फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
अयोध्या :—– *हिन्दी दैनिक जनमोर्चा के संपादक बरिष्ट पत्रकार शीतला सिंह का निधन*
अयोध्या :—–
*हिन्दी दैनिक जनमोर्चा के संपादक बरिष्ट पत्रकार शीतला सिंह का निधन*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
 जनमोर्चा हिन्दी दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार एवं सम्पादक श्री शीतला सिंह 94 वर्ष का आज दोपहर लगभग 3ः30 बजे जिला चिकित्सालय में निधन हो गया। श्री सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज घर से ही चल रहा था। इनके निधन पर जनपद अयोध्या के कई पत्रकारों ने श्री शीतला सिंह को पत्रकारिता क्षेत्र का एक स्तम्भ बताया। श्री सिंह यश भारती पुरस्कार से सम्मानित भी हुये है तथा भारत प्रेस परिषद के सदस्य भी रहे है तथा आजीवन जनमोर्चा के सम्पादक रहे एवं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद को सुशोभित किया है। जिला सूचना कार्यालय में उप निदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह ने श्री सिंह के निधन शोक संवेदना व्यक्त करते हुये अपनी श्रद्वांजलि अर्पित किया। कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्वासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी श्री मयंक तिवारी, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार वर्मा, लेखाकार श्री अवधेश कुमार जायसवाल, प्रचार सहायक श्री ऋषि सैनी, कम्प्यूटर आपरेटर राजित राम वर्मा, सहायक राम जी मौर्य, अनुसेवक विजय यादव, निरंजन यादव आदि उपस्थित थे।
अयोध्या:———–  *प्रापर्टी डीलर को धमकी देकर पांच लाख रुपये के रंगदारी माँगने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
अयोध्या:———–
*प्रापर्टी डीलर को धमकी देकर पांच लाख रुपये के रंगदारी माँगने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, श्री मुनिराज जी द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार सोनकर के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूदौली  श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष पटरंगा श्री ओमप्रकाश  के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 सुदर्शन प्रसाद आर्य , का0 अमरेश यादव का0 सौरव कुमार के थाना पटरंगा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 95/2023 धारा 386,506 भादवि0 मे वांछित चल रहे अभियुक्त अश्वनी कुमार यादव पुत्र रामसजीवन यादव को मुखविर की सूचना के आधार पर दिनांक 15.05.2023 को 21.30 बजे दुल्लापुर मोड़ निकट मवई चौराहा से पुलिस टीम द्वारा सफलता पूर्वक गिरफ्तार किया गया है । पंजीकृत अभियोग में उल्लेखित आरोपो के अनुसार अभियुक्त अश्वनी कुमार उपरोक्त के द्वारा वादी से ग्राम नेवरा एवं रानीमऊ में प्रापर्टी को लेकर साढे तीन लाख रुपये धमकी देकर वसूली की गयी थी एवं मवई चौराहे के निकट एक जमीन के सौदेबाजी को लेकर अभियुक्त के द्वारा धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी ।जिसमे अभियुक्त के द्वारा वादी मुकदमा को धमकी दिया कि पांच लाख रुपये रंगदारी के रुप मे नही दिये तो मवई चौराहे पर आग लगवाकर कानपुर बना दूंगा । उक्त घटना के सम्बन्ध मे वादी मुकदमा के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो से शिकायत की गयी जिसमे प्रथम दृष्टया जांचोपरान्त मामला सत्य पाये जाने पर अभियोग पंजीकृत किये जाने का निर्देश दिया गया था जिसके क्रम मे दिनांक 08.05.2023 को थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत होकर विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्त अश्वनी कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगो एवं पीड़ित द्वारा बताया गया कि अभियुक्त अश्वनी कुमार लोगो को धमकाकर ब्लैकमेलिंग करके पैसे की मांग करता है तथा न देने वालो के विरुद्ध अधिकारियो के समक्ष झूठी शिकायते करता है तथा लोगो को उकसाकर अमादा फौजदारी करता है। अपने ऊँचे रसूख के बल पर लोगो से जबरन धन उगाही करके अपने मंहगे शौक पालता है और उसी के द्वारा अपना एक गैंग तैयार कर लोगो को ब्लैकमेल करता है व पुलिस प्रशासन के समक्ष शिकायत करने पर उनको जानमाल की धमकी देता है। अभियुक्त के विरुद्ध आरोपो के आधार पर साक्ष्य संकलित कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार  अभियुक्त का नाम व पता-
