फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
आगरा से मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर विजयी, औपचारिक घोषणा बाकी, शुरू हुआ जश्न

आगरा से मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर विजयी, औपचारिक घोषणा बाकी, शुरू हुआ जश्न

भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा की लता वाल्मिक को भारी मतों से पराजित किया, आगरा में भाजपा ने शुरू किया जश्न, जगह-जगह बधाई एवं मिष्ठान का वितरण, लगाए जा रहे जय श्रीराम के नारे

मथुरा से भी भाजपा की बड़ी जीत, मैनपुरी और करहल में रीकाउंटिंग हुई शुरू, भाजपा प्रत्याशी ने की थी रिकाउंटिंग की मांग

आगरा महापौर हेमलता दिवाकर को विजयश्री पर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं, उनसे आशा है कि वह आगरा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी

दुकानदार की गुल्लक से पचास लेकर फरार

सुमित शर्मा पिनाहट आगरा

दुकानदार की गुल्लक से पचास लेकर फरार

पिनाहट थाना बसई अरेला के गांव स्याहीपुरा स्थित हार्डवेयर की दुकान पर शौचालय की सीट खरीदने गया युवक बुजुर्ग दुकानदार की गुल्ल्क से पैसे निकाल कर फरार हो गए पुलिस मौके पर।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे स्याहीपुरा स्थित विवेक हार्डवेयर की दुकान पर दो युवक शौचालय की सीट खरीदने पहुंचा।बुजुर्ग दुकानदार ख्यालीराम वर्मा को दो हजार का नोट दिया।पैसे वापस करने के लिये दुकानदार ने गुल्लक का ताला खोलकर पैसे वापस किये ही थे। तभी ब्रुश मांगने लगे।दुकानदार दुकान के अंदर ब्रुश लेने गये। इसी दौरान दोनो लोग वापस जाने लगे दुकानदार द्वारा शौचालय की सीट और ब्रुश ले जाने को कहा तो दोनो बाइक पर बैठकर थोडी देर मे आकर ले जाने की कहकर भाग गये। इस बात पर दुकानदार को शक हुआ और गुल्लक की ओर देखने पर गुल्लक मे रखी पांच पांच सो के नोटो की पचास हजार की गड्डी जो सीमेंट वाले को देने को रखे थे।गायब मिले यह देख दुकानदार ने शोर मचाया।किन्तु तब तक दोनो बाइक सबार भदरोली की ओर फरार हो गये ।सूचना पर पहुंची थाना बसई अरेला पुलिस ने मामले की जांच शिरु कर दी।दुकानदार के पुत्र गजेन्द्र सिह द्वारा थाने मे अज्ञात दो लोगो के खिलाफ तहरीर दी गयी।वही थानाध्यक्ष बसई अरेला अभिषेक तिवारी मामला संदिग्ध है। दुकान स्वामी की गैर मौजूदगी मे पचास हजार रुपये गुल्लक मे बताये जा रहै है।जांच की जा रही है।

महेवा धाम पर जनकल्याण को नवकुंडी शतचंडी महायज्ञ में भारी संख्या में शामिल हुए भक्त

सुमित शर्मा पिनाहट आगरा

महेवा धाम पर जनकल्याण को नवकुंडी शतचंडी महायज्ञ में भारी संख्या में शामिल हुए भक्त

पिनाहट। ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव करकौली के चंबल के बीहड़ में स्थित प्राचीन महेबा धाम शिवमंदिर पर जन कल्याण के लिए नवकुंडी शतचंडी महायज्ञ चल रहा है जिसके दूसरे दिन भारी संख्या में यज्ञ में भक्त शामिल हुए और जन कल्याण हेतु आहुतियां दी।
जानकारी के अनुसार चंबल के बीहड़ में नदी किनारे बसा सैकड़ो वर्ष पुराने महेबा धाम पर
विश्व जनकल्याण के लिए महंत श्री श्री 1008 बाबा रामरूप दास जी के सानिध्य आशीर्वाद से महंत श्री श्री 108 राधिका दास जी महाराज धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा नवचंडी शतचंडी महायज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। गुरुवार से महायज्ञ प्रारंभ हो गया। जहां पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ शुरू हुई।दूसरे दिन शुक्रवार को शतचंडी महायज्ञ में भारी संख्या में दूरदराज से भक्त शामिल होने के लिए पहुंचे। जन कल्याण हेतु यज्ञ के कुंडों में आहुतियां दी गई। 11 मई से महायज्ञ शुरू होकर 19 मई तक चलेगा जिसके बाद पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

