फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया
Spread the love

आज दिनांक 26.03.2026 को जिला जज, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व पुलिस अधीक्षक, सीजेएम सिद्धार्थनगर द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया गया । इस दौरान भोजनालय, बैरकों तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया । जेल अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है । जिला कारागार सिद्धार्थनगर मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं सन्तोषजनक पायी गयी । जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए इसके लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही जिला कारागार में आने वाले प्रत्येक नये कैदियों का जेल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व निरूद्ध बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एवं आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार मे निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें ।

Views: 171


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।