1.अश्वनी कुमार यादव पुत्र रामसजीवन यादव निवासी ग्राम नेवरा थाना मवई जनपद अयोध्या
बरामदगी का विवरण-
1- VIVO- IMEI-869329053456532
2. VIVO- IMEI – 867718057963630
3. एक अदद XUV नं0 – UP 41 BB 4300
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. श्री ओमप्रकाश थानाध्यक्ष  थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
2.उ0नि0 श्री सुदर्शन प्रसाद आर्य थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
3. का0 अमरेश यादव थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
4.का0 सौरव कुमार थाना पटरंगा जनपद अयोध्या।
अयोध्या:—— *समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने अपने नवनिर्वाचित नगर निगम के पार्षदों का पार्टी कार्यालय पर किया भव्य स्वागत*
अयोध्या:——
*समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने अपने नवनिर्वाचित नगर निगम के पार्षदों का पार्टी कार्यालय पर किया भव्य स्वागत*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
आज समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने अयोध्या नगर निगम में सपा के जीते हुए नवनिर्वाचित पार्षदों  का पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर भव्य स्वागत किया जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महासचिव हामिद जाफर  मीसम ने किया महानगर प्रवक्ता एडवोकेट राकेश यादव ने बताया स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव मौजूद रहे इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन,दादा जय शंकर पांडे मेयर प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों लक्ष्मण घाट से  प्रिया शुक्ला, अश्वनी पुरम -जगत नारायण यादव, हनुमंत नगर -मोहम्मद राशिद सलीम घोसी, सुभाष चंद्र बोस – अर्जुन यादव सोमू, साकेत नगर – कौसर पत्नी मंसूर अहमद, कौशलपुरी- धर्मवीर, अशफाक उल्ला खा- अखिलेश पांडे, परमहंस रामचंद्र दास- कृष्ण गोपाल यादव, चौधरी चरण सिंह – मुकेश कुमार कोरी , पुरुषोत्तम नगर – श्रीमती ज्ञानमती, बड़ी देवकाली – सर्वजीत यादव, लक्ष्मी सागर नगर – वकार अहमद, चंद्रशेखर नगर – विशाल पाल, अग्रसेन नगर- श्रीमती शाहनूर बानू, राम मनोहर लोहिया – राम भवन यादव, सरदार पटेल- श्रीमती इंदिरा वती यादव,दशरथ कुंडश्रीमती ज्ञानमती यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई और शुभकामना देते हैं कहां सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों मे  अपने वार्ड वासियों से मिलकर उनका धन्यवाद करते हुए  किए गए वादों को पूरा करने का काम करें जिससे अयोधया का पूर्ण रूप से विकास हो सके जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सभी पार्षदों को बधाई देते हुए उनको जनहित के मुद्दे को उठाने के लिए कहा इस मौके पर डॉ आशीष पांडे दीपू ने सभी को बधाई देते हुए कहा  हम  जनता के बीच में जाएंगे और आप लोगों के साथ उनकी समस्याओं और नगर निगम के विकास के लिए जो भी कार्य होगा उसे आप लोगों के साथ मिलकर करने का प्रयास करेंगे महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने स्वागत समारोह में आए हुए सभी पार्षदों को धन्यवाद देते हुए जनता के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने एवं नगर निगम को सुंदर  स्वच्छ और अयोध्या को विकास पर ले जाने का काम करें  स्वागत समारोह में  जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, रामअचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, बलराम मौर्या, बब्बन प्रधान, महिला महानगर अध्यक्ष सरोज यादव , महासचिव  अपर्णा जयसवाल, पंकज पांडे,, सूर्यभान यादव, मंजीत यादव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शाहबाज लकी, इश्तियाक खान, आदि ने  सभी  जीते हुए  नवनिर्वाचित पार्षदों का मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए उन्हें  बधाई और शुभकामनाएं दी।
अयोध्या:—– *निकाय चुनाव के बाद दर्जनों कांग्रेसी हुए पार्टी से जुदा*

अयोध्या:—–
