फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

सिद्धार्थनगर | उस्का बाजार
मंगलवार सुबह उस्का बाजार थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर को दी गई, जिसके बाद जीआरपी को अवगत कराया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान अनिल (41 वर्ष) पुत्र राम अवध, निवासी बड़े भडेहर कपिया टोला तेलडिहवा, थाना चिल्हिया के रूप में की। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
परिजनों के मुताबिक, मृतक उसका क्षेत्र के पकड़ी जोगिया मार्ग स्थित एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत था और वहीं रहता था। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में अपने घर आया था और मंगलवार सुबह घर से निकला था, जिसके बाद यह घटना सामने आई।
पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


न्यूज़ रिपोर्ट उपलब्ध स्थानीय जानकारी और पुलिस सूत्रों पर आधारित है। वास्तविक स्थिति का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही संभव होगा।

Views: 186

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।