फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
फर्जी जमीन सौदे का मामला उजागर, राजस्व निरीक्षक निलंबित
Spread the love

शिकायत के बाद जांच में अनियमितताओं के संकेत, प्रशासन ने की तत्काल कार्रवाई
IMG 20260403 WA1515
सिद्धार्थनगर। जिले में कथित फर्जी जमीन विक्रय के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए राजस्व निरीक्षक अब्दुल गफ्फार को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सिविल लाइंस निवासी आरती वर्मा की शिकायत पर कराई गई प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई है।
आधिकारिक जांच आख्या में यह संकेत मिला है कि गाटा संख्या 367 से संबंधित भूमि के विक्रय में प्रक्रिया संबंधी गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। उक्त भूमि के स्वामित्व को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं पाई गई, जिसके चलते तत्कालीन लेखपाल के रूप में कार्यरत रहे संबंधित अधिकारी की भूमिका संदिग्ध मानी गई है।
प्रथम दृष्टया तथ्यों के आधार पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों पर आधारित है और अंतिम निर्णय विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा।
निलंबन अवधि के दौरान संबंधित कर्मचारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
मामले की गहन जांच के लिए उपजिलाधिकारी बांसी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि यदि विस्तृत जांच में आरोपों की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।