*निकाय चुनाव के बाद दर्जनों कांग्रेसी हुए पार्टी से जुदा*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ पूर्व पीसीसी सदस्य व जिला प्रवक्ता,जिला सचिव मोहम्मद अहमद टीटू, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग नंद कुमार जिला सचिव कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जफर हसन बब्लू,अग्रसेन वार्ड से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं श्रीमती शबीना बानी,इमरान अहमद,महानगर कांग्रेस कमेटी के महात्मा गांधी वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद,अग्रसेन वार्ड अध्यक्ष मुन्ने बाबू खान ने पार्टी के पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इन नेताओं ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निश्चित रूप से सर्वधर्म समभाव,एकता,प्यार और देश को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए कटिबद्ध पार्टी है श्रीमती सोनिया गांधी,राहुल गांधी ,श्रीमती प्रियंका गांधी की मेहनत को बारंबार प्रणाम करता हूं जो हर कठिन से कठिन मोर्चे पर डट कर पूरी ताकत से सामना करते चले आ रहे हैं लेकिन अयोध्या कांग्रेस के पदाधिकारी दिशा विहीन हो गए हैं। जिसके चलते कर्मठ,ईमानदार,संघर्ष करने वाले नेताओं को पद एवं सम्मान नहीं मिल पा रहा है। पार्टी से गद्दारी करने वाले एवं चाटुकारिता करने वालों को पद व सम्मान बांटा जा रहा है मिलता है। बताते चलें जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ पूर्व में विगत कई वर्षों से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे हैं इन्होंने शहर युवा कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष, शहर युवक कांग्रेस मीडिया प्रभारी,शहर कांग्रेस कमेटी महासचिव,शहर कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता महानगर कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जिला,कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सहित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं इनके जाने से निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है।

अयोध्या:——- *संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की मौत,रेलवे पटरी के किनारे मिला शव*
अयोध्या:——-
*संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की मौत,रेलवे पटरी के किनारे मिला शव*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के देवापुर के पास रेलवे लाइन के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक का रेलवे पटरी के किनारे शव मिलने से हलचल मच गई , सिर पर चोट व शरीर में रगड़ के निशान, शव के पास से शराब की दो पाउच, बिसलेरी की बोतल,एक प्लास्टिक के गिलास व साइकिल बरामद हुई है
       पुलिस के अनुसार शव के पास से शराब की दो पाउच, बिसलेरी की बोतल,एक प्लास्टिक के गिलास व साइकिल मिली है। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ही रूपापुर गोविंदपुर का ट्रक चालक रहने वाला बताया जाता है। जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त हुई है।14 मई की शाम लगभग 7:30 बजे घर से ट्रक चालक निकला था। घर में एक लड़की की सगाई थी। हत्या या हादसा,पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
     मामले की सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने की संभावना प्रतीत होती है। मृतक की पहचान गोविंदपुर निवासी मनजीत कोरी उम्र 24 पुत्र दीनानाथ कोरी के रूप में हुई है।मनजीत अविवाहिता था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
अयोध्या:———– *रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण अगले सप्ताह से हो सकता है शुरू*
अयोध्या:———–
*रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण अगले सप्ताह से हो सकता है शुरू*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफअयोध्या
 रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है। मूर्ति बनाने वाले कारीगरों का 16 अप्रैल से अयोध्या आगमन शुरू हो जाएगा। तय हुआ है कि तीन पत्थरों पर अचल मूर्ति को आकार दिया जाएगा। इनमें से सर्वोत्तम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
       राममंदिर में रामलला की दो मूर्तियां विराजित करने की श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की योजना है। अस्थायी राममंदिर में वर्तमान में पूजित-प्रतिष्ठित रामलला स्थायी गर्भगृह में उत्सव मूर्ति के रूप में विराजित किए जाएंगे। जबकि एक अचल मूर्ति का भी निर्माण ट्रस्ट करा रहा है। इसकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मूर्ति पांच फीट ऊंची होगी। फाउंडेेशन के साथ मूर्ति की कुल ऊंचाई करीब आठ फीट हो जाएगी।
