फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
संत कबीर नगर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, जगह-जगह हुए कार्यक्रम

संतकबीरनगर। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब के विचारों को याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

विधानसभा मेहदावल के घूरापाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के मुख्य अतिथि सुनील सिंह की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की मजबूत नींव दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव, इंद्रजीत यादव, जिला पंचायत प्रत्याशी राजेश्वर यादव, ओम प्रकाश यादव, ओमकार यादव, पूर्व प्रधान अनिल निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इसी क्रम में विकास खंड सांथा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी पंचायत मुइनुद्दीन सिद्दीकी ने अपने समस्त स्टाफ के साथ बाबा साहेब की जयंती मनाई। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर आपसी मतभेद भुलाकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

वहीं, विकासखंड मेहदावल के ग्राम पंचायत बिसौवा में प्रधान राजू यादव ने ग्रामवासियों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए एकजुट रहने और संघर्ष करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने की प्रेरणा देता है।

जिले भर में आयोजित इन कार्यक्रमों में बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके आदर्शों पर चलकर समावेशी एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लिया गया।

डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

सवाददाता अर्जुन सिंह

 

संत कबीर नगर 10 अप्रैल, 2026। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक में सी0एम0 युवा अभियान के अन्तर्गत उपायुक्त उद्योग/सदस्य सचिव राजकुमार शर्मा द्वारा योजना के बारे में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया कि मिशन कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 20265-27 हेतु जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है, जिसे सभी बैंको को प्रेषित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी बैंकर्स, सभी क्षेत्रीय प्रबन्धक /जिला सम्न्वयकों को निर्देशित किया गया कि उक्त योजनान्तर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लम्बित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करना सुनिश्चित करें।

बैठक में उपस्थित पवन कुमार सिन्हा, अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 लीड बैंक को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उद्योग विभाग की योजनाओं में सम्बन्धित बैंको में लम्बित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए, प्रगति कराना सुनिश्चित करें, तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति/वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंठक में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबन्धक तथा जनपद के समस्त जिला बैंक समन्वयकों का सी0एम0 युवा योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु निर्देशित किया गया, उपायुक्त उद्योग एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि उक्त योजना की सतत् समीक्षा करते हुये लक्ष्यानुरूप प्रगति करायें।

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अच्छा प्रगति करने वाले सम्बन्धित जिला बैंक समन्वयकों/बैंक शाखा प्रबन्धक तथा पवन कुमार सिन्हा, अग्रणी जिला प्रबन्धक एवं विजय प्रसाद, क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ0प्र0 ग्रामीण बैंक को प्रशस्ति-पत्र तथा मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत युवा उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग/जनपद स्तरीय अधिकारीगण/अग्रणी जिला प्रबन्धक पवन कुमार सिन्हा/जिला बैंक समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

डीएम द्वारा क्रॉप कटिंग कर फसल उपज का कराया गया आकलन

सवाददाता अर्जुन सिंह

संत कबीर नगर 10 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा तहसील खलीलाबाद अन्तर्गत विकासख खलीलाबाद के ग्राम पंचायत पटखौली में रबी 2025-26 के चयनित कृषक शैलेश कुमार के स्थित गाटा  की अधिसूचित फसल गेहूं की कटाई का CCE APP के माध्यम से निरीक्षण किया गया। प्लाट उपज 19.700 किलोग्राम(43.3 वर्ग मीटर में ) प्राप्त हुआ अर्थात 45.50 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, राजस्व निरीक्षक चंद्र भूषण, राजस्व लेखपाल नीतू प्रजापति, प्रधानमंत्री फसल बीमा टीम से जिला समन्वयक ,अष्टभुजा सिंह, ब्लॉक समन्वयक अमित कुमार सिंह, देवेश कुमार सिंह एवं कृषक सहित सम्मानित गणमान्य आदि लोग उपस्थित रहे।

मेहदावल धूमधाम से मनाई गई महाराजा गुह्यराज निषाद जयंती

संतकबीरनगर, 05 अप्रैल। जिले में महाराजा गुह्यराज निषाद जयंती के अवसर पर एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिला संवाददाता अर्जुन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन न केवल एक धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम है, बल्कि यह समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और एकता का प्रतीक भी है।

कार्यक्रम का आयोजन अतरवास स्थित तिलकधारी इंटर कॉलेज, सियर उत्तर पट्टी, मेहदावल में किया गया। आयोजकों ने समाज के सभी सम्मानित बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की थी, ताकि कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाया जा सके।

इस अवसर पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री लौटनराम निषाद शिरकत किए। वहीं संत कबीर नगर के लोकप्रिय सांसद श्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, प्रिया पाठक, सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामनयन निषाद समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके अलावा पूर्व सभासद राधेश्याम निषाद, सभासद प्रतिनिधि दिनेश निषाद तथा कार्यक्रम संयोजक स्वामीनाथ साहनी (जिला उद्योग अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, संत कबीर नगर) भी कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाए।

 

बिना अनुमति तिघरा माइनर की पटरी पर इंटरलॉकिंग, जांच की उठी मांग

संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कोदवट में ग्राम पंचायत द्वारा नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तिघरा माइनर की पटरी पर बिना सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिए ही लगभग 500 मीटर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करा दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत अध्यक्ष और सचिव की देखरेख में यह कार्य कराया गया, जबकि इस तरह के निर्माण के लिए पहले सिंचाई विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। बिना अनुमति किए गए निर्माण से नहर की संरचना और जल प्रवाह पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

इस मामले में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट किया कि पिछले एक वर्ष से विभाग द्वारा इस कार्य के लिए कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। ऐसे में यह निर्माण कार्य पूरी तरह नियमों के विपरीत माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर रोक लगाई जा सके।

इस दौरान जब ग्राम सचिव के मो० नम्बर से सम्पर्क करके बात की गई तो सचिव ने बताया प्रधान जी से सम्पर्क कर लिजिए ।

अर्जुन सिंह,संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश

मेहदावल में विकास की नई रफ्तार, 27.38 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

जिला संवाददाता अर्जुन सिंह

 

संतकबीरनगर, मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। बी.एम.सी.टी. मार्ग से डिगेश्वर नाथ होते हुए भगौसा मार्ग (लंबाई 11.400 किमी) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए ₹27,38,13,000 की धनराशि स्वीकृत की गई है।

विधायक अनिल त्रिपाठी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मेहदावल के चहुंमुखी विकास के लिए वे लगातार संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जिसका सीधा लाभ मेहदावल क्षेत्र को भी मिल रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

जिला संवाददाता: अर्जुन सिंह

एम.एस. मेमोरियल अकादमी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

संतकबीरनगर। मेहदावल तहसील के महदेवा नानकार बौरब्यास स्थित एम.एस. मेमोरियल अकादमी में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्यदेव शुक्ल (पूर्व प्रवक्ता, श्री जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेहदावल) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुभाष द्विवेदी (निर्देशक, पार्वती कन्या इंटर कॉलेज मेहदावल) ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।सम्मानित होने वाले छात्रों में कुमारी स्नेहा यादव (जूनियर वर्ग) और जागृति राय(प्राथमिक वर्ग) प्रमुख रहीं। वहीं एनएसवाई में प्रथम श्रेणी में आदिविक पाठक, द्वितीय श्रेणी में आकृति साहनी तथा तृतीय श्रेणी में आयुष दिलीप पाठक को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सदानंद, आशीष कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में हरीराम राय, अनिल पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, आशीष कुमार, कमलेश पाण्डेय, अनिल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सूरज विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में विश्व क्षय रोग दिवस एवं टी०बी० मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानो को किया गया सम्मानित

