फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
हिंदू बनकर दोस्ती की, धर्म बदलवाया, निकाह किया:बच्चा पैदा कर तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

हिंदू बनकर दोस्ती की, धर्म बदलवाया, निकाह किया:बच्चा पैदा कर तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

आगरा। आगरा में एक हिंदू युवती से एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की। इसके बाद उसे प्रेम जाल में फंसा कर जबरदस्ती निकाह कर लिया। निकाह के बाद युवती का शारीरिक शोषण होता है और जब वह मां बन जाती है, तो उसे अपने पति की सच्चाई पता चलती है, कि वह इसी तरह अब तक कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। युवती ने इसकी शिकायत थाना रकाबगंज में की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना रकाबगंज में दर्ज हुई एफआईआर के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के मोबाइल पर करीब साल 2017 में एक नंबर से मिस कॉल आई। युवती ने जब कॉल किया तो दूसरी तरफ से एक युवक अपना नाम राजा बताया। युवक कहने लगा कि मुझसे दोस्ती कर लो। युवती ने रॉन्ग नंबर बोलकर फोन काट दिया। लेकिन युवक द्वारा कई बार युवती को दोस्ती के लिए फोन किया जाने लगा। आखिरकार युवक और युवती की दोस्ती हो गई।
कुछ समय की दोस्ती के बाद राजा उर्फ मोइन खान ने पीड़ित युवती को शादी के लिए प्रपोज किया और अपने परिवार से मिलाने के लिए बालूगंज स्थित अपने घर पर ले गया। जब युवती उसके घर पहुंची तब उसे जानकारी मिली कि राजा हिंदू नहीं बल्कि दूसरे समुदाय से है। जिस पर युवती गुस्सा होकर घर जाने लगी, लेकिन आरोपी राजा उर्फ मोइन खान, उसका पिता रियाज, मां जरीना, बहन बुशरा, मुस्कान और तनु ने युवती को जबरदस्ती पकड़कर घर में बंधक बना लिया। मौलवी को बुलाकर बिना उसकी मर्जी के धर्म परिवर्तन करा दिया। युवती को नया नाम निशा खान दिया गया।

परिवार के लोगों द्वारा जबरदस्ती पीड़ित युवती का निकाह भी पढ़वा दिया गया। निकाहनामे पर दस्तखत भी करवा लिए। कई बार युवती ने घर से भागने की सोची, लेकिन उसे जबरदस्ती घर में बंधक बनाकर रखा गया। उसका शारीरिक शोषण भी किया गया।

युवती के अनुसार कुछ समय बाद राजा उर्फ मोइन से उसे एक बेटा पैदा हुआ। 1 दिन घर में सफाई करते समय उसके हाथ में कुछ ऐसे सबूत लगे, जिससे उसे जानकारी मिली कि राजा उर्फ मोइन इससे पहले कई और हिंदू लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। राजा और उसके परिवार वाले लव जिहाद के इस काम में उसका साथ देते हैं। जब उसने इस बात का विरोध किया तो सभी ने उसके साथ मारपीट की और उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। वहीं उसे धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो तेरे घर वालों को मार देंगे।

दहशत की वजह से कुछ दिन तक युवती ने किसी से शिकायत नहीं की, लेकिन कुछ समय बाद उसने इसकी शिकायत थाना रकाबगंज में की, पर उसकी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया और न्यायालय के आदेश पर थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मुकदमे में जांच पड़ताल की बात कह रही है।

आईसीएसई दसवीं में आगरा की अविशी सिंह देशभर में टॉपर आगे चलकर आईएएस बनने का सपना

आईसीएसई दसवीं में आगरा की अविशी सिंह देशभर में टॉपर

आगे चलकर आईएएस बनने का सपना

आगरा। आगरा की अविशी सिंह ने आईसीएसई के दसवीं के परीक्षा में देशभर में टॉप किया है। अविशी सिंह ने दसवीं की परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्हें कुल 598 अंक प्राप्त हुए हैं। वह सेंट एंथनी कॉलेज की छात्रा हैं। देश में टॉपर रहने पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। अविशी सिंह ने बताया कि वह कभी घंटे गिनकर नहीं पढ़ीं। सिलेबस को देखकर उन्होंने हार्ड वर्क किया। वह नियमित रूप से पढ़ाई करतीं थीं। जो स्कूल में काम मिलता था, उसे पूरा करने के बाद ही दूसरे कामों के बारे में सोचती थीं। उन्होंने कहा है कि पढ़ते समय माता-पिता समेत पूरे परिवार का सहयोग मिला। उनका लक्ष्य आईएएस बनना है। आईएएस की परीक्षा को ध्यान में रखकर ही आगे की पढ़ाई करेंगी। रिजल्ट को लेकर वह काफी खुश हैं। वह आज अपने परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने गई। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने हार्ड वर्क को दिया है और परिवार को दिया है।
अविशी के माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं। पिता डॉ. दिग्जेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है। बेटी काफी होशियार है लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि वह इंडिया टॉप करेगी। जब उसका टॉपर में नाम आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अविशी सिंह की मां डा. रश्मि कपूर सिंह ने बताया कि बेटी बहुत मेहनत करती थी। उसकी मेहनत का उसे फल मिल गया है। उन्होंने बेटी के टॉपर होने को ईश्वर का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा है कि कड़ी मेहनत का जब फल मिलता है, तो ईश्वर की इच्छा से ही मिलता है। अविशी एक छोटा भाई भी है वह कक्षा पांचवीं पढ़ता है।

थाना बमरौली कटारा के गांव समोगर मे विगत 31 मार्च को हुई थी फायरिंग , फायरिंग दो व्यक्ति हुए थे घायल, उपचार के दौरान हास्पीटल मे एक व्यक्ति ने तोडी दम और हुई मौत,

थाना बमरौली कटारा के गांव समोगर मे विगत 31 मार्च को हुई थी फायरिंग ,

  1. फायरिंग दो व्यक्ति हुए थे घायल, उपचार के दौरान हास्पीटल मे एक व्यक्ति ने तोडी दम और हुई मौत,

गांव मे पसरा सन्नाटा,पुलिस बल तैनात

आगरा : आगरा जनपद के थाना बमरौली कटारा के गांव समोगर उस समय की बात है जब विगत 31 मार्च को गांव समोगर मे दो पक्षों में हुऐ संघर्ष मे पहले एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में दो लोगों को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जिसमे हरीसिंह गोली लग गई,तभी उसको उपचार के लिए हॉस्पिटल भेज दिया था तभी हरीसिंह ने रविवार को उपचार के दौरान दम तोड दी और हरीसिंह की मृत्यु हो गई।इसके बाद गांव में एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई ।

मिली जानकारी मुताबिक बताया गया है कि
विगत31मार्च को गांव समोगर मे पिंटू यादव और देवी सिंह यादव के मघ्य संघर्ष के बाद देवी सिंह पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी थी।जिसमें हरीसिंह पुत्र बिशंभर सिंह, की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।विगत रविवार की रात्री मे एस.एन.मैडिकल कालेज मे मृतक हरीसिंह मृत्यु हो गई। मृतक हरीसिंह की घर-परिवार एवं गांव मे मिलते ही चीख-पुकार मच गई और सन्नाटा पसर गया और मृतक हरीसिंह का शव पहुंचते ही तनाव पैदा हो गया है।
एसीपी सौरभसिंह ने बताया कि समोगर मे हरीसिंह की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में कराया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।इस मामले मे रानू यादव सहित सात लोगों के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज है।और पुलिस आगे की कार्रवाई जुट गई

