फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सिद्धार्थनगर: बीएलओ ने स्थानीय व्यक्ति पर धमकी व सरकारी कार्य में बाधा का आरोप, मुकदमा दर्ज

जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में एक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्लॉक भनवापुर अंतर्गत ग्राम सिरसिया निवासी पंचायत सहायक एवं बीएलओ सुदामा यादव ने थाना डुमरियागंज में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ग्राम सेखुई गोवर्धन निवासी रामफेर उर्फ अंशु यादव द्वारा उन्हें लगातार फोन कर स्वयं को लखनऊ सचिवालय से जुड़ा अधिकारी बताकर दबाव बनाया जा रहा था।
शिकायत में कहा गया है कि बीएलओ के रूप में बूथ संख्या 21, ग्राम पंचायत महतिनिया खुर्द में ड्यूटी के दौरान उनसे कार्य को “अपने हिसाब से” करने का दबाव डाला गया। आरोप है कि मना करने पर रास्ते में रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
तहरीर में यह भी उल्लेख है कि प्रार्थी को कई बार जान से मारने की धमकी दी गई। यह घटना 12 फरवरी 2026 की बताई गई है, जबकि प्रार्थना पत्र 14 फरवरी 2026 को थाना में दिया गया।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की सत्यता की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का पक्ष:
थाना स्तर पर अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रक्रिया जारी है। तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


यह समाचार पुलिस में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) के आधार पर तैयार किया गया है। आरोपों की पुष्टि जांच के उपरांत ही होगी। समाचार का उद्देश्य किसी की छवि धूमिल करना नहीं, बल्कि उपलब्ध आधिकारिक जानकारी को प्रस्तुत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *