नारी शक्ति बंधन सम्मेलन: महिलाओं की भागीदारी और अधिकारों पर जोर, सिद्धार्थनगर में भाजपा का आयोजन
सिद्धार्थनगर। जनपद मुख्यालय नौगढ़ स्थित विकासखंड सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति बंधन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य द्वारा किया गया, जिसमें महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। इसके उपरांत महिलाओं को सम्मानित किया गया और विभिन्न वक्ताओं ने नारी शक्ति, उनके अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी पर अपने विचार व्यक्त किए।
सम्मेलन में उपस्थित प्रमुख लोगों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण मिश्रा, नौगढ़ ब्लॉक प्रमुख रेनू मिश्रा, नगर अध्यक्ष शोहरतगढ़ श्रीमती उमा अग्रवाल, सभासद प्रतिमा वर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोनी पांडे, मंडल महामंत्री गीता देवी, जिला उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, जिला पदाधिकारी विनीता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, पूजा पाल, इंदुमती मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के उपरांत एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी, उनके अधिकारों और सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में महिलाओं की भूमिका केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि वे हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
कार्यक्रम का समापन महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
Views: 438

