फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
राम बिलास इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज बांसी में फेयरवेल पार्टी आयोजित
Spread the love

सिद्धार्थ नगर, 28 मार्च 2026।

श्री राम बिलास इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज (S.R.B.I.N.M.S.), सोनखर, बांसी में शनिवार को Fresher’s & Farewell Party 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चला, जिसमें उत्साह, उमंग और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार जय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विमल द्विवेदी एवं डॉ. अनीता द्विवेदी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान नव प्रवेशित छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वहीं वरिष्ठ छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान छात्रों ने नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक डॉ. अनीता द्विवेदी ने बताया कि संस्थान ने अपने 10 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं और यहां से उत्तीर्ण छात्र देश के विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही संस्थान रोजगारपरक शिक्षा के लिए नए-नए कोर्स भी संचालित कर रहा है।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा भी की गई।

मिस फ्रेशर में ममता (बीएससी नर्सिंग), ज्योति (जीएनएम), राजमती (एएनएम), कन्हैया और आलोक विजेता रहे। वहीं फेयरवेल टाइटल में अंजनी (एएनएम) और साक्षी मणि त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल श्रीमती जूही शुक्ला ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर इंद्रजीत तिवारी, अजय कुमार, आरजू, शिवानी द्विवेदी, गरिमा यादव, प्रतीक्षा पाण्डेय, सोनी चौरसिया, रीता पाल सहित एएनएम, जीएनएम, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, डी फार्मा, डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री एवं डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Spread the love
25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, चिल्हिया पुलिस की बड़ी सफलता
Spread the love

सिद्धार्थनगर, 23 मार्च।जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिल्हिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0- 22/2026 धारा 2(ख)(17) व 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त हस्साम अनवर खान पुत्र अशफाक अहमद खान, निवासी कोड़रा ग्रांट थाना सिद्धार्थनगर को गांधीनगर तेतरी बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता, कांस्टेबल पीयूष कुमार प्रसून, कांस्टेबल चन्द्रजीत यादव, कांस्टेबल पंकज यादव एवं महिला कांस्टेबल कंचन यादव की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।


Spread the love
सीओ मयंक द्विवेदी ने पलटा देवी मंदिर की जांची सुरक्षा, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश
Spread the love

क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत चिल्हिया थानाक्षेत्र के पल्टा देवी मन्दिर मे ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को चेक किया गया और ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 19.03.2026 को प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी द्वारा द्वारा चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत चिल्हिया थानाक्षेत्र के पल्टा देवी मन्दिर मे ड्यूटी में लगे अधिकारी/ कर्मचारीगण को चेक किया गया और ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया । महोहय द्वारा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को चैत्र नवरात्रि के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा तथा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए । मन्दिर प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में वार्ता की गयी


Spread the love
नवरात्र के पहले दिन विधायक विनय वर्मा और जिलाधिकारी ने पलटा देवी मंदिर में की पूजा
Spread the love

सिद्धार्थनगर 19 मार्च 2026/पावन चौत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध पलटा देवी मंदिर पर मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा एवं जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जहां मंदिर के पुजारियों द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई। मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा एवं जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. ने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की। मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि वे इस पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें शक्ति, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है, जो समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूजा-अर्चना के उपरांत माननीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर में आए हुए श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण किया गया। फल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने भाग लिया और सभी ने इस पुण्य कार्य की सराहना की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द राय, खण्ड विकास अधिकारी बृृजभूषण तिवारी, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, श्रद्धालु आदि उपस्थित थे।


Spread the love
उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
Spread the love

सिद्धार्थनगर 18 मार्च 2026/उ0प्र0 सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नवनिर्माण के 09 वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोकभवन लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका लाइव प्रसारण मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में देखा गया।

मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर जनपद स्तर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा को बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या को बुके देकर स्वागत किया गया।

मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह ने उ0प्र0 सरकार के सफलतम 09 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को बधाई दिया। मा0 विधायक बांसी ने कहा कि हर 05 वर्ष पर चुनाव होता है। आपके वोट से सरकार बनती है। यही लोकतंत्र का नियम है। 2017 से पहले प्रदेश की क्या था, 2017 के बाद 09 वर्षो में क्या काम हुआ है उसी के बारे में अपने भाषण में कहा है। मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि मै लगभग 40 वर्षो से विधायक हूॅ। 2017 में भाजपा की सरकार आयी और श्री योगी आदित्यनाथ जी उ0प्र0 के मुख्यमंत्री बने। मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी लगातार काम कर रहे है। 2017 से पहले प्रदेश में माफिया थे। महिलाओं की सुरक्षा नही थी। बिजली की व्यवस्था नही थी। आज महिलायें सड़को पर निकल रही है। 18-24 घन्टे बिजली मिल रही है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। 2017 से पहले उ0प्र0 देश में सबसे नीचे था आज तमिलनाडु के बाद देश में दूसरे स्थान पर है। विभिन्न योजनाओ का लाभ महिलाओं को दिया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में भी बहुत काम हुआ है। प्रदेश में एक्सप्रेस वे बने है। आयुष्मान योजनान्तर्गत 5 लाख तक की इलाज की निःशुल्क सुविधा दी जा रही है। डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते में प्रेषित किया जा रहा है। 80 करोड़ लोेेगो को कोविड से निःशुल्क राशन दिया जा रहा है। उ0प्र0 के 15 करोड़ लोगो को निःशुल्क राशन मिल रहा है। 24 घंटे काम करने वाले मुख्यमंत्री आपके पास है। उ0प्र0 में 2017 के बाद परिवर्तन हुआ है, हमारे जीवन में भी परिवर्तन हुआ है। गांव में लोगो को पक्का मकान मिला है। आज के इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा ने उ0प्र0 सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दिया। मा0 विधायक शोहरतगढ़ ने कहा कि जब से श्री योगी आदित्यनाथ जी उ0प्र0 के मुख्यमंत्री बने है तब से उ0प्र0 में भय का वातावरण समाप्त हो गया है। पूरे प्रदेश में सुख शान्ति है। कोई भी घ्टना नही होती है। 2017 से पूर्व आये दिन घटनायें होती थी। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विधानसभा शोहरतगढ़ में रजिस्ट्री ऑफिस, बस स्टेशन, फायर स्टेशन, मछली मण्डी देने का काम किया है इससे विधानसभा का विकास होगा। मा0 मुख्यमंत्रत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सफलतम 09 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। इसके लिए सभी को बधाई देता हूॅ।

मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गौरवशाली है। आज मा0 मुख्यमंत्री जीे के कार्यकाल के सफलतापूर्वक 09 वर्ष पूर्ण हो रहे है। 2017 से पहले उ0प्र0 को बीमारू प्रदेश कहा जाता था आज उ0प्र0 उत्तम प्रदेश रहा है। बेटिया निर्भीक होकर चल रही है। आज विकास धरातल पर दिख रहा है। जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या ने सभी का स्वागत करते हुए सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दिया।

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र/प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण तथा अन्य सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, डीसीएनआरएलएम देवनन्दन दूबे, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बीएस यादव, अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थि त थे।


Spread the love
भाजपा ने सिद्धार्थनगर सहित 11 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी लिस्ट
Spread the love

BJP: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आज सिद्धार्थनगर सहित 11 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

दीपक मौर्या बने सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्या को भाजपा ने सिद्धार्थनगर का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है।


Spread the love
चकबंदी प्रक्रिया में तेजी: सिद्धार्थनगर के तीन गांवों में ग्राम चौपाल का सफल आयोजन
Spread the love

सिद्धार्थनगर, 26 फरवरी 2026। चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद के कुशल नेतृत्व तथा जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबंदी सिद्धार्थनगर के मार्गदर्शन एवं उप संचालक चकबंदी/अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के दिशा-निर्देशन में जनपद के तीन गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

नौगढ़ तहसील के धौरीकुईया में आकार पत्र-5 का वितरण

तहसील नौगढ़ के ग्राम धौरीकुईया में चकबंदी अधिकारी श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में ग्राम के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस दौरान जोत चकबंदी आकार पत्र-5 का वितरण किया गया। ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही ग्रामवासियों ने चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत वरासत की कार्यवाही पूर्ण कराने की मांग रखी, जिस पर तत्काल सहायक चकबंदी अधिकारी नौगढ़ को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बांसी तहसील के पैडीखुर्द में आकार पत्र-45 वितरित

तहसील बांसी के ग्राम पैडीखुर्द में चकबंदी अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। यहां जोत चकबंदी आकार पत्र-45 का वितरण किया गया।

ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत वादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। काश्तकारों ने चकबंदी प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका त्वरित और संतोषजनक उत्तर अधिकारियों द्वारा दिया गया।

इटवा तहसील के चोरथरी में वादों का त्वरित निस्तारण

तहसील इटवा के ग्राम चोरथरी में चकबंदी अधिकारी श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल संपन्न हुई। अधिकारियों ने चकबंदी प्रक्रिया से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

इस दौरान वरासत से संबंधित दो वादों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया। अन्य मांगों के संबंध में भी ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

चकबंदी प्रक्रिया से संतुष्ट दिखे ग्रामीण

तीनों ग्रामों में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफल रहा। ग्रामवासियों ने चकबंदी विभाग द्वारा समय-समय पर चलाई जा रही मुहिमों की सराहना की तथा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

चकबंदी विभाग की सक्रियता से ग्रामीणों में भरोसा बढ़ा है और राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित समाधान की दिशा में सकारात्मक वातावरण बनता दिखाई दे रहा है।


Spread the love
सिद्धार्थनगर के हरीश्वरनाथ महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, आयोजित हुआ रामायण पाठ
Spread the love

सिद्धार्थनगर। खेसरहा विकासखंड के परोई गांव में महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। गांव स्थित हरीश्वरनाथ महादेव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

5 वर्षों से जारी है धार्मिक परंपरा

गौरतलब है कि परोई गांव में बीते पांच वर्षों से लगातार महाशिवरात्रि के अवसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक परंपरा अब गांव की पहचान बन चुकी है।

हर वर्ष की भांति इस बार भी महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे मनोयोग से रामायण पाठ में सहभागिता निभाई।

आकर्षक साज-सज्जा से सजा मंदिर परिसर

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

भक्तजन भजन-कीर्तन और रामायण पाठ में लीन दिखाई दिए। वातावरण में गूंजते जयकारों ने पूरे गांव को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार

सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में देखने को मिली। महिला, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रसाद वितरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।

आयोजक शत्रुजीत सिंह ने बताया कि,

“हम लोग पिछले पांच साल से लगातार अखंड रामायण का पाठ करवा रहे हैं। महाशिवरात्रि के इस अवसर पर गांव में भक्ति का माहौल रहता है और सभी ग्रामवासी मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं।”

सामाजिक एकता का प्रतीक बना आयोजन

परोई गांव में महाशिवरात्रि का यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक भागीदारी का भी उदाहरण प्रस्तुत करता है।

गांव के सभी वर्गों की सहभागिता यह दर्शाती है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।


Spread the love
error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।