फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
“सिद्धार्थनगर में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप — विरोध पर मारपीट, दोनों पक्ष गंभीर रूप से घायल”

सिद्धार्थनगर। जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे महिला शौच के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
बताया जा रहा है कि महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, घटना के दौरान महिला ने आत्मरक्षा में आरोपी को भी गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे वह भी घायल हो गया। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किए जाने की बात सामने आई है।
इस संबंध में मिश्रौलिया थाना निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


यह खबर उपलब्ध जानकारी और तहरीर के आधार पर प्रकाशित की गई है। मामले की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Views: 94

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।