पिनाहट,अंकुरम अकेडमी ने UP वोर्ड +CBSE वोर्ड में लहराया परचम

संवाददाता सुमित शर्मा पिनाहट आगरा

पिनाहट,अंकुरम अकेडमी ने UP वोर्ड +CBSE वोर्ड में लहराया परचम

पिनाहट। कस्बा पिनाहट क्षेत्र के अंकुरम अकेडमी में रविवार को छात्रों की सफलता का जस्न मनाया।जिसमे पिनाहट थाना से मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक सुशील कुमार पहुंचे उन्होंने छात्रों छात्र छात्राओं को फूल माला पहनाकर सम्मानित कर बधाई दी। और आगे सफल होने की प्रेरणा दी, अंकुरम अकेडमी से इस वर्ष CBSE वोर्ड मे अभिषेक ने 95% अंक हासिल कर तहसील मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही कक्षा 12 में सचिन ने 91% अंक अर्जित किए वही दो विधार्थीयो ने यूपी बोर्ड में 90 % से अधिक अंक अर्जित किए विष्णु परिहार ने 92%व, देवांशू 90% अंक प्राप्त किए विधार्थीयो ने अपनी सफलता का श्रैय अपने गुरु जनो ,सुरज सर, ब्रजेश सर,सोनू सर , रमनसर को दिया, अंकुरम अकेडमी के सिस्टम को पढ़ाई के लिए बेहतर सिस्टम बताया।इस मौके पर मोनू परिहार, गोलू परिहार, राजू राठौर मौजूद रहे।

मातृ दिवस पर माँ के चरणों में नमन

 

मातृ दिवस पर माँ के चरणों में नमन

आगरा। विश्व में सभी धर्मों ने मां के रिश्ते को सबसे पवित्र माना है। माँ का पूरा जीवन अपने बच्चों के प्रति प्यार, दुलार, समर्पण और त्याग अनमोल के रूप में होता है। मां को सम्मान देने के लिए पूरी दुनिया में हर साल माताओं के प्रति अपने आदर और सम्मान को व्यक्त करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

मातृत्व दिवस के शुभ अवसर पर सभी को मातृत्व दिवस की ह्रदय से हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठ पत्रकार राजवीर शर्मा (अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब) के आगरा मंडल अध्यक्ष ने मातृ दिवस पर हर माँ के चरणों में नमन, वंदन व अभिनंदन व्यक्त करते हुए बताया कि मदर्स डे’ मनाने का मूल कारण समस्त माताओं को सम्मान देना और एक शिशु के उत्थान में उसकी महान भूमिका को सलाम करना है। मां भगवान की सबसे श्रेष्ठ रचना है। उसके बिना संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। विश्व के सभी धर्मों ने मां के रिश्ते को सबसे पवित्र माना है। मां सिर्फ शब्द नहीं बल्कि एक भावना है। इसका वर्णन शब्दों मे करना नामुमकिन है। मां वो है जो न सिर्फ हमे जन्म देती है बल्कि हमे जीना भी सिखाती है। खुद भूखी सो जाए पर अपने बच्चो को भूखा नहीं रहने देती है। उसे खुद कितनी भी तकलीफ हो पर वो जताती नहीं और ऐसे मे भी मां सिर्फ अपने बच्चो की ही सलामती की दुआ करती है। मां की ममता साग़र से भी गहरी है। मां का प्यार निस्वार्थ होता है। जो हम अपने पूरे जीवन में किसी और से प्राप्त नहीं कर सकते हैं। इसलिए गदगद होकर कलम के माध्यम से कलमकार ने लिखा है। मां का महत्व दुनियां में कभी कम हो नहीं सकता। मां जैसा पुरे संसार में कुछ हो नहीं सकता, मां चूल्हा, धुआँ, रोटी और हाथों का छाला हैं,मां जीवन कि कड़वाहट में अमृत का प्याला है। मां पृथ्वी हैं, जगत हैं, धुरी हैं,मां के बिना इस सृष्ठी की कल्पना अधूरी हैं, मां की दुआएं लेते रहना इन्ही दुआओं से दुनिया से टक्कर लेने की हिम्मत रहती है।

