फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News

अयोध्या:—-

* खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग थाने पर शिकायत*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
 शुक्रवार की सुबह द्वार के सामने सड़क के दूसरी पटरी पर खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की शिकायत स्थानीय थाने पर की गई है।घटना अयोध्या जनपद के तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन चौकी क्षेत्र के रामपुर भगन बाजार की पश्चिमी छोर की है । जहां पर शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे की आसपास राम तीरथ कसौधन पुत्र स्वर्गीय राममिलन कसौधन की द्वार के दूसरी पटरी पर खड़ी कार 42 क्यू 2830 मारुति रिट्ज एक्स वाई में आग लगने की सूचना बगल एजेंसी पर काम कर रहे एक मकैनिक द्वारा दी गई । जिस पर तत्काल पहुंचे परिजनों सहित राम तीरथ कसौधन ने आग को मशक्कत के बाद बुझा लिया । परंतु इस दौरान आग की चपेट में आने से कार में लाखों रुपए का नुकसान हो गया । वही इस संबंध में शुक्रवार की शाम पीड़ित राम तीरथ ने बताया कि उसे आशंका है कि किसी व्यक्ति द्वारा उसकी कार में आग लगा दी गई है । इसकी शिकायत उसने थाने पर किया है ।

Views: 22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।