रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है मामला महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है, जहां अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।मृतक की पहचान शैलेंद्र प्रताप यादव पुत्र बृजपाल यादव उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है, जो थाना चंदापुर क्षेत्र के टीशा खानापुर गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि युवक महाराजगंज कस्बे में किराए के कमरे में रह रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया
Views: 218

