फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
अंबेडकर जयंती पर रायबरेली में बवाल! मूर्ति हटाने के आरोप पर सपा विधायक धरने को रवाना

 

 

रायबरेली 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती के दिन रायबरेली में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी विधायक राहुल लोधी ने प्रशासन पर बाबा साहब की मूर्ति हटवाने का गंभीर आरोप लगाया है और विरोध में धरना-प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। विधायक का कहना है कि पश्चिम गांव में बाबा साहब की मूर्ति स्थापित की गई थी, जिसकी लिखित सहमति ग्राम प्रधान द्वारा पहले ही दी जा चुकी थी। इसके बावजूद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है। राहुल लोधी ने आरोप लगाया कि जिले के कई स्थानों पर बाबा साहब की मूर्ति स्थापित नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि यह सब स्थानीय प्रशासन द्वारा भारतीय जनता पार्टी सरकार के मंत्रियों के इशारे पर कराया जा रहा है। सपा विधायक समर्थकों के साथ गांव के लिए रवाना हो चुके हैं और मौके पर धरना देने की तैयारी है। अंबेडकर जयंती के दिन शुरू हुआ यह विवाद अब जिले की सियासत को गरमा सकता है।

 

 

Views: 352

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।