कलमकार ने बताया कि मां ही हमारी सबसे पहली गुरु होती है। एक मां ही होती है जो सभी की जगह ले सकती है। लेकिन उनकी जगह कोई और नहीं ले सकता है। मां अपने बच्चों की हर प्रकार से रक्षा और उनकी देखभाल करती है। इसलिए मां को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है। दुनिया में हर शब्द का अर्थ समझा और समझाया जा सकता है, लेकिन मां शब्द का अर्थ समझना और समझाना दोनों ही लगभग नामुमकिन है। संसार में मां एक ऐसा शब्द है, जिसमें पूरा ब्रम्हांड समा जाए लेकिन मां शब्द का अर्थ समझाना नामुमकिन है, क्योंकि मां के प्यार को मां के बलिदान को शब्दों में नहीं समझाया जा सकता। इसे सिर्फ अनुभव किया जा सकता है। मां के दिल में जितना प्यार अपने बच्चों के लिए होता है। अगर मां के सभी बच्चे कोशिश भी करें तो उसका कुछ अंश भी अदा नहीं कर सकते। क्योंकि मां वह होती है जो नो माह तक अपने बच्चे को कोख में रखकर जन्म देती है। उसके बाद उसका लालन-पालन करती है। कुछ भी हो जाए लेकिन एक मां का अपने बच्चों के प्रति स्नेह कभी कम नहीं होता है। वह खुद से भी ज्यादा अपने बच्चों के सुख सुविधाओं को लेकर चिंतित रहती है। मां अपनी संतान की रक्षा के लिए बड़ी से बड़ी विपत्तियों का सामना करने का साहस रखती है। इसलिए मां के प्‍यार, त्‍याग और तपस्‍या का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता हैं। माँ का सभी के जीवन में योगदान अतुलनीय योगदान होता है। मातृ दिवस पर हर माँ के चरणों में नमन, वंदन व अभिनंदन।

आगरा में सपा-आप और कांग्रेस की जमानत जब्त विपक्षी दलों के नेताओं के दावे फेल, कई वार्डों में पहली बार हारी बीजेपी

