्जनों युवतियों से बनाए अवैध संबंध पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार आगरा:नौकरी और शादी के नाम पर युवती की आबरू से खिलवाड़ मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार..

सरकारी नॉकरी और शादी का झांसा देकर महिला से योन शोषण

फर्जी दरोगा बन महिलाओं का शारीरिक शोषण

तीरथ सिंह उर्फ पंकज आर्य ने दर्जनों युवतियों से बनाए अवैध संबंध

पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

आगरा:नौकरी और शादी के नाम पर युवती की आबरू से खिलवाड़ मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार..

एटा की रहने वाली पीड़िता ने पंकज सिंह उर्फ तीरथ सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 5 के खिलाफ एत्माद्दौला थाने में शारीरिक शोषण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है लेकिन वही पुलिस पर कोई कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया है पीड़िता ने बताया कि पंकज सिंह ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठग लिए वही शादी का झांसा देते हुए उसका शारीरिक शोषण भी किया पीड़िता ने बताया कि अब वह उसे मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहा है फिरता ने बताया कि वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है और अब पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है वहीं पीड़िता ने बताया की पंकज सिंह कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है और इसी तरह उनका शोषण करता रहा है पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह बहुत दबंग है और कोई भी उसके खिलाफ कार्यवाही नहीं करता है बड़ा सवाल यही है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं तो आखिरकार पीड़िता को न्याय क्यों नहीं मिल रहा है देखना होगा आगे पुलिस क्या कार्यवाही करती है

आगत सिचाई विभाग में तैनात कर्मचारी ने पीड़ित महिला की आबरू की तबाह कर दी। उसे नौकरी और शादी का झासा देकर उसका योन शोषण करता रहा। बात यहीं नहीं थमी उसने उसे जान से मारने की पूरी योजना भी बना ली थी। लेकिन युवती ने जैसे तैसे अपनी जान बचा कर पुलिस को फोन कर दिया। जिसके चलते उसकी जान बच गई। आपको बता दें कि एटा की रहने वाली युवती काल्पनिक नाम राधा शहर के एक अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। इसी दौरान सिचाई विभाग का कर्मचारी तीरथ सिंह उर्फ पंकज अर्चा अपनी भांजी को देखने
अस्पताल आता था। उसी दौरान तीरथ की मित्रता राधा से हो गई और उसने उसे सरकारी नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। राधा को नौकरी लगवाने के नाम पर उसके पीएफ और फंड से पैसे और गहने भी ले लिए और उसे झूठी शादी कर आवास विकास के सेक्टर छः से ले गया। जहां उसने महीनों तक राधा के साथ उसका शोषण किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसेन नशीला पदार्थ पिला कर योन शोषण किया गया। इस दौरान तीरथ सिंह ने उसके अश्लील फोटो भी नशे की हालत मे बनाकर उसे बायरल करने और उसके पारिजनो को मारने को धमकी दे दी। राधा ने इस बात को लेकर थाना जगदीशपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई चक्कर लगाए। लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। उसके बाद युवती ने पुलिस कमिश्नर और महिला आयोग व अन्य स्थानों पर भी संपर्क किया। युवती ने मीडिया के सामने मुखातिब होते हुए अपनी आपबीती बताई और कहा कि इस युवक की पहले से ही शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। वह महिलाओं और युवतियों को अपने जाल में फंसा कर उनका शोषण करता है । उसके तमाम प्रमाण राधा ने पेश किए। वहीं राधा ने बताया युवक अपने बहनोई जो कि पुलिसकर्मी है उसकी वर्दी पहनकर कभी एसएचओ तो कभी सीओ बनकर लोगों को धमकाने का काम भी करता है। जिसके फोटो साफ देखे जा सकते हैं। युवती ने कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा वह चुप बैठने वाली नहीं है ।