पिनाहट के कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने मैथमेटिक्स में पाएं 99% अंक

सुमित शर्मा पिनाहट आगरा

पिनाहट के कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने मैथमेटिक्स में पाएं 99% अंक

पिनाहट।पिनाहट कस्बा निवासी कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में मैथमेटिक्स में 99% अंक पाकर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है।

जानकारी के अनुसार कस्बा पिनाहट निवासी वैभव पाराशर पुत्र देवी शरण पाराशर महावीर जी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद में दसवीं का छात्र है। शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड के 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।जिसमें कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने मैथमेटिक्स में 99% अंक हासिल कर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है।वही दसवीं की परीक्षा में कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने 91.6% अंक हासिल किए हैं

पिनाहट के कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने मैथमेटिक्स में पाएं 99% अंक

सुमित शर्मा पिनाहट आगरा

पिनाहट के कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने मैथमेटिक्स में पाएं 99% अंक

पिनाहट।पिनाहट कस्बा निवासी कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में मैथमेटिक्स में 99% अंक पाकर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है।

जानकारी के अनुसार कस्बा पिनाहट निवासी वैभव पाराशर पुत्र देवी शरण पाराशर महावीर जी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद में दसवीं का छात्र है। शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड के 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।जिसमें कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने मैथमेटिक्स में 99% अंक हासिल कर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है।वही दसवीं की परीक्षा में कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने 91.6% अंक हासिल किए हैं

राष्ट्र धर्म प्रचारक मोहित महाराज की भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

राष्ट्र धर्म प्रचारक मोहित महाराज की भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

भक्त प्रहलाद ने माँ के गर्भ में ही संस्कार प्राप्त कर लिये थे :- मोहित महाराज

टूंडला,फिरोजाबाद। धर्म प्रचारक मोहित जी महाराज की भागवत कथा टूंडला के नगला दत्त में विगत दिनों से चल रही है।जिसमें 2दिन से लगातार भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है। कथा पंडाल में भक्तों का कथा में आनंद देखते ही बनता है।वहीं राष्ट्र धर्म प्रचारक मोहित महाराज ने बताया कि आज की कथा में भक्तों को बुराई पर अच्छाई की जीत के बारे में बताया गया। कि सदैव अच्छे काम करने चाहिए और सदैव बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। आज कथा में शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग भी हुआ। जब शिव और पार्वती का विवाह होने वाला था, तो एक बड़ी सुंदर घटना हुई। उनका विवाह की तैयारी बहुत ही भव्य पैमाने पर हो रही थी। इससे पहले ऐसा विवाह कभी नहीं हुआ था। शिव -जो दुनिया के सबसे तेजस्वी प्राणी थे – एक दूसरे प्राणी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने वाले थे। उनकी शादी में बड़े से बड़े और छोटे से छोटे मनुष्य शामिल हुए। सभी देवता तो वहां मौजूद थे ही, साथ ही असुर भी वहां पहुंचे। आम तौर पर जहां देवता जाते थे, वहां असुर जाने से मना कर देते थे और जहां असुर जाते थे, वहां देवता नहीं जाते थे।
आगे की कथा में भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाई प्रह्लाद के बारे में बताया कि उन्होंने मां के गर्भ में ही भक्ति के संस्कार ग्रहण कर लिए थे। नारद जैसे परम भागवत का सान्निध्य मिलने पर दैत्यकुल में जन्म लेते हुए भी प्रह्लाद बचपन से ही भक्त हो गए। प्रह्लाद को भक्त बनता देख पिता हिरण्यकश्यप ने पुत्र को दैत्यगुरु शुक्राचार्य के आश्रम में भी भेजा।
कथा में भक्तजन भजनों पर आनंद के साथ खूब झूमे और गधा का भरपूर आनंद लिया कथा में मुख रुप से वैशाली, प्रियंका, हिमांशी,अंजली ,शालू गौरव शर्मा, वर्षा,विशाल,ओमकार,सचिन आदि प्रमुख थे और कथा की व्यवस्थाएं संभाली।

पुलिसकर्मियों ने की आर्म्स ड्रिल और फिजिकल एक्सरसाइज

पुलिसकर्मियों ने की आर्म्स ड्रिल और फिजिकल एक्सरसाइज

आगरा पुलिस लाइन में हुई वीकली परेड, वर्दी और टर्न आउट चेक किया गया

आगरा। आगरा पुलिस लाइन में शुक्रवार को वीकली परेड का आयोजन हुआ। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने निरीक्षण दौरान पुलिस लाइन का भ्रमण कर क्वार्टर गार्ड, अस्तबल, बैरिक, स्टोर, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर वीकली परेड की सलामी लेते हुए डीसीपी सिटी विकास कुमार ने परेड के दौरान फुट ड्रिल, आर्म्स ड्रिल व अन्य फिजिकल एक्सरसाइज कराई। परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों की वर्दी एवं टर्नआउट को चेक कराया गया। परेड निरीक्षण के बाद क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली गई। पुलिस लाइन का भ्रमण करते हुए क्वार्टर गार्ड, अस्तबल, बैरक, स्टोर, कैंटीन, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया गया। कर्मचारियों की सुविधा के लिए बैरक में कूलर-पंखे लगवाने के लिए भी उन्होंने आदेश दिए।
इस अवसर पर फुट ड्रिल करते हुए पुलिस कर्मी उत्साहित दिखे। आर्म्स ड्रिल के दौरान पुलिस कर्मियों से डीसीपी सिटी ने कई सवाल पूछे। अस्तबल में घोड़ों के रख-रखाव की जानकारी ली। कैंटीन में सामान की उपलब्धता के बारे में पूछा। बैरक में पहुंचने पर उन्हें वहां कूलर और पंखों की आवश्यकता बताई गई।
इस पर उन्होंने गर्मी का मौसम देखते हुए तुरंत ही इसके इंतजाम किए जाने के आदेश कर दिए। फिजिकल फिटनेस को लेकर पुलिसकर्मियों को जागरूक किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त लाइन, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आगरा में 63 शिक्षकों को दिया सेवा समाप्ति का नोटिस:,स्कूल से गायब रहने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई

आगरा में 63 शिक्षकों को दिया सेवा समाप्ति का नोटिस:,स्कूल से गायब रहने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई

आगरा। आगरा में बच्चों को शैक्षिक बनाने की जिम्मेदारी निभाने वाले शिक्षकों पर गैर जिम्मेदारी और स्कूल से नदारद रहने का आरोप लगा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने आगरा के ऐसे 63 शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। इन शिक्षकों के पास 3 दिन का समय है, जिसमें यह अपना पक्ष रख सकते हैं। परिषदीय स्कूलों का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए सरकार द्वारा काबिल शिक्षक और उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही है। लेकिन परिषदीय स्कूलों के शिक्षक पुराने ढर्रे पर कायम है। बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उनके कंधे पर है। लेकिन यह लोग अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेरते नजर आ रहे हैं। मोटा वेतन मिलने के बावजूद बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित रख रहे हैं।
आगरा के बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई का मन बना लिया है। लंबे समय से स्कूल से गायब इन शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। और अगर इसके बावजूद उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं आया तो शिक्षा विभाग इनकी सेवा समाप्त कर सकता है।
आगरा में शिक्षकों की कार्यशैली को सुधारने के लिए और शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए समय-समय पर अधिकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण करते हैं। ऐसे में अब तक उन्होंने करीब 63 शिक्षकों को लगातार अनुपस्थित देखा और उन्हें नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी करते हुए इन शिक्षकों को 3 दिन का समय दिया गया है, जिसके लिए वो अपना जवाब दे सकते हैं।

जीवन में मरीजों की सेवा ही इन नर्सों की प्राथमिकता:अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सेवाभावी नर्सों की भूमिका की सीएमओ ने की प्रशंसा

