“हर शुक्रवार चौपाल: बर्डपुर नम्बर 14 में समस्याओं पर हुआ सीधा समाधान”
शासन की तय पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम—स्थानीय टीम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
सिद्धार्थनगर | 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)
जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड नौगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत वार्डपुर नंबर 14 में शुक्रवार को शासन की निर्धारित पहल “गांव की समस्या, गांव में समाधान” के तहत ग्राम पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसके माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है।

चौपाल में स्थानीय स्तर पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान सहायक विकास खंड अधिकारी संजय पांडे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सर्वेश मोहन, ग्राम पंचायत अधिकारी विमल कांत, ग्राम प्रधान अमिरुम्ल्लाह, पंचायत सहायक संदीप कुमार व राजीव कुमार, रोजगार सेवक राममिलन सहित अन्य कर्मियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, आवास, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। संबंधित कर्मचारियों ने समस्याओं को दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें शहजाद अली शाह, राम मिलन, इमरान, शहाबुद्दीन, मोहम्मद इब्राहिम, उषा कोहली, एजबरमाती, शोभा, राधिका सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम से संबंधित बैनर में उच्च अधिकारियों के नाम अंकित रहे, जो इस पहल के मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक स्तर पर संचालन से जुड़े हैं।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि नियमित चौपाल के माध्यम से समस्याओं का समाधान तेजी से संभव होगा।
Views: 129

