फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
पिनाहट के कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने मैथमेटिक्स में पाएं 99% अंक

सुमित शर्मा पिनाहट आगरा

पिनाहट के कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने मैथमेटिक्स में पाएं 99% अंक

पिनाहट।पिनाहट कस्बा निवासी कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में मैथमेटिक्स में 99% अंक पाकर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है।

जानकारी के अनुसार कस्बा पिनाहट निवासी वैभव पाराशर पुत्र देवी शरण पाराशर महावीर जी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद में दसवीं का छात्र है। शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड के 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।जिसमें कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने मैथमेटिक्स में 99% अंक हासिल कर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है।वही दसवीं की परीक्षा में कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने 91.6% अंक हासिल किए हैं

पिनाहट के कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने मैथमेटिक्स में पाएं 99% अंक

सुमित शर्मा पिनाहट आगरा

पिनाहट के कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने मैथमेटिक्स में पाएं 99% अंक

पिनाहट।पिनाहट कस्बा निवासी कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में मैथमेटिक्स में 99% अंक पाकर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है।

जानकारी के अनुसार कस्बा पिनाहट निवासी वैभव पाराशर पुत्र देवी शरण पाराशर महावीर जी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद में दसवीं का छात्र है। शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड के 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।जिसमें कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने मैथमेटिक्स में 99% अंक हासिल कर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है।वही दसवीं की परीक्षा में कक्षा 10 के छात्र वैभव पाराशर ने 91.6% अंक हासिल किए हैं

राष्ट्र धर्म प्रचारक मोहित महाराज की भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

राष्ट्र धर्म प्रचारक मोहित महाराज की भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

भक्त प्रहलाद ने माँ के गर्भ में ही संस्कार प्राप्त कर लिये थे :- मोहित महाराज

टूंडला,फिरोजाबाद। धर्म प्रचारक मोहित जी महाराज की भागवत कथा टूंडला के नगला दत्त में विगत दिनों से चल रही है।जिसमें 2दिन से लगातार भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है। कथा पंडाल में भक्तों का कथा में आनंद देखते ही बनता है।वहीं राष्ट्र धर्म प्रचारक मोहित महाराज ने बताया कि आज की कथा में भक्तों को बुराई पर अच्छाई की जीत के बारे में बताया गया। कि सदैव अच्छे काम करने चाहिए और सदैव बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। आज कथा में शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग भी हुआ। जब शिव और पार्वती का विवाह होने वाला था, तो एक बड़ी सुंदर घटना हुई। उनका विवाह की तैयारी बहुत ही भव्य पैमाने पर हो रही थी। इससे पहले ऐसा विवाह कभी नहीं हुआ था। शिव -जो दुनिया के सबसे तेजस्वी प्राणी थे – एक दूसरे प्राणी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने वाले थे। उनकी शादी में बड़े से बड़े और छोटे से छोटे मनुष्य शामिल हुए। सभी देवता तो वहां मौजूद थे ही, साथ ही असुर भी वहां पहुंचे। आम तौर पर जहां देवता जाते थे, वहां असुर जाने से मना कर देते थे और जहां असुर जाते थे, वहां देवता नहीं जाते थे।
आगे की कथा में भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाई प्रह्लाद के बारे में बताया कि उन्होंने मां के गर्भ में ही भक्ति के संस्कार ग्रहण कर लिए थे। नारद जैसे परम भागवत का सान्निध्य मिलने पर दैत्यकुल में जन्म लेते हुए भी प्रह्लाद बचपन से ही भक्त हो गए। प्रह्लाद को भक्त बनता देख पिता हिरण्यकश्यप ने पुत्र को दैत्यगुरु शुक्राचार्य के आश्रम में भी भेजा।
कथा में भक्तजन भजनों पर आनंद के साथ खूब झूमे और गधा का भरपूर आनंद लिया कथा में मुख रुप से वैशाली, प्रियंका, हिमांशी,अंजली ,शालू गौरव शर्मा, वर्षा,विशाल,ओमकार,सचिन आदि प्रमुख थे और कथा की व्यवस्थाएं संभाली।

