डॉ. सूरज पटेल ने यूपीएससी में पाई सफलता, क्षेत्र का नाम किया रोशन, बने IAS
संत कबीर नगर। जिले के बघौली ब्लाक के ग्राम तिघरा निवासी डॉ. सूरज पटेल ने संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। डॉ. सूरज पटेल दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।डॉ. सूरज पटेल सेमरियावा ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत) राधेश्याम चौधरी के भतीजे हैं। जैसे ही उनके चयन की खबर मिली, परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं।परिजनों ने बताया कि सूरज पटेल शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करने का था। उनकी इस सफलता से गांव और क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने डॉ. सूरज पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।..*
सत्यपाल सिंह कौशिक को कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट लेखन का लंबा अनुभव है। वर्तमान में कौशिक जी FT NEWS DIGITAL में डिजिटल मीडिया सह- संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
