फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सिद्धार्थनगर महोत्सव में गूंजी उन्नत खेती और.. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे मौजूद आत्मनिर्भर कृषि की आवाज

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 के चौथे दिन आयोजित रबी किसान मेला कृषि उन्नयन, नवाचार और किसान सशक्तिकरण का बड़ा मंच बना। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने किसानों में उत्साह भर दिया।

कृषि मंत्री का भव्य स्वागत

रबी किसान मेले के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही उपस्थित रहे। उनके साथ सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री जी का बुके देकर स्वागत किया गया।

किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़”— कृषि मंत्री

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि गौतम बुद्ध की धरती से शांति और करुणा का संदेश पूरी दुनिया में गया है, और आज यही धरती कृषि प्रगति की मिसाल बन रही है। उन्होंने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था 11वें से दूसरे पायदान तक पहुंची

यूपी बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकला

कोरोना काल में किसानों ने अर्थव्यवस्था संभाली उन्नत तकनीक व वैज्ञानिक खेती अपनाना जरूरी उन्होंने कहा कि कालानमक चावल ओडीओपी में शामिल होने के बाद इसकी खेती 24,000 हेक्टेयर तक पहुंच गई है। जिले में 19 एफपीओ सक्रिय हैं।

किसानों के लिए बड़े निर्देश

मंत्री ने जिलाधिकारी को शोहरतगढ़/बर्डपुर में दूसरी कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर के लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया: 9.5 लाख कुंतल गेहूं बीज 50% अनुदान पर दिया गया। यूपी देश का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य बना। 2.60 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ। किसान फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं।

दलहन–तिलहन और जैविक खेती पर जोर

मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे केवल धान-गेहूं तक सीमित न रहें, बल्कि दलहन और तिलहन उत्पादन बढ़ाएं। रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खाद के उपयोग पर बल दिया गया।

सांसद जगदम्बिका पाल ने बताया कालानमक का गौरव

सांसद ने कहा कि कालानमक चावल जो विलुप्ति के कगार पर था, आज अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि:

पहले 2,000 हेक्टेयर में खेती, अब 18,000+ हेक्टेयर। 27 देशों के साथ समझौते से निर्यात आसान। सिद्धार्थनगर की पहचान अब कालानमक, मत्स्य और मखाना से

विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष का संबोधन

विधायक श्यामधनी राही ने कृषि यंत्रों पर अनुदान और किसान सम्मान निधि को किसानों के लिए वरदान बताया। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

स्टॉल भ्रमण और नवाचार

मंत्री जी ने सांसद व विधायक के साथ कालानमक चावल के स्टॉल का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में मखाना खेती व शोध कार्य का भी अवलोकन किया गया।

आशा संगिनियों और किसानों का सम्मान

तीन आशा संगिनियों को बेहतर कार्य के लिए सांकेतिक चेक व प्रशस्ति पत्र दिए गए। प्रगतिशील किसानों और स्टॉल लगाने वालों को भी सम्मानित किया गया।

प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी सहित जिला प्रशासन ने कृषि मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

उपस्थित रहे अधिकारी

संयुक्त कृषि निदेशक, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *