फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
8000 फीट से कूदा नेवी कमांडो, पैराशूट फंसने से मौत:,अंधेरे में जंप ट्रेनिंग के दौरान हादसा, आगरा में हाईटेंशन लाइन में उलझा पैराशूट

8000 फीट से कूदा नेवी कमांडो, पैराशूट फंसने से मौत:,अंधेरे में जंप ट्रेनिंग के दौरान हादसा, आगरा में हाईटेंशन लाइन में उलझा पैराशूट

आगरा। आगरा में पैरा जंपिंग ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां 8 हजार फीट की ऊंचाई से कूदे नेवी कमांडो की मौत हो गई। नेवी कमांडो अंकुर शर्मा का पैराशूट हाईटेंशन लाइन में फंस गया। इसमें वह बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में घायल कमांडो को मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात मलपुरा ड्रॉपिंग जोन से 2 किमी दूर हुआ। हवाई जहाज से कूदे कमांडो को मलपुरा जोन में लैंडिंग करनी थी। मगर, तेज हवाओं के कारण कमांडो का पैराशूट 2 किमी दूर हाईटेंशन लाइन में फंस गया।
जम्मू-कश्मीर के रहने वाले नेवी कमांडो अंकुर शर्मा पैराशूट जंप की ट्रेनिंग के लिए कुछ दिन पहले ही आगरा एयरफोर्स स्टेशन आए थे। गुरुवार रात 11.30 बजे वह अंधेरे में जंप की ट्रेनिंग में शामिल हुए थे। एयरफोर्स स्टेशन से हवाई जहाज में सवार होने के बाद उन्होंने मलपुरा ड्रॉपिंग जोन के ऊपर छलांग लगाई थी।
घटना के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा रही है। इसके बाद शव को उनके घर के लिए रवाना किया जाएगा। शव के साथ सेना के जवान भी जाएंगे।
ग्रामीण महेंद्र सिंह, उनके भाई रूप किशोर फौजी और हवलदार धर्मेंद्र सिंह घटना के वक्त वहीं पास में ट्यूबवेल पर मौजूद थे। उन्होंने बताया, ”गुब्बारे को जलता देखा, तो हम लोग उसके नजदीक पहुंच गए। वहां पहुंचने पर जलता हुआ पैराशूट दिखा।
तभी जमीन पर कमांडो दर्द से कराहते हुए दिखे। कमांडो के कपड़े जले हुए थे। साथ ही शरीर के कई अंग भी झुलसे थे। उन्हें देखकर लग रहा था कि वह पैराशूट के साथ पहले हाईटेंशन लाइन पर गिरे होंगे। इसके बाद नीचे जमीन पर गिर गए। हाईटेंशन लाइन जमीन से 20 से 25 फीट की ऊंचाई पर है।
हवलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया, ;;इतनी ऊपर से गिरने के कारण नेवी कमांडो गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। हम लोगों ने कमांडो से बात भी करने की कोशिश की। लेकिन वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थे। हमें उनकी बात समझ में नहीं आ रहे थे।
हम लोगों ने मदद के लिए पुलिस को फोन किया। इसी दौरान कमांडो की जेब में रखे फोन की घंटी बजने लगी। हमने फोन उठाया। फोर्स के किसी कर्मचारी ने कमांडो को फोन किया था। हमने उन्हें घटना की जानकारी और अपनी लोकेशन बताई। कुछ ही देर में पुलिस और भारी संख्या में सेना के जवान भी वहां पहुंच गए। सेना के जवान कमांडो को अपने साथ ले गए।”
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी आगरा आकर विमान से छलांग लगा चुके हैं। एयरफोर्स ने उन्हें मानद उपाधि प्रदान की थी। इसी के चलते 2015−16 में एमएस धौनी ​​​​​​​आगरा आए और मलपुरा पीटीएस में उन्होंने पांच जंप लगाई थी। इनमें से चार जंप दिन में व एक जंप रात में की थी। इस ट्रेनिंग के बाद एयरफोर्स ने उन्हें पैरा जंपर का भी मेडल दिया।

