फर्जी तरीके से वोट कटवाने का षडयंत्र कर रही भाजपा-माता प्रसाद पांडेय
बढ़नी, सिद्धार्थ नगर। भाजपा बहुत डरी हुई है।वह आज ही अपनी हार मान चुकी है।इसलिए जीत सुनिश्चित करने के लिए तमाम असंवैधानिक तरीका अपना रही है।फर्जी तरीके से वोट कटवाने का प्रयास किया जा रहा है।जो बीएलओ फर्जी करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष ने दी जानकारी
उक्त जानकारी नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने इटवा तहसील में विरोध प्रदर्शन के अवसर पर दी ।उन्होंने कहा कि जब बीएलओ ने पहले ही मृतक और बाहर रहने वालों का नाम काट दिया।
तब किसका नाम और काटने की साजिश की जा रही है।उन्होंने भाजपा के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी हस्ताक्षर करके समाजवादी पार्टी के परम्परागत वोटों को कटवाने के लिए फॉर्म 7 का वितरण किया जा रहा है।इसके लिए सड़क से न्यायालय तक लड़ाई लड़ी जाएगी।सभी कार्यकर्ता इसे लेकर पूरी तरह से सतर्क रहें।
MLA सैय्यदा खातून ने कहा कि,
विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून ने कहा कि सरकार हमारे वोट देने का अधिकार छीनना चाहती है।चोरी छिपे नाम कटवानने का प्रयास कर रही है।सभी लोग अपने बूथों पर सतर्क हो जांय।हम अपने हक और अधिकार के लिए सड़क पर संघर्ष करेंगे।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि पीडीए और अल्पसंख्यक तथा परम्परागत मतों को निशाना बनाकर वोट कटवाने की साजिश की जा रही है।समाजवादी ऐसा कत्तई नहीं होने देंगे।
मनेंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा महंगाई और बेरोजगारी सहित किसी भी जनता के मुद्दे पर चुनाव न लड़कर वोट चोरी करने पर तुली हुई है।पार्टी के प्रदेश सचिव बेचई यादव ने कहा कि सपा संघर्ष से पैदा हुई है। इसलिए धमकी से डरने वाले नहीं हैं।कमरुज्जमा खां ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह से जनविरोधी है।यह धर्म और जाति का जहर घोलकर सभी वर्ग को लड़ाना चाहती है।आने वाले 2027 में पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
अंत मे निर्वाचन आयोग को सम्बोधित एक ज्ञापन कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी इटवा को देकर कार्रवाई की मांग की गई।इस मौके पर जुबैदा चौधरी,जिला अध्यक्ष लालजी यादव,जिला पंचायत सदस्य बेचई यादव,मनेंद्र मिश्र, जुबैदा चौधरी ,कमरुज्जमा खां, उदयभान तिवारी,कमाल अहमद,प्रतीक राय शर्मा,अफसर रिजवी,बबलू खान,अब्दुल लतीफ,सुशील तिवारी ,एजाज शाह सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सत्यपाल सिंह कौशिक को कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट लेखन का लंबा अनुभव है। वर्तमान में कौशिक जी FT NEWS DIGITAL में डिजिटल मीडिया सह- संपादक के पद पर कार्यरत हैं।