आगरा में सपा-आप और कांग्रेस की जमानत जब्त

विपक्षी दलों के नेताओं के दावे फेल, कई वार्डों में पहली बार हारी बीजेपी

आगरा। आगरा में निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की। मतगणना से पहले भाजपा और बसपा के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही थी। जब ईवीएम में वोटों की गिनती हुई तो विरोधी दलों के दावे फेल हो गए। सपा, कांग्रेस, आम समेत 8 मेयर प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। जबकि चुनाव से पहले जीत के दावे कर रहे थे।
मेयर सीट पर बसपा 10वें राउंड तक बीजेपी पर भारी पड़ी। जब 15वें राउंड से बसपा पिछड़ती चली गई। 19 वें राउंड तक करीब 70 हजार वोटों से बीजेपी आगे निकल गई। बसपाइयों के चेहरे उतर गये और भाजपा मिले वोटों का आंकड़ा देखकर उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।ईवीएम के वोटों की गिनती में शुरू के 5 चक्रों में बसपा ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया। लोगों को लगा बसपा इस बार इतिहास रच सकती है, लेकिन छठवें चक्र के बाद बसपा को मिले वोटों का आंकड़ा सिकुड़ने लगा। 8वें चक्र से भाजपा ने बसपा कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर पानी फेरना शुरू कर दिया और आखिर में 1 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल कर ली।
दरअसल इस बार भाजपा और बसपा के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा था। बसपा द्वारा वाल्मीकि समाज से प्रत्याशी उतारे जाने पर चुनाव में कुछ ऐसी चर्चा शुरू हो गई, कि वाल्मीकि समाज बसपा के लिए लामंबद हो रहा है। वहीं खटीक समाज ने विरोध जाहिर किया था। कुछ लोग बीजेपी मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर के विधायक के तौर पर कार्यकाल से खुश नहीं थे। रिजल्ट आया तो सारा विरोध और चर्चाएं धरी रह गईं।
आगरा मेयर सीट के लिए सपा ने जूही प्रकाश जाटव को चुनाव मैदान में उतारा था। सपा के जिलाध्यक्ष आजाद सिंह और महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार समेत पार्टी के दिग्गजों ने उन्हें जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। सपा ने वाईएमडी फॉर्मूला इस्तेमाल किया था, लेकिन आगरा की जनता ने उसे स्वीकार नहीं किया। सपा ने आगरा के जाटव समाज को लुभाने की कोशिश की। चुनाव से पहले सपा जिलाध्यक्ष की कमान भी जाटव समाज के आजाद सिंह को दी और उसके बाद जाटव समाज से जूही प्रकाश को प्रत्याशी बनाया। सपा के दोनों ही दांव फेल हो गए। चुनाव में कुल मतदान का करीब 17 प्रतिशत वोट भी सपा को नहीं मिला। जूही प्रकाश 47703 वोटों पर सिमट कर रह गईं। मेयर सीट पर सपा के अलावा 7 अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। इनमें कांग्रेस, आप, असपा, दो निर्दलीय, पीजेपी और एजेपी के प्रत्याशी शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी लता कुमारी को 18246 वोट मिले। आप की मेयर प्रत्याशी सुनीता को 7504 वोट मिले। आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी सविता को 7238 वोट मिले। निर्दलीय सरोज को 6346 वोट मिले। निर्दलीय कमलेश को 3819 वोट मिले। पीजेपी प्रत्याशी रमा देवी को 2674 वोट मिले। जेएपी की प्रत्याशी सुजाता को 1783 वोट मिले। इन सभी की जमानत जब्त हो गई।

आगरा में दलितों को यज्ञ करने से रोका, हंगामा:​​​​​​​फतेहपुरसीकरी में चल रहा 1101 कुंडीय रुद्र महायज्ञ, घंटों रहा व्यवधान

आगरा में दलितों को यज्ञ करने से रोका, हंगामा:​​​​​​​फतेहपुरसीकरी में चल रहा 1101 कुंडीय रुद्र महायज्ञ, घंटों रहा व्यवधान

