फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
नेपाल में भीषण हादसा: तीर्थयात्रियों की जीप 30 मीटर खाई में गिरी, 3 वर्षीय बच्ची की मौत, 21 घायल

नेपाल/महराजगंज। नेपाल के प्यूठान जिले में तीर्थयात्रियों से जुड़ा एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के श्रद्धालु एक जीप में सवार होकर प्रसिद्ध स्वर्गद्वारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

इस हादसे में एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई, जबकि 21 अन्य यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बचाव टीमों ने सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा संभवतः वाहन के नियंत्रण खोने के कारण हुआ। हालांकि, प्रशासन ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद श्रद्धालुओं के परिजनों में शोक और चिंता का माहौल है। मृतक बच्ची के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासन द्वारा घायलों की समुचित इलाज और सहायता करने का प्रयास किया जा रहा है।

Views: 527

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।