फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
नीलगाय को बचाने में अनियंत्रित कार दीवार से टकराई, एक की मौत

सिद्धार्थनगर।
जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महदेवा बाजार के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गनेरा निवासी बजरंगी अपने घर पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी के बाद मजदूरों को कार से उनके घर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान महदेवा बाजार से लौटते समय अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई।
नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान की बाउंड्रीवाल से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दो घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया।
उपचार के दौरान गनेरा निवासी शिवकुमार (30 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल सलमान की हालत एक निजी अस्पताल में नाजुक बताई जा रही है, जबकि तीसरे घायल बंशी का इलाज मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


निगार को बचाने में हुआ हादसा
कार बाउंड्रीवाल से टकराई
एक युवक की मौत, दो घायल
गोरखपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
पुलिस जांच में जुटी

Views: 79

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।