पुलिसकर्मियों ने की आर्म्स ड्रिल और फिजिकल एक्सरसाइज

पुलिसकर्मियों ने की आर्म्स ड्रिल और फिजिकल एक्सरसाइज

आगरा पुलिस लाइन में हुई वीकली परेड, वर्दी और टर्न आउट चेक किया गया

आगरा। आगरा पुलिस लाइन में शुक्रवार को वीकली परेड का आयोजन हुआ। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने निरीक्षण दौरान पुलिस लाइन का भ्रमण कर क्वार्टर गार्ड, अस्तबल, बैरिक, स्टोर, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर वीकली परेड की सलामी लेते हुए डीसीपी सिटी विकास कुमार ने परेड के दौरान फुट ड्रिल, आर्म्स ड्रिल व अन्य फिजिकल एक्सरसाइज कराई। परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों की वर्दी एवं टर्नआउट को चेक कराया गया। परेड निरीक्षण के बाद क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली गई। पुलिस लाइन का भ्रमण करते हुए क्वार्टर गार्ड, अस्तबल, बैरक, स्टोर, कैंटीन, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया गया। कर्मचारियों की सुविधा के लिए बैरक में कूलर-पंखे लगवाने के लिए भी उन्होंने आदेश दिए।
इस अवसर पर फुट ड्रिल करते हुए पुलिस कर्मी उत्साहित दिखे। आर्म्स ड्रिल के दौरान पुलिस कर्मियों से डीसीपी सिटी ने कई सवाल पूछे। अस्तबल में घोड़ों के रख-रखाव की जानकारी ली। कैंटीन में सामान की उपलब्धता के बारे में पूछा। बैरक में पहुंचने पर उन्हें वहां कूलर और पंखों की आवश्यकता बताई गई।
इस पर उन्होंने गर्मी का मौसम देखते हुए तुरंत ही इसके इंतजाम किए जाने के आदेश कर दिए। फिजिकल फिटनेस को लेकर पुलिसकर्मियों को जागरूक किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त लाइन, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आगरा में 63 शिक्षकों को दिया सेवा समाप्ति का नोटिस:,स्कूल से गायब रहने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई

आगरा में 63 शिक्षकों को दिया सेवा समाप्ति का नोटिस:,स्कूल से गायब रहने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई

आगरा। आगरा में बच्चों को शैक्षिक बनाने की जिम्मेदारी निभाने वाले शिक्षकों पर गैर जिम्मेदारी और स्कूल से नदारद रहने का आरोप लगा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने आगरा के ऐसे 63 शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। इन शिक्षकों के पास 3 दिन का समय है, जिसमें यह अपना पक्ष रख सकते हैं। परिषदीय स्कूलों का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए सरकार द्वारा काबिल शिक्षक और उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही है। लेकिन परिषदीय स्कूलों के शिक्षक पुराने ढर्रे पर कायम है। बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उनके कंधे पर है। लेकिन यह लोग अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेरते नजर आ रहे हैं। मोटा वेतन मिलने के बावजूद बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित रख रहे हैं।
आगरा के बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई का मन बना लिया है। लंबे समय से स्कूल से गायब इन शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। और अगर इसके बावजूद उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं आया तो शिक्षा विभाग इनकी सेवा समाप्त कर सकता है।
आगरा में शिक्षकों की कार्यशैली को सुधारने के लिए और शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए समय-समय पर अधिकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण करते हैं। ऐसे में अब तक उन्होंने करीब 63 शिक्षकों को लगातार अनुपस्थित देखा और उन्हें नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी करते हुए इन शिक्षकों को 3 दिन का समय दिया गया है, जिसके लिए वो अपना जवाब दे सकते हैं।