जीवन में मरीजों की सेवा ही इन नर्सों की प्राथमिकता:अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सेवाभावी नर्सों की भूमिका की सीएमओ ने की प्रशंसा

आगरा। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों के योगदान की सराहना की गई। धरती पर ये नर्सें सेवा की जीती जागती प्रतिमूर्ति हैं। आगरा में कई नर्सों ने अपने परिवार को पीछे छोड़ मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दी। कोविड काल में भी आगरा की स्टाफ नर्सें फ्रंटलाइन में रहीं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटेंगल को जन्मदिवस पर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। उन्हें ‘द लेडी विद द लैंप’ के नाम से भी जाना जाता है। आज अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाते हुए स्वास्थ्य विभाग में नर्सों के हेल्थकेयर में योगदान को उजागर किया जा रहा है। सीएमओ ने सेवाभावी नर्सों के योगदान की प्रशंसा की है। वहीं आईएमए सचिव पंकज नगाइच ने नर्सिंग डे पर नर्सों को बधाई दी।
जिला महिला अस्पताल के प्रसव कक्ष की सिस्टर इंचार्ज मंजुला मोर ने बताया कि प्रसव कक्ष में हम हमेशा कठिन समय से गुजरते हैं। प्रसव के एक मिनट के भीतर ही बच्चा यदि रोया नहीं तो उसे तुरंत वार्मर पर रखकर सप्शन मशीन से उसकी सांस नली साफ करनी होती है। कई बार तो हम अपने मुंह से बच्चे की सांस नली साफ करते हैं। यह मिनट बच्चे लिए गोल्डन मिनट होता है। मंजुला ने बताया कि वह 15 साल से इसी प्रक्रिया से रोज हजारों बच्चों की जान बचा चुकी हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग स्थित स्त्री रोग विभाग में तैनात सिस्टर प्रतिभा ने बताया कि मरीज को वह परिवार के सदस्य के रूप में देखती हैं, और इसी सेवाभाव से डॉक्टरों के साथ उनके ट्रीटमेंट में मदद करती हैं। कोविड के समय अपने 2 साल के बच्चे को छोड़कर उन्होंने ड्यूटी करने जाती थीं। बच्चे रोता था लेकिन उन्होंने मरीजों को पहली प्राथमिकता दी।

एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टोर में लगी आग

एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टोर में लगी आग

कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हुआ मेडिकल स्टोर, करीब 8 से 9 लाख का नुकसान; शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

आगरा। आगरा के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर ग्राउंड में मौजूद मेडिकल स्टोर की एसी में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शॉर्ट सर्किट होने के चलते अचानक से भीषण आग लग गई। मेडिकल में उस समय दो लोग मौजूद थे।
अचानक से लगी आग से दहशत में आकर दोनों लोग बाहर निकले और मेडिकल में मौजूद हर्षित बघेल ने पानी से आग को बुझाना शुरू कर दिया। लेकिन भीषण आग के चलते दुकान के अंदर रखे प्लास्टिक के सामान में भी आग लग गई और पूरा मेडिकल बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया। झांसी की कंपनी पीतांबरा फार्मेसी की 2017 से सुमन मेडिकल स्टोर के नाम से मौजूद मेडिकल स्टोर में लगी आग से करीब 8 से 9 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं फायर ब्रिगेड विभाग को भी सूचना दे दी गई। जिससे फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुमन मेडिकल स्टोर को चलाने वाले और घटना के समय मेडिकल में मौजूद हर्षित बघेल ने बताया कि करीब 12:30बजे दुकान में लगी हुई एसी में से धुआं निकलने लगा। इसको देखने के लिए वह बाहर गए। बाहर आउटडोर में आग लगी हुई थी। जिसे बुझाने में जुट गए।
इसी दौरान अंदर मेडिकल स्टोर में रखे प्लास्टिक के सामान ने आग पकड़ ली और पूरा मेडिकल स्टोर आग की चपेट में आ गया। हमने पानी लेकर आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग बुझ नहीं पाई। जिसकी वजह से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता का कहना है कि मेडिकल स्टोर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। इस आग में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।