सड़क दुर्घटना संबंधी प्रकरण में कार चालक को पुलिस ने दबोचा

सड़क दुर्घटना संबंधी प्रकरण में कार चालक को पुलिस ने दबोचा

मौके से 1 कार, 5274 रुपए बरामद

आगरा। कमिश्नरेट थाना डौकी पुलिस टीम द्वारा सड़क हादसे में जिम्मेदार चालक को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया

दिनांक 11/5/2023 को विक्रम सिंह द्वारा थाना डौकी में लिखित तहरीर दी कि उनके बड़े भाई के प्रपौत्र और परिवार के प्रपौत्र विद्यालय जाने के लिए प्रातः 7:00 स्कूली बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक कार टाटा नेक्सन गाड़ी नंबर यूपी 14 डीएम5274 चालक द्वारा जान से मारने की नियत से सड़क किनारे खड़े हुए बच्चों के ऊपर से गाड़ी निकाल दी जिसमें मौके पर दो बच्चों की मौत हो गई अन्य बच्चों को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया उपचार के दौरान एक बच्चे की मौत और हो गई 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए इस संबंध में थाना डौकी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 76/23 धारा 302/307 मैं अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 12/5/2023 को थाना पुलिस थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सड़क दुर्घटना प्रकरण के मामले का व्यक्ति मिलियन स्कूल के पास पेड़ की आड़ में छुप कर बैठा है थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुखबिर द्वारा बताई हुई जगह पर दबिश दी मौके से आकाश पुत्र सुभाष चंद्र निवासी प्रतापपुरा थाना वाह को गिरफ्तार किया गया। घटना से संबंधित 1 कार 5274 रुपए बरामद किए गए

शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी करने का आरोप, मामला पहुंचा थाने

शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी करने का आरोप, मामला पहुंचा थाने

शमसाबाद। थाना क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के साथ शिक्षक पर बदसलूकी करने का आरोप सामने आया है। सूचना पर पहुंची 112 डायल नंबर शिक्षक को थाने ले आई। मामला थाने पर आने के बाद रफा-दफा हो गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात महिला शिक्षिका का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में महिला शिक्षिका भी शिक्षक पर छात्राओं के साथ बदसलूकी और साथी अध्यापकों को मारने की धमकी देने का आरोप लगा रही है।

शुक्रवार को शमसाबाद थाना क्षेत्र के लहरा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से 112 पर शिकायत की गई कि विद्यालय में तैनात एक अध्यापक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ बदसलूकी और गलत हरकत कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 और इलाका पुलिस पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर पहुंच गई। ग्रामीणों के आरोप पर आरोपी शिक्षक को पुलिस थाने ले आई। मामला शांत नहीं हुआ जब तक एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लहरा में तैनात एक महिला शिक्षिका ने साथी शिक्षक पर आरोपों की झड़ी लगा दी। महिला अध्यापिका का साथी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि महिला शिक्षिका ने थाने पर कोई शिकायत पत्र नहीं दिया है। थानाध्यक्ष शमसाबाद आलोक कुमार दीक्षित ने बताया कि 112 की सूचना पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय लहरा गांव पुलिस पहुंची थी आरोपी शिक्षक आशुतोष शर्मा को पुलिस थाने ले आई। मामले की जांच पड़ताल की लेकिन कोई शिकायत पत्र ना मिलने की वजह से पूछताछ कर शिक्षक को छोड़ दिया गया।

डीएम ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

डीएम ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

मतगणना स्थल के 100 मीटर दायरे में फोन व तरल पदार्थ ले जाने पर रोक, सीसीटीवी की निगरानी में होगी काउंटिंग

आगरा। नगर निकाय चुनाव की 13 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर बुधवार को डीएम ने मंडी समिति में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि मतगणना के मतगणना स्थल के 100 मीटर की परिधि में मोबाइल और तरल पदार्थ ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से सभी आरओ,एआरओ नगर पंचायत, नगर पालिका व नगर निगम के प्रत्याशियों और एजेंटों के साथ मतगणना स्थल का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर लें। मंडी समिति में मतगणना पांडाल सीसीटीवी और वीडियोग्राफी होगी। मतगणना के लिए अलग-अलग टेबल की व्यवस्थाए की गई हैं। डीएम ने कहा कि सभी आरओ/एआरओ एजेंटों के साथ एक बार बैठक कर लें, जिससे प्रत्याशियों को मतगणना से संबंधित किसी प्रकार की समस्या न हो।
उन्होनें मतगणना स्थल पर वाहनों के आवागमन उनके स्थिति का जायजा लेते हुए पार्किंग पर साइन बोर्ड लगाया जाए के निर्देश दिए, जिससे किसी को कोई असुविधा न हो। डीएम ने शौचालय और साफ-सफाई तथा पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडी समिति में मतगणना के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं, ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न की जा सके। कल सभी आरओ/एआरओ का मतगणना के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री ए मणिकन्डन, अपर जिलाधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार, एसीएम व समस्त एसडीएम सहित निर्वाचन से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत

शमसाबाद। थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति की तालाब में गिरने से मौत हो गई। बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

शमसाबाद थाना क्षेत्र के बाकलपुर गांव में 68 वर्षीय गेंदालाल की तालाब में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गेंदालाल अपने घर की बाउंड्री वॉल पर बैठा था घर के बराबर में बड़ा तालाब है। बाउंड्री पर बैठे गेंदा लाल अचानक गश खाकर तालाब में गिरे पड़ा। परिजनों को जानकारी होते ही तालाब में रस्सी डालकर गेंदालाल का पुत्र कूद पड़ा। जब तक तालाब से गेंदालाल को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक गेंदालाल के परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहा था और हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था दो दिन पहले ही हॉस्पिटल से घर लेकर आए थे गुरुवार को अचानक ताला में गिरने से मौत हो गई।
आगरा पुलिस को अमेरिकी एजेंसी से मिला डाटा:,शास्त्रीपुरम में पकड़े गए ठगों के अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर से जुड़ा मामला

आगरा पुलिस को अमेरिकी एजेंसी से मिला डाटा:,शास्त्रीपुरम में पकड़े गए ठगों के अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर से जुड़ा मामला

आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में शास्त्रीपुरम में पकड़े गए ठगों के अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर से जुड़े मामले में पुलिस पीड़ितों से जुड़ा डाटा मिल गया है। अमेरिकी एजेंसी से मिले इस डाटा को पुलिस अब कोर्ट में प्रस्तुत करेगी। आगरा में गत मार्च माह में पुलिस ने फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का खुलासा किया था। पुलिस ने रेड कर संचालक समेत 7 लोगों को अरेस्ट किया था। ये लोग आगरा में बैठकर अमेरिका के नागरिकों को कॉल कर ठगते थे। पुलिस का आईटी सेल काफी समय से मामले की जांच कर रहा था। इनको जोइपर साफ्टवेयर के जरिए पकड़ा गया। ये लोग वोइप एप के जरिए कॉल करते थे। ताकि पुलिस जल्दी पकड़ न पाए। यह कॉल सेंटर शास्त्रीपुरम के सेक्टर-सी में संचालित हो रहा था। सेंटर पर युवक डेस्कटॉप के मॉनिटर स्क्रीन पर दिखाए गए इंटरनेशनल (यूएस) मोबाइल नंबरों पर हेडफोन लगाकर जोइपर साफ्टवेयर के माध्यम से वोइप पर कॉल करते मिले थे। पुलिस ने कॉल सेंटर तो बंद करा दिया था, लेकिन पीड़ित नहीं मिले थे। अमेरिकी एजेंसी एचएसआई (होम लेंड सिक्योरिटी इंवेस्टीगेशन) ने एक पीड़ित का डाटा आगरा पुलिस को भेजा है। पुलिस यह दस्तावेज कोर्ट में पेश करेगी। कॉल सेंटर ने लोन के नाम पर अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों ठगी की है। पुलिस ने दूतावास के जरिए अमेरिकी एजेंसी से संपर्क किया था। कॉल सेंटर संचालक अनुराग प्रताप सिंह ने सेंटर का रजिस्ट्रेशन डियोसा एसेट के नाम से कराया था। पूछताछ के पुलिस ने दावा किया था, कि आरोपी अब तक करोड़ों रुपए की ठगी का कर चुके हैं। रोजाना करीब 1 लाख रुपए के हिसाब से हर महीने 30 लाख का फ्रॉड करते थे। यह फर्जीवाड़ा 2021 से चल रहा था। बिटकॉइन के माध्यम से 3-4 लोगों को डिटेल भेजकर अमेरिकी लोगों से पैसा लेते थे। आरोपी युवक कॉल सेंटर संचालक अनुराग प्रताप के लिए काम करते थे। कॉल सेंटर संचालक ने ही उन्हें इसकी ट्रेनिंग दी थी कि विदेशी नागरिकों की निजी जानकारी कैसे एकत्र की जा सकती है।
कॉल सेंटर संचालक के संपर्क में 2-3 विदेशी नागरिक थे। ये लोग स्काइप आईडी के जरिए नंबर भेजते थे। उन नंबरों पर यहां से उनकी सोशल सिक्योरिटी और गुप्त सूचनाएं प्राप्त की जाती थीं। इसके बाद यह सारी जानकारी लिंक्ड-इन एप्प के जरिए 2-3 विदेशी नागरिकों की आईडी पर भेज दी जाती थी। इसके बदले प्रति व्यक्ति 30 से 40 डॉलर कमीशन गिफ्ट वाउचर के रूप में उसको भेजा जाता था।
आरोपियों में कॉल सेंटर संचालक अनुराग प्रताप सिंह समेत शिवम सागर उर्फ सिम्मू निवासी बाई का बाजार थाना सिकन्दरा, आशीष एस लाल निवासी आवास विकास कालोनी सिकन्दरा, अभिषेक चाहर निवासी बृज द्वारिका कालोनी पश्चिमपुरी, अभ्युदय फौजदार निवासी जनकपुरी कॉलोनी थाना शाहगंज, विलियमदास निवासी कृष्णा कॉलोनी देवरी रोड थाना सदर बाजार,यश पाराशर उर्फ शुभम पाराशर निवासी आवास विकास कॉलोनी शामिल थे।

महेवा धाम पर जनकल्याण को नवकुंडी शतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू,

महेवा धाम पर जनकल्याण को नवकुंडी शतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू,