जीवन में मरीजों की सेवा ही इन नर्सों की प्राथमिकता:अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सेवाभावी नर्सों की भूमिका की सीएमओ ने की प्रशंसा

जीवन में मरीजों की सेवा ही इन नर्सों की प्राथमिकता:अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सेवाभावी नर्सों की भूमिका की सीएमओ ने की प्रशंसा

आगरा। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों के योगदान की सराहना की गई। धरती पर ये नर्सें सेवा की जीती जागती प्रतिमूर्ति हैं। आगरा में कई नर्सों ने अपने परिवार को पीछे छोड़ मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दी। कोविड काल में भी आगरा की स्टाफ नर्सें फ्रंटलाइन में रहीं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटेंगल को जन्मदिवस पर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। उन्हें ‘द लेडी विद द लैंप’ के नाम से भी जाना जाता है। आज अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाते हुए स्वास्थ्य विभाग में नर्सों के हेल्थकेयर में योगदान को उजागर किया जा रहा है। सीएमओ ने सेवाभावी नर्सों के योगदान की प्रशंसा की है। वहीं आईएमए सचिव पंकज नगाइच ने नर्सिंग डे पर नर्सों को बधाई दी।
जिला महिला अस्पताल के प्रसव कक्ष की सिस्टर इंचार्ज मंजुला मोर ने बताया कि प्रसव कक्ष में हम हमेशा कठिन समय से गुजरते हैं। प्रसव के एक मिनट के भीतर ही बच्चा यदि रोया नहीं तो उसे तुरंत वार्मर पर रखकर सप्शन मशीन से उसकी सांस नली साफ करनी होती है। कई बार तो हम अपने मुंह से बच्चे की सांस नली साफ करते हैं। यह मिनट बच्चे लिए गोल्डन मिनट होता है। मंजुला ने बताया कि वह 15 साल से इसी प्रक्रिया से रोज हजारों बच्चों की जान बचा चुकी हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग स्थित स्त्री रोग विभाग में तैनात सिस्टर प्रतिभा ने बताया कि मरीज को वह परिवार के सदस्य के रूप में देखती हैं, और इसी सेवाभाव से डॉक्टरों के साथ उनके ट्रीटमेंट में मदद करती हैं। कोविड के समय अपने 2 साल के बच्चे को छोड़कर उन्होंने ड्यूटी करने जाती थीं। बच्चे रोता था लेकिन उन्होंने मरीजों को पहली प्राथमिकता दी।

एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टोर में लगी आग

एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टोर में लगी आग

कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हुआ मेडिकल स्टोर, करीब 8 से 9 लाख का नुकसान; शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

आगरा। आगरा के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर ग्राउंड में मौजूद मेडिकल स्टोर की एसी में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शॉर्ट सर्किट होने के चलते अचानक से भीषण आग लग गई। मेडिकल में उस समय दो लोग मौजूद थे।
अचानक से लगी आग से दहशत में आकर दोनों लोग बाहर निकले और मेडिकल में मौजूद हर्षित बघेल ने पानी से आग को बुझाना शुरू कर दिया। लेकिन भीषण आग के चलते दुकान के अंदर रखे प्लास्टिक के सामान में भी आग लग गई और पूरा मेडिकल बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया। झांसी की कंपनी पीतांबरा फार्मेसी की 2017 से सुमन मेडिकल स्टोर के नाम से मौजूद मेडिकल स्टोर में लगी आग से करीब 8 से 9 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं फायर ब्रिगेड विभाग को भी सूचना दे दी गई। जिससे फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुमन मेडिकल स्टोर को चलाने वाले और घटना के समय मेडिकल में मौजूद हर्षित बघेल ने बताया कि करीब 12:30बजे दुकान में लगी हुई एसी में से धुआं निकलने लगा। इसको देखने के लिए वह बाहर गए। बाहर आउटडोर में आग लगी हुई थी। जिसे बुझाने में जुट गए।
इसी दौरान अंदर मेडिकल स्टोर में रखे प्लास्टिक के सामान ने आग पकड़ ली और पूरा मेडिकल स्टोर आग की चपेट में आ गया। हमने पानी लेकर आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग बुझ नहीं पाई। जिसकी वजह से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता का कहना है कि मेडिकल स्टोर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। इस आग में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।