संवाददाता अर्जुन सिंह

संतकबीरनगर। जिला पंजायत अध्यक्ष बलिराम यादव व अपर जिलाधिकारी न्यायिक चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस एवं टी०बी० मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानो को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा० अमित कुमार सिंह द्वारा सभी का स्वागत किया गया तथा वर्ष 2025 मे जनपद मे 112 ग्राम पंचायतो को टी०बी० मुक्त घोषित किया गया जिसमें से 29 सिल्वर एवं 83 ब्रान्ज के मानदंड को पूर्ण कर चयनित की गयी है। उक्त में से चयनित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान को जिला पंजायत अध्यक्ष एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं टीबी मुक्त पंचायत का प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की यह उपलब्धि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन के अनुरूप, ग्राम प्रधान एवं टीबी कार्यक्रम के कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से संभव हो पाया है। जनपद में 112 ग्राम पंचायतो को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में यह प्रयासों टीबी मुक्त भारत लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मा0 जिला पंजायत अध्यक्ष एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक द्वारा क्षय रोगियों को 25 पोषण पोटली का वितरण किया गया। इसके साथ ही साथ जनपद मे 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ मोबाइल मेडिकल वैन को जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियो से अपील की है कि टीबी के लक्षण जैसे दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन में कमी या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाँच कराये. समय पर जाँच व पूर्ण उपचार एवं जागरूकता ही टीबी उन्मूलन का सबसे प्रभावी उपाय है।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक अमित आनन्द, लेखाकार रामबास विश्वकर्मा व जिला क्षय रोग केन्द्र के समस्त कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

संतकबीरनगर में 135 जोड़े का सामूहिक विवाह संपन्न

संवाददाता अर्जुन सिंह

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर में 135 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह में दाम्पत्य सूत्र में बधने वाले नवयुगलों को लैगिंक समानता की शपथ भी दिलाई गयी।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती नीतू सिंह जी, मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी, मा0 ब्लॉक प्रमुख हैंसर श्रीमती कालिंदी चौहान जी व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित सभी सम्मानित अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।

मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती नीतू सिंह जी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में पधारे सभी मा0 जनप्रतिनिधिगणों सहित सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने बताया कि यह योजना मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा गरीब लड़कियों की शादी के लिये सबसे अच्छी पहल है और अब कोई भी गरीब परिवार अपने लड़की की शादी को लेकर खुद पर बोझ नही महसूस करेगा, क्योकि इसमें शादी का पूरा खर्चा प्रदेश सरकार उठाती है।

मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, मीडिया बन्धु सहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अभिभावकगण, वर-वधू एवं सम्मानिक आगन्तुकगणों का हार्दिक स्वागत करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के भव्य आयोजन पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने सम्बोधन में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आज बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव से हर गरीब के बेटियों की शादी सम्पन्न करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों की आकान्क्षाओं को पूरी करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी पैदा होने से लेकर शादी होने तक की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वंय वहन कर रही है।

मा0 विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया तथा नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरुरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश के चौमुखी विकास की सराहना करते हुए कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और नागरिकों को समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से सीधा लाभार्थी तक पहॅच रहा है।

मा0 ब्लॉक प्रमुख हैंसर श्रीमती कालिंदी चौहान ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण सहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अभिभावकगण, वर-वधू एवं सम्मानिक आगन्तुकगणों का हार्दिक स्वागत करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के भव्य आयोजन पर सभी को धन्यवाद देते हुए सभी नवयुगलों को आशीर्वाद एवं सुखमय भविष्य की कामना किया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पधारे सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया।

