फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया मोतीपुर जिला अस्पताल मार्ग का औचक निरीक्षण

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी में मोतीपुर जिला अस्पताल जाने वाले संपर्क मार्ग का सदर विधायक योगेश वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सदर विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण ऐसा होना चाहिए जिससे वर्षों तक क्षेत्र के ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय मानकों के अनुरूप ही सड़क निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान सड़क की क्रस्ट, बिटुमिनस परत सहित अन्य गुणवत्ता मानकों की भी जांच की गई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके

बकरी को लेकर हुआ विवाद, चाय दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या

महाराजगंज (उत्तर प्रदेश)
कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा/तुलसीपुर चौराहा की घटना, एक आरोपी हिरासत में


महाराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने शुक्रवार को खौफनाक रूप ले लिया। यहां जंगल गुलरिहा के पास तुलसीपुर चौराहा इलाके में बकरी को लेकर हुए विवाद में एक चाय दुकानदार की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुलसीपुर चौराहा के पास चाय की दुकान चलाने वाले दुकानदार का पड़ोस के एक व्यक्ति से बकरी को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
इसी दौरान आरोप है कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने कुदाल के बेंट (हैंडल) से दुकानदार पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल दुकानदार जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इलाके में माहौल
घटना के बाद तुलसीपुर चौराहा और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल देखा गया। एहतियात के तौर पर पुलिस क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे।


महाराजगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है।
यहां कोल्हुई थाना क्षेत्र में बकरी को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया और एक चाय दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुदाल के बेंट से हमला किया गया, जिससे दुकानदार की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

MBBS छात्र हादसे की सुर्खियों में दब गया विपिन जायसवाल के परिवार का दर्द– होली के दिन धर्मशाला ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से गई थी जान

गोरखपुर : रंगों का पर्व होली आपसी भाईचारे और खुशियों का त्योहार माना जाता है, लेकिन कभी-कभी यही उत्सव लापरवाही और हुड़दंग की वजह से दर्दनाक हादसों में बदल जाता है। ऐसा ही एक हादसा 4 मार्च 2026 को गोरखपुर में हुआ, जिसमें एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छिन गईं।

होली के दिन कार की टक्कर से हुए थे घायल

4 मार्च 1996 को जन्मे विपिन कुमार जायसवाल को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि 4 मार्च 2026 का दिन उनकी जिंदगी का आखिरी दिन बन जाएगा। होली के दिन दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने दोस्त सुमित श्रीवास्तव के साथ स्कूटी से धर्मशाला ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मारुति वेगनर कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विपिन ओवरब्रिज से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथी सुमित श्रीवास्तव भी बुरी तरह घायल हो गए।

इलाज के दौरान चली गई विपिन की जान 

दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान विपिन कुमार जायसवाल ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया, जबकि घायल सुमित श्रीवास्तव का अभी भी इलाज चल रहा है।

उसी रात एमबीबीएस छात्र आकाश पांडे की हुई थी मौत 

उसी दिन रात में चारफाटक मोहद्दीपुर इलाके में हुए एक अन्य सड़क हादसे में एमबीबीएस छात्र आकाश पांडे और उमेश शर्मा की मौत हो गई थी। आरोपी के एक राजनीतिक दल से जुड़े होने की वजह से यह मामला मीडिया में सुर्खियों में छाया रहा। लेकिन उसी दिन दोपहर धर्मशाला ओवरब्रिज पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले विपिन जायसवाल के परिवार की पीड़ा कहीं दबकर रह गई।

MBBS छात्र हादसे में दब गई विपिन की मौत

परिजनों का कहना है कि चारफाटक हादसे में मृतकों के परिवारों के घर जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे तथा सरकार की ओर से मुआवजे की घोषणा भी की गई, लेकिन विपिन जायसवाल के परिवार की सुध लेने वाला कोई नहीं पहुंचा। परिजनों के मुताबिक विपिन एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे, शायद यही वजह रही कि उनकी मौत को लेकर न तो किसी अधिकारी ने संज्ञान लिया और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने परिवार से मिलकर सांत्वना दी।

घटना की निष्पक्ष जांच की मांग 

घटना के अगले दिन मृतक के पिता राजेंद्र कुमार जायसवाल की तहरीर पर शाहपुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक और उसके साथियों को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है, ताकि विपिन की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा मिल सके।

बारातियों ने सड़क पर की हुल्लड़बाजी, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम

देवरिया : रविवार की रात एक बारात में शामिल बारातियों ने जमकर हुड़दंग किया। गाड़ियों के बोनट व छत पर चढ़कर आतिशबाजी करने के बाद उन्होंने जमकर नोट उड़ाया। जिसके चलते शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली व यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला और फिर जाम की समस्या से लोगों को राहत मिली। यातायात पुलिस ने इस मामले में दो वाहनों का 13500 रुपए चालान काटा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात कसया रोड पर एक बारात निकली थी। आगे-आगे रोड लाइट के साथ दूल्हा चल रहा था। उसके पीछे बाराती वाहनों के बोनट व छत पर सवार हो गए और आतिशबाजी करने के साथ ही रुपये की गड्डी उड़ाने लगे। जिसके चलते शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। बारात कसया रोड स्थित एक मैरेज हाल में जा रही थी। जाम की समस्या उत्पन्न होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और किसी तरह लोगों को हटाकर आवागमन बहाल कराया।

वहीं इसे लेकर यातायात उप निरीक्षक गुलाब सिंह ने बताया कि कुछ युवक बारात में जाते समय वाहन के छत पर चढ़ गए थे। जाम की समस्या से निजात दिलाया गया। मैरेज हाल संचालकों को आए दिन नोटिस भी पार्किंग के लिए दिया जा रहा है। इस मामले में एक वाहन का 12 हजार और एक का 1500 रुपये चालान भी काटा गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर प्रतिक्रिया दे रहे है। यूजर बारातियों की आलोचना के साथ ही पुलिस कार्यवाही को सही ठहरा रहे हैं।

परमहंस महाविद्यालय प्रांगण में सजा रंगोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के परमहंस महाविद्यालय के प्रांगण में रामाय ट्रस्ट और श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रंगोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामाय ट्रस्ट और महाविद्यालय की प्रबंधिका वंदना उपाध्याय की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे माहौल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मिलन के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। लोकगीत, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रबंधिका वंदना उपाध्याय ने कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए उन्हें रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि वे समाज और परिवार दोनों के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम महिलाओं को एक मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं और आपस में संवाद स्थापित कर सकती हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि होली के बाद आयोजित होने वाले रंगोत्सव जैसे कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहार केवल आनंद का अवसर ही नहीं होते, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी होते हैं। रंगोत्सव लोगों को पुरानी बातों को भूलकर नए सिरे से रिश्तों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि होली के बाद मनाया जाने वाला रंगोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामूहिक मिलन का प्रतीक बन जाता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के दौरान रंग पंचमी की परंपरा, लोक संगीत, नृत्य और पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और आपसी सहयोग का वातावरण बना रहा। इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज को जोड़ने का भी महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में आरटीओ रितु सिंह, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, मनोरमा दुबे, डॉ नीलम सिंह, प्रभा वर्मा उषा मिश्रा, डा मंजूषा पाण्डेय, सरस्वती पाठक, कविता सिंह, मीना पाण्डेय, उर्मिला मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, सारिका गर्ग, स्मिता सहाय, वंदना सिंह, प्रतिभा द्विवेदी, पूर्णिमा तिवारी, मीनू अग्रवाल, श्वेता टंडन, मयूरी तिवारी, डा वंदना सिंह, कंचन जायसवाल, स्मता तिवारी सहित बडी संख्या में महिलाओं भागीदारी रही.

गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई: आरोपी को 6 महीने के लिए जिले से किया गया जिलाबदर

रिपोर्ट :अर्जुन सिंह | जिला संवाददाता

संत कबीर नगर।
जनपद में अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धर्मसिंहवा पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार अपर जिलाधिकारी (न्यायालय) संत कबीर नगर द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में ब्रह्मानंद पाण्डेय पुत्र रामराज पांडे, निवासी बौरव्यास थाना धर्मसिंहवा जनपद संत कबीर नगर को 06 माह के लिए जनपद की सीमाओं से निष्कासित (जिलाबदर) किया गया है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय के आदेश की जानकारी देते हुए पुलिस बल के साथ जनपद सीमा से बाहर कर दिया। आदेश के अनुसार आगामी छह माह तक आरोपी जनपद संत कबीर नगर की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनके आधार पर गुंडा एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है।
⚖️ अभियुक्त का विवरण
ब्रह्मानंद पाण्डेय
पुत्र – रामराज पांडे
निवासी – बौरव्यास, थाना धर्मसिंहवा
जनपद – संत कबीर नगर
👮 पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अमित कुमार
उ0नि0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह (चौकी प्रभारी ब्यौरव्यास)
उ0नि0 शिव कुमार यादव
हे0का0 सुरेन्द्र सचान
कांस्टेबल अरुण कुमार
कांस्टेबल दीपक खरवार
✍️ रिपोर्ट :
अर्जुन सिंह | जिला संवाददाता

