पर्यवेक्षक और डीएम ने सभी जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ की समीक्षा बैठक
अयोध्या:—–
* पर्यवेक्षक और डीएम ने सभी जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ की समीक्षा बैठक*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षक अरुण प्रकाश की अध्यक्षता में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार की उपस्थिति में जिले के सभी जोनल सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक की गई । समीक्षा बैठक में पर्यवेक्षक अरुण प्रकाश द्वारा सभी जोनल सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मतदान प्रक्रिया को शांत समय से शांत सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के बारे में विस्तार से बताया गया । मतदान कर्मियों को ले जाने वाले वाहनों की क्रमवार पंपलेट चस्पा कर खड़ी कराए जाने, सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा बनाई गई पीठासीन अधिकारियों के मोबाइल नंबर की सूची पास रखने, किसी भी प्रकार की घटना समस्या में तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट से अधिकारी से वार्ता कर समस्याओं का निराकरण करने संबंधित कई विषयों पर जानकारी प्रदान किया । इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह सहित सभी जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे ।
राम राज्य के निर्माण में स्थानीय चुनाव में करें सहयोग:—- सीएम योगी आदित्यनाथ
अयोध्या:———
*राम राज्य के निर्माण में स्थानीय चुनाव में करें सहयोग:—- सीएम योगी आदित्यनाथ*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का नगर निकाय चुनाव में प्रदेश के तीन जनपदों का भ्रमण रहा, जिसमें बाराबंकी, मिर्जापुर एवं अयोध्या जनपद शामिल है। अयोध्या में मुख्यमंत्री जी द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष एवं छोटी छावनी के प्रमुख पूज्य नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में प्रबुद्व सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री जी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसमें अयोध्या के संत महापुरूष, पूज्य महंतों एवं प्रबुद्वजनों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री जी ने संतों का स्वागत करते हुये कहा कि अयोध्या 500 वर्षो से उपेक्षित थी हमारी सरकार बनने के बाद हमने दीपोत्सव 2017 में शुरू किया तथा छठवे दीपोत्सव में स्वयं प्रधानमंत्री जी ने स्वयं इसको गरिमा प्रदान की। अयोध्या की पहचान साधु महात्माओं, दीपोत्सव आदि से बनी है। भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है जो सभी के आस्था का केन्द्र है। इस अवसर पर पूज्य संत श्री नृत्यगोपाल दास जी, उत्तराधिकारी श्री कमल नयन जी, रामजन्मभूमि न्यास के महासचिव श्री चम्पत राय जी सहित सभी के सहयोग की सराहना करता हूं, जिससे कि रामराज्य के निर्माण में स्थानीय चुनाव में सहयोग करें। इस कार्यक्रम के साथ साथ अयोध्या के विकास में अपना सहयोग करें। मुख्यमंत्री के आगमन में शासकीय ड्युटी में सभी जोनल व सेक्टर मजिस्टेªट तैनात रहे तथा इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी अयोध्या से गोरखपुर के लिए रवाना हुये। उक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जनपद के प्रभारी श्री सूर्यप्रताप शाही मौजूद रहे।
अवध विश्वविद्यालय में 383 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
अयोध्या:—-
*अवध विश्वविद्यालय में 383 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देशन में तीसरे दिन शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसमें करीब 383 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस स्वास्थ्य परीक्षण में 30 प्रतिशत लोगों में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) पाया गया। वहीं 12 प्रतिशत लोगों में लीवर से जुड़ी समस्याएं पाई गई। वही 12 प्रतिशत लोगों में हाइपोथायराडिज्म के भी लक्षण पाये गये। इसके अलावा कुछ लोगों में स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी पाई गई। विश्वविद्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सा प्रभारी डाॅ0 दीपशिखा चैधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय में तीन, चार व आठ तारीख को शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें लोगों के ब्लड प्रेशर का माप किया गया। इसके अलावा सभी के ब्लड सैंपल लिए गए। जिनमें उक्त स्वास्थ्य संबंधित समस्या के लक्षण पाये गये। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को नियमित दिनचर्या के साथ उचित उपचार एवं सावधानी के लिए परामर्श दी गई है। इस स्वास्थ्य परीक्षण में डाॅ0 दीपशा दूबे, अमरनाथ पाण्डेय पद्माम देवी सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा।
लखनऊ जा रही बस पेड़ से टकराई, 7 घायल
बीकापुर में बीएसफ जवानों संग पैदल गश्त कर पुलिस ने कराया सुरक्षा का अहसास
अयोध्या:—–
बीकापुर में बीएसफ जवानों संग पैदल गश्त कर पुलिस ने कराया सुरक्षा का अहसास
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
निकाय चुनाव को लेकर बीएसएफ के जवानों के साथ कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह कस्बा बाजार सहित नगर पंचायत क्षेत्र में पैदल गस्त कर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया। उन्होंने दुकानदारों तथा मतदाताओं से संवाद स्थापित करके अधिक से अधिक मतदान करने का अपील किया और कहा कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में ना आए और निर्भीक होकर मतदान कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। अवैध शराब की बिक्री गैर कनूनी अनैतिक कार्य करके चुनाव प्रभावित करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी पुलिस प्रशासन प्रत्याशियों और उनकी गतिविधियों पर भी नजर रख रहा है। शुचिता पूर्ण ढंग से नगर पंचायत का चुनाव संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस तत्पर है किसी भी हालत में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाजार में दुकानदारों को भी हिदायत दी गई है शाम को निर्धारित समय तक दुकान खोलें और भीड़ इकट्ठा ना होने दें। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों को भी चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार चुनाव संपन्न कराने के लिए रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के साथ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