       अचल मूर्ति निर्माण को लेकर देश-विदेश के अच्छे से अच्छे पत्थर मंगाए गए हैं। इनमें नेपाल से आई देवशिला भी शामिल है। अभी इन पत्थरों के परीक्षण का काम चल रहा है। इसी माह के अंत में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होनी है। बैठक में मूर्ति निर्माण को लेकर मंथन होगा। ट्रस्ट सूत्रों ने बताया कि परीक्षण के बाद यह तय किया गया है कि रामलला की तीन अचल मूर्तियां बनाई जाएंगीं।
      कर्नाटक, राजस्थान व नेपाल की देवशिला पर मूर्ति को आकार दिया जाएगा। इन तीनों में से जो मूर्ति सर्वोत्तम होगी उसे स्थायी गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठित किया जाएगा। वहीं मूर्ति का निर्माण उड़ीसा, कर्नाटक व राजस्थान के कारीगर अयोध्या में ही करेंगे।
अयोध्या:—- *नेपाल नरेश ने परिवार के साथ रामलला का किया दर्शन
अयोध्या:—-
*नेपाल नरेश ने परिवार के साथ रामलला का किया दर्शन*
*हनुमागढ़ी पर टेका माथा, राममंदिर निर्माण का किया अवलोकन*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम सिंह रविवार को परिवार के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने  रामलला का दर्शन किया साथ ही मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया। उन्होंने हनुमानगढ़ी पर माथा टेका और राम की पैड़ी पर भी पहुंचे।  नेपाल नरेश उत्तर प्रदेश में प्रवास पर पहुंचे थे। सुबह अयोध्या में दर्शन पूजन करने की इच्छा जाहिर की तो प्रदेश सरकार के निर्देश पर राज्य अतिथि के रूप में नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र बीर विक्रम शाह अपनी पत्नी और परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में कुछ समय के लिए रुके और कड़ी सुरक्षा के बीच हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन करने पहुंचे। दर्शन पूजन कर प्रसन्नता जाहिर की।
 अयोध्या:——- *महाराजगंज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार*
 अयोध्या:——-
*महाराजगंज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार*
 मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
महाराजगंज पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर पास्को एक्ट के अंतर्गत जेल भेज दिया। महाराजगंज थाना अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के माझा पिपरी संग्राम मूड़ा डीहा के मूल निवासी व पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के बैसिंह पूरे पहलवान के वर्तमान निवासी रमेश कुमार यादव पुत्र बंसराज यादव जो कि नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप में पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है जो वांछित चल रहा था मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल करुणानिधि सिंह, कांस्टेबल संदीप चौधरी अनुपम सिंह ने रविवार दोपहर सरायराशी महाविद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। पास्को एक्ट के आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
अयोध्या:—— *मदर्स डे के अवसर पर परिचर्चा व सम्मान समारोह आयोजित
अयोध्या:——
*मदर्स डे के अवसर पर परिचर्चा व सम्मान समारोह आयोजित*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
आज 14 मई मातृ दिवस मदर्स डे के शुभ अवसर पर अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला वृद्धा आश्रम श्रवण कुंज मंदिर नया घाट अयोध्या में परिचर्चा व सम्मान समारोह आयोजित करके वह दो माताओं को मातृश्री सम्मान देकर धूमधाम से आयोजित किया गया
         कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महंत डॉ ममता शास्त्री दर्शन भवन जानकी घाट व विशिष्ट अतिथि महंत रामेश्वरी दासी श्रवण कुंज मंदिर अयोध्या ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण वह दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा संरक्षक डॉ जावेद अख्तर संरक्षक प्रीतम सिंह संरक्षक राम बहल महामंत्री प्रतीक भज्जा कोषाध्यक्ष एकता टंडन नीलम श्रीवास्तव आरती शुक्ला ने अतिथियों का माल्यार्पण वह पटका बनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व अभिनंदन किया इस अवसर पर अतिथियों द्वारा श्रीमती अंजली सिंह माता ऋषि सिंह विजेता इंडियन आइडल तथा जिले की जानी-मानी कवित्री श्रीमती सुषमा वर्मा को मातोश्री सम्मान से सम्मानित किया जिसका स्वागत व अभिनंदन सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं पुरुषों ने तालियों की गड़गड़ाहट से किया