8000 फीट से कूदा नेवी कमांडो, पैराशूट फंसने से मौत:,अंधेरे में जंप ट्रेनिंग के दौरान हादसा, आगरा में हाईटेंशन लाइन में उलझा पैराशूट

8000 फीट से कूदा नेवी कमांडो, पैराशूट फंसने से मौत:,अंधेरे में जंप ट्रेनिंग के दौरान हादसा, आगरा में हाईटेंशन लाइन में उलझा पैराशूट

आगरा। आगरा में पैरा जंपिंग ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां 8 हजार फीट की ऊंचाई से कूदे नेवी कमांडो की मौत हो गई। नेवी कमांडो अंकुर शर्मा का पैराशूट हाईटेंशन लाइन में फंस गया। इसमें वह बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में घायल कमांडो को मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात मलपुरा ड्रॉपिंग जोन से 2 किमी दूर हुआ। हवाई जहाज से कूदे कमांडो को मलपुरा जोन में लैंडिंग करनी थी। मगर, तेज हवाओं के कारण कमांडो का पैराशूट 2 किमी दूर हाईटेंशन लाइन में फंस गया।
जम्मू-कश्मीर के रहने वाले नेवी कमांडो अंकुर शर्मा पैराशूट जंप की ट्रेनिंग के लिए कुछ दिन पहले ही आगरा एयरफोर्स स्टेशन आए थे। गुरुवार रात 11.30 बजे वह अंधेरे में जंप की ट्रेनिंग में शामिल हुए थे। एयरफोर्स स्टेशन से हवाई जहाज में सवार होने के बाद उन्होंने मलपुरा ड्रॉपिंग जोन के ऊपर छलांग लगाई थी।
घटना के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा रही है। इसके बाद शव को उनके घर के लिए रवाना किया जाएगा। शव के साथ सेना के जवान भी जाएंगे।
ग्रामीण महेंद्र सिंह, उनके भाई रूप किशोर फौजी और हवलदार धर्मेंद्र सिंह घटना के वक्त वहीं पास में ट्यूबवेल पर मौजूद थे। उन्होंने बताया, ”गुब्बारे को जलता देखा, तो हम लोग उसके नजदीक पहुंच गए। वहां पहुंचने पर जलता हुआ पैराशूट दिखा।
तभी जमीन पर कमांडो दर्द से कराहते हुए दिखे। कमांडो के कपड़े जले हुए थे। साथ ही शरीर के कई अंग भी झुलसे थे। उन्हें देखकर लग रहा था कि वह पैराशूट के साथ पहले हाईटेंशन लाइन पर गिरे होंगे। इसके बाद नीचे जमीन पर गिर गए। हाईटेंशन लाइन जमीन से 20 से 25 फीट की ऊंचाई पर है।
हवलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया, ;;इतनी ऊपर से गिरने के कारण नेवी कमांडो गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। हम लोगों ने कमांडो से बात भी करने की कोशिश की। लेकिन वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थे। हमें उनकी बात समझ में नहीं आ रहे थे।
हम लोगों ने मदद के लिए पुलिस को फोन किया। इसी दौरान कमांडो की जेब में रखे फोन की घंटी बजने लगी। हमने फोन उठाया। फोर्स के किसी कर्मचारी ने कमांडो को फोन किया था। हमने उन्हें घटना की जानकारी और अपनी लोकेशन बताई। कुछ ही देर में पुलिस और भारी संख्या में सेना के जवान भी वहां पहुंच गए। सेना के जवान कमांडो को अपने साथ ले गए।”
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी आगरा आकर विमान से छलांग लगा चुके हैं। एयरफोर्स ने उन्हें मानद उपाधि प्रदान की थी। इसी के चलते 2015−16 में एमएस धौनी ​​​​​​​आगरा आए और मलपुरा पीटीएस में उन्होंने पांच जंप लगाई थी। इनमें से चार जंप दिन में व एक जंप रात में की थी। इस ट्रेनिंग के बाद एयरफोर्स ने उन्हें पैरा जंपर का भी मेडल दिया।

