फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
महेवा धाम पर जनकल्याण को नवकुंडी शतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू
  1. महेवा धाम पर जनकल्याण को नवकुंडी शतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू,

पिनाहट। ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव करकौली के चंबल के बीहड़ में स्थित प्राचीन महेबा धाम शिवमंदिर पर जन कल्याण के लिए नवकुंडी शतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई। जिसमें भारी संख्या में भक्त सम्मिलित हुए।
जानकारी के अनुसार चंबल के बीहड़ में नदी किनारे बसा सैकड़ों वर्ष पुराना महेबाधाम शिव सिद्ध मंदिर जिसकी महिमा अलग ही है यहां जिस वक्त ने जो मांगा उसे बाबा ने दिया। आज तक कोई खाली हाथ नहीं लौटा ऐसी मान्यता है। 12 महीने भक्त यहां उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,राजस्थान दिल्ली ,हरियाणा से पूजा अर्चना करने के लिए दूरदराज से पहुंचते हैं। और उनकी मनोकामना भी भगवान शिव सिद्ध पूरी करते हैं। इसी महेवा धाम आश्रम पर कई संत मुनियों ने अपनी तपस्या को पूरा किया और गोलोक पधार गए। जन कल्याण हेतु भागवत, रामायण, पूजा अर्चना अक्षर धाम पर चलती रहती हैं। विश्व जनकल्याण के लिए महंत श्री श्री 1008 बाबा राम रूप दास जी के सानिध्य आशीर्वाद से महंत श्री श्री 108 राधिका दास जी महाराज धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा नवचंडी शतचंडी महायज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। गुरुवार से 101 कलश यात्रा के साथ महायज्ञ प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा में महिलाएं युवतियां शामिल हुई और चंबल नदी से कलसो को भरकर यज्ञ स्थान आश्रम पर लेकर पहुंची। जहां पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ शुरू हुई। शतचंडी महायज्ञ में भारी संख्या में दूरदराज से भक्त और श्रद्धालु पहुंचे हैं। जन कल्याण हेतु यज्ञ के कुंडों में आहुतियां शुरू हो गई है। 11 मई से महायज्ञ शुरू होकर 19 मई तक चलेगा जिसके बाद पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

सड़क किनारे खड़े स्कूली बस का इंतजार कर रहे हैं बच्चों कार ने मारी टक्कर 3 की मौत 3 गंभीर घायल
  1. सड़क किनारे खड़े स्कूली बस का इंतजार कर रहे हैं बच्चों कार ने मारी टक्कर 3 की मौत 3 गंभीर घायल

डौकी के कछपुरा में स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चो को कार ने रौंदा, 3 की मौत, 3 घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

फतेहाबाद 11 मई। थाना डौकी क्षेत्र के कछपुरा में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। अनियंत्रित कार ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे मासूमों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 मासूमों छात्रों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार चार लोग फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आगरा- फतेहाबाद रोड जाम लगा दिया। एसीपी फतेहाबाद और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल बच्चों को इलाज के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक थाना डौकी के अंतर्गत कछपुरा, बांस महावत गांव के दस के लगभग बच्चे क्षेत्र के स्प्रिंग फील्ड स्कूल में पढ़ते थे। गुरुवार सुबह आठ बजे के लगभग सभी सड़क किनारे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टाटा नेकसन UP 14 DM 5274 अनियंत्रित होकर रांग साइड में आ गई और बच्चों को रौंद दिया।

हादसे के बाद गाड़ी में बैठे चार लोग फरार हो गए और एक को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। मौके पर आई पुलिस ने युवक की जान बचाते हुए उसे पब्लिक से छुड़ाया और हिरासत में ले लिया है। हादसे में कक्षा तीन की छात्रा प्रज्ञा और कक्षा 1 के छात्र अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कक्षा सात की छात्रा गुंजन, कक्षा आठ की दीप्ति, की मृत्यु हो गई 15 साल की बताई जा रही है कक्षा 6 के नमन और लमनया यूकेजी गंभीर घायल हो गए पुलिस ने मृतक बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों का इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार फतेहाबाद की तरफ से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी साइड की तरफ जाकर बच्चों को रौंदती चली गई। हादसे को देखकर लग रहा था की चालक को अचानक झपकी आ गई है। लोगों ने एक युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया था और उसको पीटना शुरू कर दिया था। सही समय पर पुलिस ने आकर उसको मुक्त कराया और हिरासत में लिया है। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहाबाद आगरा मार्ग पर जाम लगा दिया जानकारी एसीपी सौरव सिंह एवं एसडीएम सदर मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया, इस दौरान करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा।