आगरा। आगरा में फतेहपुरसीकरी के नगला जग्गी स्थित सनातन संस्कृति धाम पर श्री रूद्र महायज्ञ चल रहा है। रविवार को दलित वर्ग के लोगों को हवन यज्ञ में नहीं बैठने दिया तो हंगामा हो गया। काफी देर तक हवन यज्ञ स्थगित रहा। दलित वर्ग के लोग घंटों तक हवन कुंडों पर बैठे रहे। 1101 कुंडीय महायज्ञ में कुछ दलित लोग शामिल हुए तो सवर्ण समाज के यजमान वहां से चल दिए। कहने लगे यज्ञ में दलितों को शामिल होने से रोका जाए। काफी देर तक इस बात पर हंगामा होता रहा। दरअसल, यज्ञ के लिए दलित समाज के लोगों ने भी 1100 रुपए की रसीदें कटाईं थीं लेकिन दलित होने की वजह से उन्हें यज्ञ में हिस्सा नहीं लेने दिया जा रहा था। यज्ञ में दलित समाज के लोगों ने जिसकी जैसी क्षमता थी, वह सहयोग किया। जब बारी हवन करने की आई तो उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने कारण पूछा तो कहा गया कि आप यज्ञ नहीं कर सकते हैं। दलितों को यज्ञ करने अधिकार नहीं है।
इस पर दलित समाज के लोग हवन कुंड को घेरकर बैठे रहे। बोले हम हवन करेंगे, हमारी भी आस्था है। हम बिना हवन किए यहां से नहीं जाएंगे। दलित समाज के दर्जनों लोग सपत्नीक यज्ञ करने के वहां बैठे रहे।
दरअसल गत 12 मई से प्रारंभ हुई 1101 कुंडीय महायज्ञ में सुबह यज्ञ स्थल पर सभी यजमान वेद पाठी आचार्यों के साथ अपनी अपनी यज्ञ वेदी पर बैठ चुके थे। तभी पता चला कि कुछ दलित समाज के लोग भी यज्ञ वेदी पर बैठे हैं। इस पर कुछ लोगों ने विरोध जता दिया था।
आयोजक सेवाश्रम ट्रस्ट के स्वामी शोभानंद भारती ने यज्ञ को बगैर यजमान के आचार्य द्वारा ही संपन्न कराने के निर्देश दिए। मगर यज्ञ वेदी पर बैठे दलित समाज के महेंद्र सिंह, साहब सिंह, चंद्रपाल सिंह, राम सिंह, शरद कुमार, अनिल कुमार, मुकेश, राजू, संतोष समेत कई लोग यज्ञ वेदियो पर प्रातः से 2:00 तक यज्ञ संपन्न कराने के लिए डटे रहे।
घटनाक्रम के दौरान कई बार दलित वर्ग के लोगों को हटाने के लिए समझाया गया मगर वह अपनी मांग पर अड़े रहे। दलित समाज के लोगों का कहना था कि जब अन्य लोग यज्ञ कर सकते हैं तो वह भी यज्ञ के भागी बनेंगे। आखिर में समझौता होने पर यज्ञ करने के बाद ही उठे।
पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा
हंगामे की सूचना पर थाना फतेहपुरसीकरी प्रभारी विपिन कुमार और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच गए। सबको समझाने का प्रयास किया गया। कई घंटों तक दोनों पक्षों में गतिरोध चलने के बाद गुड्डू चाहर, बंटी सिसोदिया, हरप्रसाद, चंदर सिंह, हुकुम सिंह पूर्व प्रमुख ने दोनों पक्षों के साथ वार्ता की। आखिर में दलित पक्ष के लोगों का यज्ञ संपन्न कराया गया।

नवनिर्वाचित मेयर बोलीं, आगरा में नहीं रहेगा पानी का संकट हेमलता दिवाकर ने विधायक रहते हुए गांवों में लगवाए थे पानी के एटीएम

नवनिर्वाचित मेयर बोलीं, आगरा में नहीं रहेगा पानी का संकट

हेमलता दिवाकर ने विधायक रहते हुए गांवों में लगवाए थे पानी के एटीएम

आगरा। आगरा की नवनिर्वाचित मेयर हेमलता दिवाकर ने शहर की पेयजल समस्या को चुनौती के रूप में लिया है। उन्होंने कहा है कि विधायक रहते हुए उन्होंने आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पानी के एटीएम लगवाए थे। लोगों के घरों में गंगाजल पहुंचाया था। अब आगरा शहर में भी पेयजल की समस्या को दूर करेंगीं। मेयर हेमलता दिवाकर ने कहना कि आगरा और उसके आसपास भूमिगत जल फ्लोराइड से भरा हुआ है। आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र भी शहर सीमा से सटा हुआ है। वहां भी पेयजल सबसे बड़ी समस्या है। पानी की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने ओवरहैड टैंक लगाकर गांवों में पानी सुविधा कराई थी। इसी तरह शहर में जहां भी पानी की समस्या होगी, उसे दूर करने के लिए पूरी कोशिश करेंगी।
जीत के लिए उन्होंने शहर की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि लोगों को भाजपा की नीति पर भरोसा है। पीएम मोदी और सीएम योगी द्वारा दी गई योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। उसी का नतीजा है कि आगरा में 7वीं बार नगर निगम में मेयर की सीट पर भाजपा को जीत मिली है। वह कार्यकर्ताओं के भरोसे को कायम रखेंगी।