उन्होंने बताया कि आज सम्पन्न इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के कुल 135 जोड़ों का जिसमें 132 जोड़ों का हिन्दु धर्म की परम्परा एवं धार्मिक रीति रिवाज के साथ गायत्री परिवार के विद्वान आचार्य/पंडितों के द्वारा सम्पन्न कराया गया तथा 03 जोड़े का मुस्लिम धर्म की परम्परा के अनुसार मौलवी/काजी द्वारा निकाह कराया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी मा0 जनप्रतिनधिगणों एवं आगन्तुकगणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उपहार स्वरूप लड़की के खातें में रुपए 60 हजार धनराशि सहित पायल, विछिया, वर्तन सेट, वर-वधू को कपड़ा, अटैची, गैस चूल्हा इत्यादि दिया गया। उल्लेखनीय है कि इसमें प्रति जोडों पर प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख रूपये खर्च करने की व्यवस्था की गयी है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा सत्यपाल पाल, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री भाजपा कपिल देव कनौजिया, अशोक यादव, हैप्पी राय, पूर्व जिला मंत्री राजेंद्र राय, शक्तिमणि त्रिपाठी, भूपेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष भाजपा कन्हैया वर्मा, संजय सिंह, महामंत्री रुद्रनाथ मिश्रा, नगर मीडिया प्रभारी जितेंद्र शुक्ला, रितेश वर्मा, महेश वर्मा, शंभू यादव, कुंदन वर्मा, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय, सीडीपीओ मेहदावल गरिमा पांडेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

मेहदावल विधायक द्वारा जल अर्पण-2026 का आयोजन किया गया

संतकबीरनगर। “विश्व जल दिवस” के शुभ अवसर पर जनपद के विकासखंड- सांथा के ग्राम पंचायत करमा कला में मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी की गरिमामयी उपस्थिति में पेयजल योजना से संबंधित जल अर्पण-2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पेयजल के उपयोग एवं योजना के संचालन / रखरखाव के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी गई।

मा0 विधायक मेंहदावल द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को संबोधित करते हुए भविष्य एवं स्वास्थ्य को लेकर पेयजल की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की सराहना के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार को आभार प्रकट किया। मा0 विधायक जी के द्वारा जल निगम को निर्देश दिया गया कि इसी तरह से अन्य योजनाओं को भी पूर्ण कराकर ग्रामवासियों को लाभान्वित करें।

मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा जल के उपयोग एवं इसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई एवं जल का दुरुपयोग न करने का आह्वान किया गया।

अधिशासी अभियंता द्वारा जल जनित बीमारियों एवं इनसे बचने के लिए टंकी के पानी का उपयोग करने को आग्रह किया गया। जल अर्पण कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं के अंतर्गत निर्मित समस्त इकाइयों के देख-रेख ग्राम पंचायत स्तर पर सामुदायिक सहभागिता से की जानी है। उन्होंने जल संचालन के बारे में जानकारी दी तथा लोगों को जागरूक किया।

मा0 विधायक जी द्वारा पेयजल योजना से संबंधित करमा कला एवं भटौरा से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वालों में F.T.K. महिलाओं, पंप ऑपरेटर एवं ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विधायक जी द्वारा योजना का निरीक्षण किया गया एवं वृक्षारोपण करने के साथ अन्त में गांव में हाउस कनेक्शन से जलापूर्ति (नल से स्वच्छ पेयजल) का निरीक्षण किया गया एवं सराहना की गई।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सांथा अरविन्द जायसवाल, सहायक विकास अधिकारी (पं०), ग्राम प्रधान करमा कला राम अदालत एवं ग्राम प्रधान भटौरा घनश्याम यादव, जल निगम के अधिशासी अभियंता इं० महेंद्र राम, सहायक अभियंता इंजीनियर इं० जय नारायण यादव इंजीनियर, इं० अभिषेक पाण्डेय, इं० चंद्रशेखर यादव, जूनियर इंजीनियर मनोज पाल, इं० प्रिन्स पाण्डेय, इं० प्रभुत्व सिंह, इं० अभिषेक कुमार, इं० आनंद सिंह, इं० प्रशांत पटेल, एवं कार्यदायी फर्म जैक्शन (जे०वी०) के प्रोजेक्ट मैनेजर लालचन्द एवं DPM पंकज पासवान, प्रिन्स कुमार, साइट इं० अवनीश यादव सहित ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता: अर्जुन सिंह

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।