फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
शिवाजी इंटर कॉलेज में भव्य मातृ सम्मेलन एवं मातृ सम्मान समारोह आयोजित

 

 

पथरा बाजार थाना क्षेत्र के बरगदवा स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज में रविवार को मातृ सम्मेलन एवं मातृ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मातृशक्ति के योगदान को शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान एवं ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति के साथ हुआ। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि माँ ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार ही जीवन की सच्ची नींव हैं।

मुख्य अतिथि रघुवर प्रसाद जायसवाल एवं प्रधानाचार्य, बालिका इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, उमा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में मातृत्व शक्ति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। उन्होंने बच्चों से माता-पिता का आदर करने तथा अनुशासन एवं परिश्रम के साथ शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि छात्राएं प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले के टॉप-टेन में स्थान प्राप्त करती हैं।

वक्ताओं ने माता जीजाबाई के जीवन से प्रेरणा लेने पर बल देते हुए कहा कि उनके संस्कारों ने छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान व्यक्तित्व का निर्माण किया।

इस गरिमामय आयोजन ने मातृशक्ति के सम्मान और संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में माताओं को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ बब्बू सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक सूर्यप्रकाश सिंह उर्फ शब्बू सिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामकेवल यादव, अंजू देवी, इसलामती देवी, रीता देवी, सुनीता देवी सहित तमाम छात्र-छात्राएं एवं माताएं उपस्थित रहीं।

Views: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।