पनियरा:खण्ड शिक्षा अधिकारी – प्रधानाध्यापक की मासिक बैठक आयोजित*

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत माह मई 2023 की बी०ई०ओ० – प्रधानाध्यापक मासिक बैठक खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में रामरतन महाविद्यालय रामपुर के सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से निपुण भारत मानीटरिंग सेन्टर पोर्टल के द्वारा विद्यालय में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विद्यालय वार समीक्षा की गई। जिसमें विद्यालयों के क्लासरूम ट्रांजेक्शन, शिक्षक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति की समीक्षा की गई।

खण्ड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव ने निपुण मानीटरिंग पोर्टल के आधार पर निम्न प्रदर्शन वाले विद्यालयों को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों के क्रियान्वयन में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया ।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में प्रिंट रिच का प्रदर्शन, कक्षा शिक्षण में T L M का समुचित उपयोग, पुस्तकालय का सक्रिय उपयोग, बच्चों का निपुण लक्ष्य ऐप से एसेसमेंट, विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई विभिन्न शैक्षणिक सामग्री का समुचित उपयोग,C W S N बच्चों का समर्थ ऐप पर उपस्थित दर्ज कराने,यूं डायस सत्र 2022-23 के स्टूडेंट्स माड्यूल भरने आदि को प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु निर्देशित किया। बैठक मे ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के पठन पाठन में निरन्तरता बनाये रखने के लिए विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म ( दीक्षा ऐप ,रीड एलांग ऐप, ह्वाट्सएप ग्रुप , दूरदर्शन) के प्रयोग हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में विकास खण्ड के अच्छा कार्य करने वाले शिक्षक सुमन कुमारी स० अ० उच्च प्रा० वि० जंगल बड़हरा, रामनरायन स० अ० उच्च प्रा० वि० सूचित पुर, रामविलास सिंह यादव स०अ० प्रा० वि० रानीपुर, संदीप कुमार गुप्त स० अ० प्रा० वि० बुढेली, संदीप कुमार शर्मा स० अ० प्रा० वि० उस्का, जितेन्द्र कुमार सिंह स०अ० कम्पो० वि० हेमछापर बरई टोला,नीलम चतुर्वेदी स० अ० कम्पो० वि० भवानीपुर, राजेश सिंह स०अ० प्रा० वि० खजुरिया और सरोज मौर्या शि० मि० प्रा० वि० रुद्रा पुर को खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शोधार्थी सत्य प्रकाश ने कहा कि शिक्षा विकास का आधार है। विद्यालयों की सुनियोजित कार्य योजना बना कर विद्यालय को निपुण बना लिया जाय।

बैठक में विकास खण्ड पनियरा के ए०आर०पी० महेन्द्र कुमार चौहान, संजय कुमार पासवान, अवधेश कुमार गुप्ता, और समस्त प्र०अ० उपस्थित रहे बैठक का संचालन ए० आर० पी० संजय कुमार यादव ने किया ।

अयोध्या:—— *नगर पंचायत में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान, जमकर बरसे वोट
अयोध्या:——
*नगर पंचायत में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान, जमकर बरसे वोट*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
बीकापुर नगर पंचायत चुनाव में बृहस्पतिवार को जमकर वोट बरसे। अयोध्या जनपद में सर्वाधिक बीकापुर नगर पंचायत में 69.3 प्रतिशत मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान किया। नगर पंचायत का मतदान बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 5 मतदान केंद्र  बनाए गए थे। जहां पर मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मत पेटियों को लेकर तहसील में पहुंचे पीठासीन अधिकारियों द्वारा मतपत्रों के मिलान के बाद बनाए गए स्ट्रांग रूम में पेटियों को रात तक जमा कराने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी नींबू लाल, उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा, खंड विकास अधिकारी सहित तहसील कर्मी तथा ब्लॉक कर्मी मत पेटियों को जमा कराने की व्यवस्था में लगे रहे। शाम को नगर पंचायत का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी और अधिकारियों द्वारा निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों मतदाताओं सहयोगी और लोगों का आभार जताया।
जनपद में नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद, अधिकारियों ने ली राहत की सांस
अयोध्या:—-
*जनपद में नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद, अधिकारियों ने ली राहत की सांस*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
 जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी/ श्री नितीश कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त नगर निकायों में  मतदान सकुशल संपन्न हो गया। सभी मतदान पार्टियां ईवीएम/ मतदान पेटी को लेकर अपने अपने निकाय से संबंधित स्ट्रांग रूम से संबंधित स्थल पर पहुंचकर ईवीएम मतदाता पेटी जमा कर रही हैं।।        जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान से जुड़े हुए समस्त कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया को सफल संपन्न कराए जाने के संबंध में धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मीडिया बंधुओं का भी निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया गया। मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व एसएसपी द्वारा जनपद के विभिन्न नगर निकायों में चल रहे मतदान केंद्रों का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाते रहे तथा समय-समय पर जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम पहुंचकर वहां से भी विभिन्न नगर निकायों में चल रहे मतदान की मॉनिटरिंग की गई तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे।
 मंडल एवं जनपद के अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी को बधाई दी है साथ साथ मीडिया कर्मियों के सहयोग के  लिए भी अधिकारियों सहित  उप सूचना निदेशक ने सहयोग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमान मुनिराज ने बताया कि आम जनमानस तथा अयोध्या पुलिस के सहयोग से जनपद मे नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराया गया, शान्ति व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किये गये थे।
*बाइट पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मुनिराज जी*
रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश, ट्रेन से कटने की आशंका
अयोध्या:—-
*रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश, ट्रेन से कटने की आशंका*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
अयोध्या प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगारी गांव के पास लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवती की लास ट्रैक पर पड़ी मिली पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, चौकी इंचार्ज चौरे बाजार जनार्दन सिंह ने बताया युवती के पास किसी भी प्रकार की आईडी ना मिलने से उसकी  पहचान नहीं हो पा रही है फिलहाल अज्ञात में पोस्टमार्टम की तैयारी कराई जा रही है।
सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर भारी कार्यालय बीकापुर खंड विकास अधिकारी