पिनाहट। ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव करकौली के चंबल के बीहड़ में स्थित प्राचीन महेबा धाम शिवमंदिर पर जन कल्याण के लिए नवकुंडी शतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई। जिसमें भारी संख्या में भक्त सम्मिलित हुए।
जानकारी के अनुसार चंबल के बीहड़ में नदी किनारे बसा सैकड़ों वर्ष पुराना महेबाधाम शिव सिद्ध मंदिर जिसकी महिमा अलग ही है यहां जिस वक्त ने जो मांगा उसे बाबा ने दिया। आज तक कोई खाली हाथ नहीं लौटा ऐसी मान्यता है। 12 महीने भक्त यहां उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,राजस्थान दिल्ली ,हरियाणा से पूजा अर्चना करने के लिए दूरदराज से पहुंचते हैं। और उनकी मनोकामना भी भगवान शिव सिद्ध पूरी करते हैं। इसी महेवा धाम आश्रम पर कई संत मुनियों ने अपनी तपस्या को पूरा किया और गोलोक पधार गए। जन कल्याण हेतु भागवत, रामायण, पूजा अर्चना अक्षर धाम पर चलती रहती हैं। विश्व जनकल्याण के लिए महंत श्री श्री 1008 बाबा राम रूप दास जी के सानिध्य आशीर्वाद से महंत श्री श्री 108 राधिका दास जी महाराज धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा नवचंडी शतचंडी महायज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। गुरुवार से 101 कलश यात्रा के साथ महायज्ञ प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा में महिलाएं युवतियां शामिल हुई और चंबल नदी से कलसो को भरकर यज्ञ स्थान आश्रम पर लेकर पहुंची। जहां पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ शुरू हुई। शतचंडी महायज्ञ में भारी संख्या में दूरदराज से भक्त और श्रद्धालु पहुंचे हैं। जन कल्याण हेतु यज्ञ के कुंडों में आहुतियां शुरू हो गई है। 11 मई से महायज्ञ शुरू होकर 19 मई तक चलेगा जिसके बाद पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास बाउंड्री वाल थोड़ी ,मारपीट का आरोप 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास बाउंड्री वाल थोड़ी ,मारपीट का आरोप 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत छदामीपुरा मोड़ के पास नदगवां मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति की जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा बाउंड्री वाल तोड़कर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया विरोध करने पर पीड़ित व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र धनेशराम निवासी मोहल्ला पुरनपुरा कस्बा पिनाहट का आरोप है कि नदगवां मुख्य मार्ग पर छदामीपुरा मोड़ के पास प्रार्थी की भूमि है। जिसमें से कुछ जमीन उसके द्वारा विक्रय कर दी थी। बाकी जमीन पर दबंग लोग कब्जा करना चाहते हैं। पूर्व में उक्त दबंग लोगों द्वारा जमीन का फर्जी बैनामा करा कर भूमि को कब जाने की कोशिश की गई जिस के संबंध में आपत्ति लगाकर थाना बाह में धोखाधड़ी साजिशन जमीन को फर्जी बैनामा कराने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित की जमीन पर बाउंड्री वाल लगी हुई है। आरोप है कि बीते 3 मई को रात के समय दबंग लोग बिजेंद्र, भोला उर्फ विजय पुत्रगण रामस्वरूप निवासी मोहल्ला पूरनपुरा पिनाहट, उमेश मिश्रा निवासी क्योरी, केशव पुत्र महेश चंद्र निवासी नयापुरा पिनाहट, धर्मेंद्र पुत्र रामसेवक मोहल्ला पुरनपुरा पिनाहट लाठी-डंडे के साथ ट्रैक्टर लेकर आए। उक्त लोगों ने जबरन बाउंड्री वालों को ट्रैक्टर से तोड़ दिया। विरोध करने पर सभी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। उक्त लोग दबंग किस्म के भूमाफिया लोग हैं। जबरन जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। झूठे केसों में फंसाने की लगातार धमकियां दी गई। जिसे लेकर पीड़ित राजकुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर 5 आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली गलौज ,धमकी सहित तोड़फोड़ करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो बाइकों में हुई भिड़ंत तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

दो बाइकों में हुई भिड़ंत तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुनपुरा पुलिया के पास गुरुवार को दो बाइकों में भिड़ंत हो गई जिन पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार अनिल उम्र करीब 18 वर्ष निवासी गांव अर्जुनपुरा थाना पिनाहट गुरुवार को बाइक द्वारा अपनी बहिन भावना उम्र करीब 20 वर्ष के साथ बाजार जा रहा था तभी सामने से अशोक उम्र करीब 40 वर्ष निवासी गांव वृथला की बाइक से आमने सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया।

अज्ञात वाहन ने वृद्धा को मारी टक्कर मौके पर ही मौत

अज्ञात वाहन ने वृद्धा को मारी टक्कर मौके पर ही मौत

पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला भरी निवासी रामा देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी चरण सिंह बुधवार की देर शाम को अपने घर के दरवाजे से आवारा पशुओं को खदेड़ रही थी। बताया गया है कि आगरा बाह मुख्य मार्ग पर आवारा पशुओं को खरीदते समय वृद्धा महिला को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर परिजनों द्वारा थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई और ना ही कोई कार्रवाई कराई गई है। परिजनों द्वारा गुरुवार को वृद्ध महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।