     इस अवसर पर मुख्य अतिथि महंत डॉ ममता शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि मां हमारी पहेली अध्यात्मिक गुरु होती है जो हमें सही मार्गदर्शन पर ले जाने का मार्ग दिखाती है हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं खोना चाहते मां जगजननी है विशिष्ट अतिथि महंत रामेश्वरी दासी.ने कहा कि मां का आंचल अपनी संतान के लिए छोटा नहीं पड़ता मां का प्रेम अपनी संतान के लिए अटूट होता है ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा ने कहा कि मां ममता की मूर्ति है मां की ममता अनमोल होती है जिसका कोई मूल्य तोड़ नहीं है वह दुनिया की सबसे कीमती और ताकतवर होती है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती मीनू कपूर पूर्व प्रधानाचार्य आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने कहा कि मां का रिश्ता हुआ प्रेम अपने पुत्र के लिए गहरा वह अटूट होता है जिसका कर संतान कभी नहीं चुका सकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संरक्षक डॉक्टर जावेद अख्तर ने अपने संबोधन में कहां की मां अपने पुत्र के लिए किसी स्तर तक जा सकती है वह धन्य है कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली कवित्री श्रीमती उस्मा वर्मा कवित्री अर्चना द्विवेदी कवित्री सुनीता पाठक ने अपनी रचनाओं से लोगों काम मनमोहित कर दिया कार्यक्रम को मुख्य रूप से संबोधित करने वालों में ट्रस्ट के संरक्षक प्रीतम सिंह राम बह ल उपाध्यक्ष कविंद्र साहनी महिला सेना की अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता भारती सिंह ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सचिन सरीन कोषाध्यक्ष एकता टंडन ऋषि सिंह के पिता राजेंद्र सिंह जी सचिव नीलम श्रीवास्तव सचिव मंजूर खान मीना अवस्थी बबीता यादव सुचिता बल्ला आरती शुक्ला मीना श्रीवास्तव आकांक्षा सिंह आशीष कौर शशि रावत अमित कुमार रामसुंदर मीना श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल थे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मीनू कपूर पूर्व प्रधानाचार्य व संचालन ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष एकता टंडन ने किया कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे कार्यक्रम में आए हुए लोगों का अभिवादन ट्रस्ट के सम्मानित सदस्य आरती शुक्ला ने किया।
अयोध्या:—— *बीकापुर नगर पंचायत मे पहली बार खिला कमल राकेश पांडेय राना बने अध्यक्ष *

अयोध्या:——
*बीकापुर नगर पंचायत मे पहली बार खिला कमल राकेश पांडेय राना बने अध्यक्ष *
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
नगर पंचायत बीकापुर मे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और वीडियोग्राफी के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न हुई। उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी, कोतवाल राजेश कुमार राय की देखरेख और सुरक्षा व्यवस्था के बीच में मतगणना कराई गई। अध्यक्ष पद और वार्ड सभासद पद के निर्वाचित घोषित किए गए उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारी द्वारा जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी राकेश पांडे राना ने 2090 मत पाकर 331 मतों से जीत हासिल किया है। बीकापुर नगर पंचायत में पहली बार राकेश पांडे राना भगवा फहराने में सफल रहे। पिछले चार चुनाव से राकेश पांडे राना अध्यक्ष पद पर कड़ा संघर्ष कर रहे थे एक बार उनकी माताजी, एक बार उनकी पत्नी और दो बार से वह खुद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे थे। पिछली बार 2017 के चुनाव में रनर थे। लेकिन इस बार उनके द्वारा घड़ी मुकाबले की बीच सम्मानजनक जीत हासिल की गई है। भाजपा उम्मीदवार की जीत पर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने पहुंचकर जीत की बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है। नगर पंचायत के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी लालमणि निषाद को 1759 मत मिले हैं। और तीसरे स्थान पर रहे सपा उम्मीदवार निवर्तमान चेयरमैन जुग्गीलाल यादव को 1565 मतों से संतोष करना पड़ा। नगर पंचायत के गठन के बाद पहली बार सामान्य जाति के उम्मीदवार को चुनाव में सफलता मिली है। निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार पांडे ने बताया कि निर्वाचित किए गए सभी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।