आगरा को मिली तीसरी महिला मेयर

आगरा को तीसरी बार महिला मेयर मिली है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य आगरा की मेयर रह चुकी हैं। उसके बाद वर्तमान में हाथरस से विधायक अंजुला सिंह माहौर आगरा की मेयर चुनी गईं थीं। इस बार हेमलता दिवाकर को मेयर चुना गया है।
संयोग की बात यह कि तीनों बार आगरा में दलित परिवार की महिला मेयर बनी हैं। आगरा में यमुनापार समेत नई आबादी वाले क्षेत्रों में पानी की गंभीर समस्या है। यहां टैंकरों से पानी सप्लाई होता है। कई इलाकों में लोग सुबह से लेकर शाम तक पानी का इंतजाम करने में ही जुटे रहते हैं।

पूर्व मेयर ने भी किए थे वायदे

पिछली बार उद्यमी नवीन जैन को आगरा की जनता ने मेयर चुना था। उन्होंने भी मेयर पर बनने कई वायदे किए थे। 5 वर्ष तक उनके कार्यकाल में आगरा में कई महत्वपूर्ण विकास हुए। खासतौर से उनके समय में शहर में महापुरुषों की मूर्तियां रिकॉर्ड स्तर पर स्थापित हुईं।
तिरंगा लाइटें, शौचालयों का निर्माण, शहर में बड़े पैमान पर सीसीटीवी, बाजारों में सुबह की जगह शाम को सफाई व्यवस्था आदि सराहनीय कार्य किए गए। इस बार आगरा मेयर सीट दलित महिला के लिए आरक्षित हो गई।
हालांकि कुछ काम उनके अधूरे पडे़ हैं, जिनमें कमलानगर मार्केट को आदर्श मार्केट बनाने काम अभी चल रहा है। शहर की सड़कें पूरी तरह गड्ढा मुक्त नहीं हो सकीं। उनके समय में पॉश इलाकों में काम ज्यादा हुए।

ईमानदारी का मिला शिला सच्चाई और विकास की हुई जीत

ईमानदारी का मिला शिला सच्चाई और विकास की हुई जीत

नगर निगम के निकाय चुनाव का आया परिणाम कही खुशी कही गम ऐसे ही वार्ड 69 के निर्दलीय उम्मीदवार श्री संजू सिकरवार ने फिर से मारी बाजी पिछली बार उनकी पत्नी कल्पना सिकरवार ने निर्दलीय ही पार्षद हुई और अपने छेत्र में काम भी करवाया उनके पति श्री संजू सिकरवार अपने छेत्र की जनता के प्रति खरे उतरे उन्होंने न समय की परवाह की नही नींद की सिर्फ जनता के बीच रहे और जनता की सेवा की उसी का जवाव जानता ने दिया पुनः 1126 वोटो से विजय श्री प्राप्त करवाई। बिपक्छ में कई उम्मदीवार आए सत्तादल के भी आए पर काम और विकास बोलता है आवास विकास वार्ड 69 की जनता जनार्दन ने पहले से ही मन बना लिया था सिर्फ औपचारिकता ही पूरी की सेक्टरों में संजू भईया नाम ही काफी है नारा भी दिया गया कार्यकर्ताओं के द्वारा संजू भईया विकास का पहिया हमारे संवाददाता ने पार्षद श्री संजू सिकरवार से बात की उन्होंने कहा जो सेवा जनता की रह गई थी उसको पूरा करना कुछ वार्ड उनके छेत्र में नही थे अब वो वार्ड भी है जिसमे पहले कभी किसी ने विकास नहीं किया उसको पूरा करूंगा छोटे शब्दो में कहा अभी तो अंगड़ाई ह आगे भी लड़ाई ह मतलब उनका इशारा था जनता की सेवा करता रहूंगा आने वाले समय में भी काम करता रहूंगा इस चुनाव में विष्णु पंडित जी ने हर पल साथ दिया जैसे अर्जुन का साथ श्री कृष्ण ने दिया वही काम पंडित जी ने किया जनता का प्यार हमेशा ऐसे ही मिलता रहेगा विकास का पहिया ऐसे ही चलता रहेगा सेक्टरों में खुशी का माहोल ह सतेंद्र ठाकुर संगीत लहरी ,अजय, गुड्डू ,सौरभ, अमन ,अमित , प्रयांक वर्मा,अनिल जैन,राम प्रसाद गोला, ब्रिज मोहन,सुरेश चंद वर्मा, आदि