अयोध्या:—–
*सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर भारी कार्यालय बीकापुर खंड विकास अधिकारी*
(6 माह बीत जाने के बाद भी नहीं उपलब्ध कराई गई सूचना जमकर हो रही नियमों की अनदेखी)
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
आमजन को सुलभ सूचना उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा लागू किये गये सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का खंड विकास अधिकारी कार्यालय बीकापुर पालन करा पाने में पूरी तरह अक्षम साबित हो रहा है जनपद के विकासखंड बीकापुर क्षेत्र के लुत्फाबाद बछौली निवासी विनय कुमार पांडे ने बताया कि जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी बीकापुर से तीन बिंदुओं पर सूचना मांगी गई थी किंतु सूचना उपलब्ध कराने में आज तक मात्र विभाग द्वारा आश्वासन ही मिल सका है। उन्होंने बताया खंड विकास अधिकारी बीकापुर से 3 बिंदुओं पर सूचना मांगी गई थी।
नंबर 1:—विकासखंड बीकापुर के ग्राम पंचायत लुत्फा बाद बछौली अंतर्गत ग्राम प्रसाद का पुरवा में परमेश्वर दीन के घर से केसरी प्रसाद के घर तक ग्राम पंचायत द्वारा पंचवर्षीय 2005 से 2011 के मध्य क्या खड़ंजा का निर्माण किया गया था
नंबर 2:–उपरोक्त पता व खड़ंजा विवरण में क्या पंचवर्षीय 2011 से 2016 के बीच दुबारा खड़ंजा लगवाया गया था नंबर 3 :—उक्त ग्राम पंचायत में परमेश्वर दीन के घर से केसरी प्रसाद के घर तक उपरोक्त तिथि के मध्य यदि खड़जा निर्माण कराया गया था तो किस ग्राम प्रधान के कार्यकाल में लगवाया था नाम सहित सूचना अपेक्षित थी। उक्त तीन बिंदुओं पर खंड विकास अधिकारी बीकापुर से 28 दिसंबर 2022 तथा 27 फरवरी 2023 को रजिस्टर्ड डाक पत्र के द्वारा सूचना मांगी गई थी किंतु 27 मार्च 2023 तक सूचना उपलब्ध ना कराए जाने पर खंड विकास अधिकारी बीकापुर से संपर्क करने पर खंड विकास अधिकारी द्वारा मौखिक रूप से बताया गया कि ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से आपको उपरोक्त तीन बिंदुओं पर मांगी गई सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी किंतु सूचना उपलब्ध ना कराए जाने पर आवेदक विनय पांडे द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या को 8 अप्रैल 2023 को उपरोक्त सूचना उपलब्ध कराए जाने हेतु रजिस्टर्ड डाक द्वारा पत्र भेजा गया था किंतु विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा आवेदक के जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत मांगी गई सूचना के रजिस्टर्ड पत्र को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया जिससे आज तक मांगी गई सूचना उपलब्ध नहीं हो सकी। इस तरह से संबंधित विभाग द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की धज्जियां उड़ा कर शासन की पारदर्शिता को ठेंगा दिखाया जा रहा है जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कराए जाने की शासन की मंशा धराशाई हो रही है। आवेदक विनय कुमार पांडे ने मांगी गई सूचना को नियमानुसार समय सीमा केेे अंतर्गत सूचना उपलब्ध कराए जाने की मांग की हैै।