मंदिर से 21 किलो का घंटा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान

रिपोर्ट :अर्जुन सिंह | जिला संवाददाता

संत कबीर नगर।
जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना मेंहदावल पुलिस ने मंदिर से चोरी किए गए घंटे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना मेंहदावल क्षेत्र में स्थित निरहु बाबा मंदिर से चोरी हुए घंटे के मामले में वांछित अभियुक्त हरिकेश पुत्र दुर्गविजय निवासी बड़हरी कन्हई बड़हरा थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज (हाल पता ग्राम पाखापार थाना धर्मसिंहवा, संत कबीर नगर) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम ने आरोपी को जमुअरिया खण्डंजा मार्ग के पास से पकड़ा। उसके कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया एक अदद घंटा भी बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि 06 मार्च 2026 की रात मंदिर में लगा लगभग 21 किलोग्राम का घंटा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में दीपक निषाद निवासी बीमापार वार्ड संख्या 05 द्वारा थाना मेंहदावल में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक एखलाक खान
कांस्टेबल अमेरिका प्रसाद
कांस्टेबल लालजी

महिला शक्ति को बड़ा सम्मान: CM योगी ने रोजगार संगम ऐप लॉन्च किया, हजारों महिलाओं को रोजगार ऑफर

रिपोर्ट:
अर्जुन सिंह | ब्यूरो रिपोर्ट

संत कबीर नगर / लखनऊ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण पहलें सामने आईं। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए रोजगार और सम्मान से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत की।

IMG 20260308 WA1459
कार्यक्रम के दौरान ‘रोजगार संगम पोर्टल’ के मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया गया तथा आयोजित पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 के तहत 5,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर प्रदान किए गए। इसके साथ ही 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया गया तथा कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी के लिए लगभग 3849 लाख रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित की गई।

IMG 20260308 WA1461
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि जब परिवार की महिला सशक्त होती है तो वह समाज को भी नई दिशा देती है। मुख्यमंत्री ने सभी से महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इसी क्रम में संत कबीर नगर जनपद में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया।
वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मान्यवर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 60 बालिकाओं ने भाग लिया।
इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी ने खो-खो, कबड्डी, रस्सी कूद और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में निषाद पार्टी महिला अध्यक्ष सरिता निषाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, शिक्षकगण, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG 20260308 WA1456
राज्य महिला आयोग की सदस्या ने इस अवसर पर जिले की सभी महिलाओं और बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और आज बेटियां शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

महिला दिवस पर सिद्धार्थनगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रोका गया, लखनऊ धरने जा रही महिलाएं डुमरियागंज में बैठीं धरने पर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सिद्धार्थनगर जिले में उस समय हलचल बढ़ गई, जब विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को पुलिस प्रशासन ने रास्ते में रोक दिया।
बताया जा रहा है कि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुई थीं। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने एहतियातन उन्हें डुमरियागंज के कन्या इंटर कॉलेज मैदान में रोक दिया।
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद नाराज़ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां वहीं मैदान में धरने पर बैठ गईं। धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से लखनऊ जा रही थीं और सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहती थीं।
आंगनबाड़ी संगठन की प्रदेश महामंत्री प्रभावती ने कहा कि कार्यकत्रियां लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं और महिला दिवस के अवसर पर अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहती थीं।
उधर प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
फिलहाल मैदान में बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां धरने पर डटी हुई हैं और प्रशासन से सकारात्मक पहल की उम्मीद जता रही हैं।

महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने की jansunwayi

संत कबीर नगर 07 मार्च 2026। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी की अध्यक्षता में दिनांक 11.03.2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से महिला जनसुनवाई कार्यक्रम/समीक्षा बैठक तहसील-खलीलाबाद, सभाागार में आयोजित किया जाना है। उन्होंने बताया कि महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित होकर पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान पा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत-काली जगदीशपुर, विकास खण्ड-नाथनगर, जनपद-संत कबीर नगर में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता चीपाल का आयोजन किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

 

 

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।