एक ही समुदायके लोगों ने जमकर कीपत्थरबाजी दबंगों द्वारा प्रधान के घर पर जमकर की पत्थरबाजी और जम कर चले लाठी-डंडे

एक ही समुदायके लोगों ने जमकर कीपत्थरबाजी

दबंगों द्वारा प्रधान के घर पर जमकर की पत्थरबाजी और जम कर चले लाठी-डंडे

आगरा। कमिश्नरेट थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाजिदपुर पर आज सुबह समय 10:00 बजे के आसपास जमकर पत्थरबाजी होने का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल एक ही -समुदाय के लोगों में जमकर की पत्थरबाजी, लाठी, लोहे की सरिया के साथ एक समुदाय के लोगों द्वारा प्रधान के घर पर जमकर पत्थरबाजी कीमामला थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाजिदपुर का है पीड़ित भूपेंद्र प्रधान द्वारा दीया थाना डौकी में शिकायती प्रार्थना पत्रजहां भूपेंद्र पुत्र रामबाबू मौजूदा प्रधान ग्राम पंचायत वाजिदपुर अपने भाइयों की तेल मिल की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी कोटरा निवासी दरव सिंह पुत्र बनवारी लाल, बंटू पुत्र भागीरथ निवासी कोटरा मलिंगा पुत्र प्रेम सिंह निवासी पूठपुरा, मुकेश उर्फ तुक्का निवासी नगला, देवहष योगेश पुत्र दीनदयाल , महिलाल निवासी नगला गडरिया औरऔर कई अन्य लोग दरव सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में आकर मेरे घर पर लाठी-डंडों से और पत्थरबाजी कर मेरे भाइयों से मारपीट करने लगे और मेरे सिर में लोहे की सरिया से प्रहार किया । शरीर के निचले से में लोहे की सरिया से मारपीट की गई जिससे पीड़ित के शरीर में काफी गंभीर चोटे आई। सूत्रों की जानकारी के अनुसार आज सुबह एक ही समुदाय के लोगों ने प्रधान के घर पर हमला कर दिया बताया जा रहा है कि हमलावर निषाद समाज से संबंधित थे इन लोगों में 1 दिन पूर्व वॉलीबॉल मैच को लेकर कहासुनी हो गई थी। प्रातः 10:00 निषाद समाज के लोगो द्वारा इकट्ठे होकर प्रधान पति के घर पर लाठी-डंडे और लोहे की धारदार सरिया के साथ प्रधान के घर पर धावा बोल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाया जा रहा है कि प्रधान के घर पर दबंगों द्वारा जमकर पत्थरबाजी की गई है
आज सुबह वाजिदपुर चौराहे पर अलग ही नजारा देखने को मिला पत्थरबाजों ने बाजार में इतनी दहशत फैला दी कि रोड पर चल रहे वाहन अलग-अलग दिशाओं में खड़े हो गए जमीनी स्तर से पत्थरबाजी करते लोगों ने बाजार में भय का माहौल बना दिया दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर कर भागने लगे। यह नजारा तकरीबन 45 मिनट तक चला। भूपेंद्र पुत्र रामबाबू जो मौजूदा वर्तमान प्रधान हैं उनके मकान पर कुछ लोगों ने आकर हमला कर दिया। वाहनों में बैठे यात्री पत्थरबाजी को देखकर भागने लगे। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा तब जाकर बवाल शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है