समारोह पूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती
अयोध्या:——–
*समारोह पूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
जनपद के बीकापुर तहसील क्षेत्र के हैदरगंज थाना अंतर्गत मैहर कबीरपुर में प्रताप फाउंडेशन के तत्वाधान में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप  की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई इस अवसर पर हाईस्कूल और इंटर के टॉपर बच्चों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना दल नेता प्रमोद सिंह ने किया अन्य अतिथियों में जेडी सिंह जिला अध्यक्ष जनसत्ता दल, सनी सिंह करणी सेना, कृष्ण चंद्र सिंह, आकाश सिंह, आलोक सिंह, पंकज निषाद, प्रभात पांडे, ऋषि प्रसाद सिंह, पप्पू सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, उर्मिला कालेज प्रबंधक शूर्या सिंह , प्रदीप कन्नौजिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अभय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे शासक ने जिस प्रकार भारत का मस्तिष्क पूरे विश्व में ऊंचा किया है वह आज के समाज के लिए प्रेरणादायक व अनुकरणीय हैं। आज हमें आवश्यकता है कि ऐसे महापुरुषों की जयंती मनाई जाए जिससे हमारी युवा पीढ़ी प्रेरित हो और एक अच्छे समाज का निर्माण हो। अपना दल एस प्रमोद सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा महाराणा प्रताप देश के राष्ट्र गौरव हैं जब महाराणा प्रताप ने इस पवित्र पावन भूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर किए तो अकबर जैसा प्रतिद्वंदी भी उनकी इस शहादत पर दुखी था क्योंकि वह हृदय से महाराणा प्रताप के गुणों का प्रशंसक था और वह जानता था कि महाराणा प्रताप जैसा वीर कोई और इस धरती पर नहीं होगा । कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी  संबोधित किया इस मौके पर आए हुए अतिथियों को आयोजक प्रशांत सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित  किया  कार्यक्रम का संचालन बुलेट सिंह ने किया।
थाना रौनाही जनपद अयोध्या पुलिस ने मादक पदार्थों के सेवन/बिक्री करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अयोध्या:——
*थाना रौनाही जनपद अयोध्या पुलिस ने मादक पदार्थों के सेवन/बिक्री करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्धा
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा अपराधियों के विरुद्ध हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण, प्र0नि0 श्री सन्तोष कुमार सिंह  थाना रौनाही जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 9.5.2023 को  उ0नि0 अमित कुमार, उ0नि0 अशोक कुमार, हे0का0 इन्द्रेश यादव,का0 सुरजीत सिंह के देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान समय 09.05 बजे बहद ग्राम कटरौली से अभियुक्त आशिफ पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम जगनपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या के कब्जे से 45 ग्राम मादक पदार्थ (मारफीन) बरामद हुआ फर्द बरामदगी / गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 199/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
*अपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं0 151/21 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम थाना रौनाही जनपद अयोध्या
2. मु0अ0सं0 251/08 धारा 3/5/8 गोहत्या निवारण अधिनियम व 11 पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम व 153A/429 IPC थाना रौनाही जनपद अयोध्या
3. मु0अ0सं0 357/08 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना रौनाही जनपद अयोध्या
4. मु0अ0सं0 199/23 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना रौनाही जनपद अयोध्या
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
आशिफ पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम जगनपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या
*बरामदगी –*
45 ग्राम अवैध मारफीन बरामद
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम*
1. उ0नि0 अमित कुमार थाना रौनाही जनपद अयोध्या
2. उ0नि0 अशोक कुमार थाना रौनाही जनपद अयोध्या
3. हे0का0 इन्द्रेश यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या
4. का0 सुरजीत सिंह थाना रौनाही जनपद अयोध्या
पर्यवेक्षक और डीएम ने सभी जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ की समीक्षा बैठक

अयोध्या:—–
* पर्यवेक्षक और डीएम ने सभी जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ की समीक्षा बैठक*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षक अरुण प्रकाश की अध्यक्षता में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार की उपस्थिति में जिले के सभी जोनल सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक की गई । समीक्षा बैठक में पर्यवेक्षक अरुण प्रकाश द्वारा सभी जोनल सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मतदान प्रक्रिया को शांत समय से शांत सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के बारे में विस्तार से बताया गया । मतदान कर्मियों को ले जाने वाले वाहनों की क्रमवार पंपलेट चस्पा कर खड़ी कराए जाने, सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा बनाई गई पीठासीन अधिकारियों के मोबाइल नंबर की सूची पास रखने, किसी भी प्रकार की घटना समस्या में तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट से अधिकारी से वार्ता कर समस्याओं का निराकरण करने संबंधित कई विषयों पर जानकारी प्रदान किया । इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह सहित सभी जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे ।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।