फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
भाजपा नेता हत्याकांड का बड़ा खुलासा, साजिश में शामिल 6 आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी शामिल

गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर…

भाजपा पार्षद प्रतिनिधि हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

हत्या की साजिश रचने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस सनसनीखेज मामले में पुलिस पहले ही दो मुख्य आरोपियों को जेल भेज चुकी है… और अब सर्विलांस और वैज्ञानिक जांच के आधार पर इस साजिश की परतें लगातार खुलती जा रही हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से ही कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।

फॉरेंसिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए संदिग्धों के बीच हुई बातचीत को ट्रैक किया गया… जिसके बाद इन गिरफ्तारियों तक पुलिस पहुंची।

इस हत्याकांड के बाद से इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलचल भी तेज हो गई थी… और मामले को लेकर लगातार दबाव बना हुआ था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है… और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस साजिश के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

SP उत्तरी का कहना है कि


“घटना के अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही थीं।

तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है।

फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”


संवाददाता – धनेश कुमार | लोकेशन – गोरखपुर

 

“नेपाल में ईद पर बवाल! मंदिर विवाद से भड़की हिंसा, पुलिस फायरिंग में 5 घायल”

नेपाल के कपिलवस्तु में ईद के दिन माहौल उस वक्त अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब मंदिर में चल रहे भजन को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और पूरा इलाका हिंसा की चपेट में आ गया।


सूत्रों के मुताबिक, ईद के मौके पर एक समुदाय के लोगों ने मंदिर परिसर में हो रहे भजन-कीर्तन पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मामला पत्थरबाजी व हिंसा तक पहुंच गया।
हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन भीड़ को काबू करना आसान नहीं था। स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस को मजबूरन हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें 5 लोग घायल हो गए।
स्थिति बनी तनावपूर्ण
घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है। प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
प्रशासन अलर्ट मोड में
प्रशासन ने साफ कहा है कि हालात को नियंत्रण में रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
 क्या है पूरा मामला?
ईद के दिन मंदिर में भजन को लेकर विवाद
दो समुदायों के बीच टकराव
पत्थरबाजी और हिंसा
पुलिस की फायरिंग में 5 घायल
इलाके में भारी तनाव


 “त्योहार की खुशियों के बीच भड़की चिंगारी ने लिया हिंसा का रूप… नेपाल के कपिलवस्तु में हालात नाजुक!”

कूड़े के ढेर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर — जिले के इटवा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे कूड़े के ढेर में एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना टिकुइया गांव के पास बांसी मार्ग की है, जहां सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी।
सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव निवासी राजू साहनी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजू शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था। वह अपने बेटे का आधार कार्ड बनवाने के लिए 500 रुपये लेकर गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
बताया जा रहा है कि युवक इटवा थाना क्षेत्र के सहियापुर में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। घर से लगभग 8 किलोमीटर दूर उसका शव संदिग्ध हालात में मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं—क्या यह सड़क हादसा है या फिर किसी साजिश का हिस्सा?
पुलिस के अनुसार, युवक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
 बड़ा सवाल


क्या यह महज हादसा है या फिर किसी गहरी साजिश का परिणाम?

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।