सड़क दुर्घटना संबंधी प्रकरण में कार चालक को पुलिस ने दबोचा

सड़क दुर्घटना संबंधी प्रकरण में कार चालक को पुलिस ने दबोचा

मौके से 1 कार, 5274 रुपए बरामद

आगरा। कमिश्नरेट थाना डौकी पुलिस टीम द्वारा सड़क हादसे में जिम्मेदार चालक को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया

दिनांक 11/5/2023 को विक्रम सिंह द्वारा थाना डौकी में लिखित तहरीर दी कि उनके बड़े भाई के प्रपौत्र और परिवार के प्रपौत्र विद्यालय जाने के लिए प्रातः 7:00 स्कूली बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक कार टाटा नेक्सन गाड़ी नंबर यूपी 14 डीएम5274 चालक द्वारा जान से मारने की नियत से सड़क किनारे खड़े हुए बच्चों के ऊपर से गाड़ी निकाल दी जिसमें मौके पर दो बच्चों की मौत हो गई अन्य बच्चों को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया उपचार के दौरान एक बच्चे की मौत और हो गई 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए इस संबंध में थाना डौकी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 76/23 धारा 302/307 मैं अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 12/5/2023 को थाना पुलिस थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सड़क दुर्घटना प्रकरण के मामले का व्यक्ति मिलियन स्कूल के पास पेड़ की आड़ में छुप कर बैठा है थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुखबिर द्वारा बताई हुई जगह पर दबिश दी मौके से आकाश पुत्र सुभाष चंद्र निवासी प्रतापपुरा थाना वाह को गिरफ्तार किया गया। घटना से संबंधित 1 कार 5274 रुपए बरामद किए गए

शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी करने का आरोप, मामला पहुंचा थाने

शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी करने का आरोप, मामला पहुंचा थाने

शमसाबाद। थाना क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के साथ शिक्षक पर बदसलूकी करने का आरोप सामने आया है। सूचना पर पहुंची 112 डायल नंबर शिक्षक को थाने ले आई। मामला थाने पर आने के बाद रफा-दफा हो गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात महिला शिक्षिका का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में महिला शिक्षिका भी शिक्षक पर छात्राओं के साथ बदसलूकी और साथी अध्यापकों को मारने की धमकी देने का आरोप लगा रही है।

शुक्रवार को शमसाबाद थाना क्षेत्र के लहरा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से 112 पर शिकायत की गई कि विद्यालय में तैनात एक अध्यापक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ बदसलूकी और गलत हरकत कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 और इलाका पुलिस पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर पहुंच गई। ग्रामीणों के आरोप पर आरोपी शिक्षक को पुलिस थाने ले आई। मामला शांत नहीं हुआ जब तक एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लहरा में तैनात एक महिला शिक्षिका ने साथी शिक्षक पर आरोपों की झड़ी लगा दी। महिला अध्यापिका का साथी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि महिला शिक्षिका ने थाने पर कोई शिकायत पत्र नहीं दिया है। थानाध्यक्ष शमसाबाद आलोक कुमार दीक्षित ने बताया कि 112 की सूचना पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय लहरा गांव पुलिस पहुंची थी आरोपी शिक्षक आशुतोष शर्मा को पुलिस थाने ले आई। मामले की जांच पड़ताल की लेकिन कोई शिकायत पत्र ना मिलने की वजह से पूछताछ कर शिक्षक को छोड़ दिया गया।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।